अमेज़न प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक कोरियन ज़ॉम्बीज़ ड्रामा के पहले दो एपिसोड 7 फरवरी 2025 को रिलीज़ किए गए थे, जिसकी कहानी पेट फूलाने वाली कॉमेडी के साथ-साथ कनेक्टिविटी वाला प्यार भी दिखाती है।
किम जीसू जैसी कलाकार की एक्टिंग ने पिछले दो एपिसोड में दर्शकों का दिल मोह लिया था साथ में शो की कहानी जिसे जितने ज़्यादा परफेक्शन के साथ लिखा गया है।
उतना ही अच्छा शो का रिप्रेजेंटेशन भी है।जिस क्लिफहैंगर मोड़ पर शो के दूसरे एपिसोड को खत्म किया गया था दर्शकों को इसके अगले एपिसोड की रिलीज़ का इंतजार था जो अब खत्म हो गया है। 14 फरवरी 2025 को इसका एपिसोड 3 भी रिलीज़ कर दिया गया है।
आइए जानते हैं एपिसोड 3 की कहानी के बारे में
न्यूटोपिया एपिसोड 3 स्टोरी
जैसा कि लास्ट एपिसोड में दिखाया गया था कि बहुत सारे ज़ॉम्बीज़ से बचने के लिए ली जे-यून अपने दोस्त, होटल के एक शेफ और एक होटल वर्कर एक साथ मिलकर कोशिश करते हैं और बड़े से दरवाज़े को रोकने की कोशिश करते हैं। अब तीसरे एपिसोड में दिखाया गया है कि ये सब बच जाते हैं
और ज़ॉम्बीज़ को आग लगाकर भागते हैं जिसके बाद आग बुझ जाती है और फिर से ज़ॉम्बी इन लोगों का पीछा करने लगते हैं तभी ये चारों लोग होटल के टॉप फ्लोर पर पहुंच जाते हैं जहाँ मिलिट्री का सीक्रेट सिक्योरिटी बेस बना हुआ है।
दो तरफा स्टोरी
पिछले एपिसोड की तरह इस एपिसोड की कहानी भी दोनों पहलू को एक साथ लेकर चलती है एक तरफ ली जे-यून की कहानी तो दूसरी तरफ यंग-जू,जो ज़ॉम्बीज़ के खतरे का सामना करते हुए अपने प्रेमी ली जे से मिलने के लिए उसके होटल की तरफ अपने दो साथियों के साथ निकलती है।
कहानी का अंत इस बार फिर एक दम इंगेजिंग मोमेंट पर हुआ है जब ज़ॉम्बीज़ का शिकार किया हुआ सोल्जर उस बेस तक पहुंच गया है।
कैसे बाकी सोल्जर खुद की जान बचाएंगे ये सब जानने के लिए आपको आगे के एपिसोड को देखना होगा। बात करें अगर इस एपिसोड के रनिंग टाइम की तो 45 मिनट के आस-पास का समय आपको इस एपिसोड को देखने के लिए निकालना होगा।
न्यूटोपिया एपिसोड 4 रिलीज़ डेट
जिस तरह शो के इस एपिसोड का अंत किया गया है आपको अगले एपिसोड के रिलीज़ तक इंतजार करना होगा ये जानने के लिए कि कैसे सोल्जर ज़ॉम्बीज़ के इस खतरे को खत्म करेंगे।
शो के पहले दो एपिसोड रिलीज़ किए गए थे लेकिन इस बार तीसरा एपिसोड ही रिलीज़ किया गया है और अगली बार भी 21 फरवरी 2025 को इसका सिर्फ चौथा एपिसोड ही रिलीज़ किया जाएगा।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
क्यों था Melo Movie कोरियन ड्रामा का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार,आइये जानते है







