Moh Movie Review: 18-20 के लड़के और लड़कियों के लिए मस्ट-वॉच दिमागी शांति चाहिए तो ‘मोह’ देखें

Written by: Amir khan
Publish On: September 12, 2025 11:51 PM (IST)
Moh Movie Review

आजकल की सच्चाई और आज के दौर को दिखाती “मोह” नाम की एक पंजाबी फिल्म आई थी। इस फिल्म को 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था, पर तब यह फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी।

उसके बाद लोगों ने इसकी रील, टीज़र और ट्रेलर देखना शुरू किया, तब फिल्म की दोबारा से हाइप बनती दिखी। अब इस फिल्म को दोबारा से रिलीज़ किया गया 4 अक्टूबर को, तो आइए जानते हैं कैसी है यह फिल्म।

मोह फिल्म की मुख्य भूमिका में हमें सरगुन मेहता दिखाई दे रही हैं। फिल्म में सबसे ज्यादा स्क्रीन टाइम सरगुन मेहता को ही दिया गया है। फिल्म की कहानी शुरू होती है 20 साल के लड़के रब्बी से, जिसे अपने से बड़ी लड़की से प्यार हो जाता है। 20 साल से 35 साल तक जो कुछ भी रब्बी की ज़िंदगी में होता है, यह फिल्म पूरी तरह से उसकी कहानी को बयां करती है।

फिल्म देखते समय शायद ऐसा लगे कि यह वल्गर है या बच्चों को खराब करने वाली है, पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। यह फिल्म किसी को भी खराब नहीं कर सकती, न ही फिल्म का संदेश खराब है। मोह फिल्म तो हमें हमारी सोच को और मज़बूत बनाती है। फिल्म की कहानी प्यार भरी और बहुत प्यार से बनाई गई है।

मोह फिल्म को मास्टरपीस तो नहीं कहा जा सकता, पर आप इसे एक अच्छा सिनेमा ज़रूर कह सकते हैं। यह फिल्म असल ज़िंदगी से प्रेरित होकर बनाई गई है। इस तरह की फिल्मों की हमारे समाज को बहुत ज़रूरत है, जिसे देखकर 18 से 20 साल के बच्चे कुछ सीख सकें, कुछ समझ सकें।

आज सोशल मीडिया रील के इस दौर में प्यार का मज़ाक बनाया जा रहा है। लोग जिस्म को प्यार से ज्यादा अहमियत दे रहे हैं। इन सभी चीज़ों को यह फिल्म समझाती है। मोह नई उम्र के लड़के और लड़कियों की सोच को पूरी तरह से बदलने में कामयाब रहती है।

मोह दिल तोड़ने के लिए नहीं है, न ही दिल तुड़वाने के लिए है। यह फिल्म प्यार करने के लिए है, जो प्यार को दिल में रखकर नफा-नुकसान न देखते हुए ज़िंदगी में आगे बढ़ना सिखाती है। कहानी में ऐसा प्यार दिखाया गया है, जो 100 में से 90 प्यार करने वाले लोगों के साथ होता है।

हर किसी को मोह को एक बार तो ज़रूर देखना चाहिए। यह फिल्म किसी भी नासमझ लड़के या लड़की को एक सही राह दिखा सकती है।

फिल्म समाज की सच्चाई को बयां करती है। सभी कलाकारों ने अच्छी एक्टिंग की है। मोह में एक्शन, थ्रिलर या एडवेंचर कुछ भी नहीं है, पर फिर भी मोह आपको पूर्ण रूप से संतुष्टि देकर जाती है। दिमागी शांति चाहिए, तो मोह देखें।

READ MORE

Upcoming Movies 8,9,10,11,12 October 2024: जिगरा, वेट्टाइयाँ,कर्मा, विक्की विद्या का वो वाला वीडियो , सब मिलेगा इस हफ्ते

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Leave a Comment