नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म पर एक स्पेनिश फिल्म रिलीज हुई, जिसमें आपको हॉरर, थ्रिलर, मिस्ट्री, फंतासी से भरी रोमांटिक कहानी देखने को मिलेगी। इस स्पेनिश फिल्म के डायरेक्टर हैं रोड्रिगो प्रीतो, और फिल्म की कहानी लिखी है माटेओ गिल, जुआन रूल्फो ने।
इस फिल्म को 12 सितंबर 2024 को मैक्सिको में रिलीज किया गया था, और अब नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म पर भी हिंदी डब में 6 नवंबर 2024 को इस फिल्म को रिलीज कर दिया गया है।
आइए जानते हैं फिल्म की कहानी के बारे में, आखिर इस फिल्म की कहानी कैसी है, क्या आपको इस फिल्म को अपना कीमती समय देना चाहिए या नहीं।
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी की शुरुआत एक ऐसे आदमी से होती है, जो अपने पिता, जिनका नाम पेड्रो पारामो है, और जो कुछ दिनों से लापता हैं, उन्हें ढूंढने निकला है, और उन्हें ढूंढने के लिए इस युवक को मैक्सिको की बंजर सड़कों से गुजरना पड़ता है।
इस सफर में कई तरह के हॉरिफाइंग एलिमेंट का भी सामना करना पड़ता है, जो कहानी को डर और कई तरह की मिस्ट्री से भर देते हैं। जिस छोटे से गांव में अपने पिता पेड्रो को ढूंढने के लिए यह बंदा जाता है, वहां सालों पहले पेड्रो का राज हुआ करता था।
फिल्म की कहानी तब और भी ज्यादा डरावनी हो जाती है, जब पेड्रो और उसके गांव में रहने वाले सभी लोगों के मरे हुए होने की बात सामने आती है, बल्कि लोग सामने आते हैं, और इस बंदे से बात भी करते हैं, लेकिन आप यह जानकर शॉक्ड रह जाएंगे कि वे सभी लोग मरे हुए होते हैं, और सिर्फ उनकी आत्माएं बात करती हैं।
ऐसा क्या हुआ था पेड्रो के उस गांव में, आखिर क्यों सारा गांव वीरान हो गया है, इन सबसे जुड़ी मिस्ट्री को सुलझाने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।
किसके लिए बनी है फिल्म?
अगर आप मास ऑडियंस में खुद को गिनते हैं, तो आप इस फिल्म को बिल्कुल भी न देखें, यह फिल्म आपको बिल्कुल भी पसंद आने वाली नहीं है। इस फिल्म को आर्ट फिल्म की तरह बनाया गया है, जिसकी एक अलग ऑडियंस होती है, और कहानी आपको बहुत ही स्लो बर्न होती हुई फील होगी।
फिल्म में आपको ढेर सारे एडल्ट सीन्स भी देखने को मिलेंगे, जो आपको फिल्म से बांधकर रखेंगे। इस फिल्म को आप फैमिली या फिर बच्चों के साथ बिल्कुल भी न देखें।
फिल्म के माइनस पॉइंट
इस फिल्म के माइनस पॉइंट्स में फिल्म की कहानी का बहुत स्लो आगे बढ़ना है। आर्ट फिल्म और ऊपर से स्लो कहानी, जो ऑडियंस और फैन्स को बिल्कुल भी कहानी से जोड़ नहीं सकी। फिल्म में आपको खूब सारे शॉकिंग और हॉरिफाइंग चीजें देखने को मिलेंगी, जो एक अलग तरह का एक्सपीरियंस आपको देंगी।
निष्कर्ष
इस हॉरर, थ्रिलर, सस्पेंस, मिस्ट्री और रोमांटिक कहानी, जिसकी IMDb रेटिंग 6.2 है, मेरी तरफ से 5 में से 3 स्टार दिए जाते हैं।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
My Brilliant Life Kdrama Review: अमिताभ बच्चन की ‘पा’ जैसी एक और कहानी जो आपको रुला देगी







