एक्सेल इंटरटेनमेंट की तरफ से एक नए अनाउंसमेंट को रिलीज़ किया गया है “मिर्ज़ापुर द फिल्म” को लेकर। इस फिल्म के टीज़र को एक्सेल इंटरटेनमेंट और प्राइम वीडियो के यूट्यूब और इंस्टाग्राम पेज पर डाला गया है। फिल्म की सबसे अच्छी बात ये है कि फिल्म में मुन्ना भैया की वापसी के साथ कंपाउंडर का रिटर्न देखने को मिलने वाला है।
इस फिल्म में चार बड़े किरदार मुन्ना भैया, कालीन भैया, गुड्डू पंडित, कंपाउंडर, इन सभी को एक फ्रेम में दर्शाया गया और इसके साथ ये भी बताया गया है कि मिर्ज़ापुर द फिल्म को रिलीज़ किया जा रहा है। ये फिल्म आपको 2026 में सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है, 2025 से इसकी शूटिंग को शुरू कर दिया जाएगा।
अब मिर्ज़ापुर का सीज़न 4 रिलीज़ नहीं किया जाएगा, पर इस फिल्म की कहानी एकदम नई होगी। फिल्म के किरदार तो वेब सीरीज़ से लिए जा रहे हैं, पर कंटेंट जो देखने को मिलेगा, वो एकदम नया और फ्रेश होगा।
जब मिर्ज़ापुर के सीज़न 3 को ओटीटी पर रिलीज़ किया गया था, तब ये शो प्राइम वीडियो का सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला शो बना था। नील्सन के अनुसार, सीज़न 3 ने रिलीज़ के अपने पहले हफ्ते में 11.2 मिलियन व्यूज़ बटोरे थे। दूसरे हफ्ते में इसे 9.8 मिलियन व्यूज़ मिले थे। मिर्ज़ापुर 2 को 32 मिलियन व्यूज़ मिले थे। ये शो भारत में प्राइम वीडियो पर सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला शो बन गया था।
मिर्ज़ापुर के सीज़न 3 में मुन्ना भैया के ना होने के कारण बहुत से दर्शकों ने इसको पसंद नहीं किया। अमेज़न प्राइम के पास बहुत से कमेंट और मेल भी पहुंचे, जिसमें लोगों ने अपने गुस्से का इज़हार किया और कहा कि शो मुन्ना भैया के बिना अधूरा सा है। ये सब देखकर प्राइम वीडियो ने एक बोनस एपिसोड को रिलीज़ करने की रणनीति बनाई, जिसमें वो मुन्ना भैया को वापस ला रहे थे।
प्राइम वीडियो ने इसका बहुत बड़ा हंगामा बनाया कि मिर्ज़ापुर का बोनस एपिसोड रिलीज़ किया जा रहा है, जिसमें मुन्ना भैया रिटर्न करने वाले हैं।
पर वहां पर भी दर्शकों के साथ मज़ाक ही हुआ। सिर्फ 30 मिनट का एक एपिसोड रिलीज़ किया गया, जिसमें बस पांच मिनट मुन्ना भैया दिखाई दिए। बाकी के जो सीन थे, वो मिर्ज़ापुर के डिलीटेड सीन थे, जिसे ज़बरदस्ती इस एपिसोड में चिपका दिया गया।
अब रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और प्राइम वीडियो ने अपना दिमाग लगाया कि दर्शकों की इस नाराज़गी को किस तरह से दूर किया जाए। क्रिएटिव टीम ने डिस्कस किया और तैयार कर दिया गया मिर्ज़ापुर द फिल्म का कॉन्सेप्ट।
आपको ऐसा लग रहा होगा कि ये एक नई क्रिएटिविटी है, पर ऐसा नहीं है। हॉलीवुड में इस तरह की बहुत सी सीरीज़ को फिल्मों में कन्वर्ट किया जा चुका है। पर बॉलीवुड में इस कॉन्सेप्ट को पहली बार इस्तेमाल किया जा रहा है।
शायद इस फिल्म में ऋतिक रोशन को भी कास्ट किया जाए, पर इस बात की पूरी तरह से अभी पुष्टि नहीं की गई है। मिर्ज़ापुर द फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ के बाद प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगा।
READ MORE







