डिज़्नी+ हॉटस्टार का बहुत ही पॉपुलर शो “पावर ऑफ पाँच” जिसकी कहानी जितनी आगे बढ़ती जा रही है उतनी ही ज़्यादा इंगेजिंग होती जा रही है। आगे क्या होने वाला है यह जानने के लिए दर्शक अगले एपिसोड का इंतज़ार बेसब्री से करते हैं, क्योंकि कहानी को ऐसे क्लिफहैंगिंग मोड़ पर छोड़ा जाता है।
ऐसा ही कुछ इसके एपिसोड 20 के साथ हुआ है। अभी तक जो इनफॉर्मेशन आ रही थी उसके अनुसार सिर्फ 20 एपिसोड ही इस सीरीज़ के आने थे लेकिन जिस तरह से बीच में एपिसोड का अंत किया गया है कहानी में कई रहस्य अभी भी छुपे हुए हैं जिनका खुलना बाकी है। और इन सभी राज़ को रिवील करने के लिए अभी इस शो के और एपिसोड भी आना पक्का है।
आइए जानते हैं कब और कितने एपिसोड और आएँगे।
एपिसोड 21 रिलीज़ डेट
जिस तरह से अभी तक सारे एपिसोड वीकली बेसिस पर रिलीज़ किए गए हैं उस हिसाब से इसके अगले चार एपिसोड भी नेक्स्ट वीक, 14 फरवरी 2025 को देखने को मिले।
बात करें अगर कहानी की तो सीज़न 1 के 50 एपिसोड के साथ बहुत ही मिस्टीरियस मोड़ पर इस सीज़न का अंत किया जाएगा। बाकी की आगे की कहानी को शो के सीज़न 2 में कंटिन्यू किया जाएगा। अभी इससे जुड़ी कोई कन्फर्मेशन नहीं है जैसे ही 50 एपिसोड के बाद कोई कन्फर्मेशन सामने आएगी उसे आपके साथ शेयर किया जाएगा।
एपिसोड 21-24 की क्या होगी कहानी?
अभी तक कहानी जिस तरह से आगे बढ़ी है उसके अनुसार आगे के एपिसोड में आपको बेला की माँ से जुड़ी मिस्ट्री सुलझते हुए देखने को मिलेगी उसके साथ शो में नई एंट्री हुई मिस्ट्री गर्ल की भी मिस्ट्री पाँचों एलिमेंट्स के साथ टकराती हुई दिखेगी।
टोटल कितने एपिसोड होने वाले हैं पावर ऑफ पाँच के
अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पा रही थी कि पावर ऑफ पाँच में टोटल कितने एपिसोड होने वाले हैं। पर अब जो खबर निकल कर आई है वो पावर ऑफ पाँच के फैन के लिए बहुत बड़ी और खुशी से भरी अपडेट होने वाली है, क्योंकि जैसा कि पहले हमें ऐसा लग रहा था, कि ठुकरा के मेरा प्यार सीज़न 1 जैसा ही पावर ऑफ पाँच को भी 20 एपिसोड के अंदर ही खत्म किया जाना है
और इसका सीज़न 2 हमें आगे देखने को मिलेगा पर ऐसा नहीं है डिज़्नी+ हॉटस्टार ने इस बार एक बड़ा गेम प्लान किया है पावर ऑफ पाँच में टोटल हमें 50 एपिसोड देखने को मिलेंगे 50 एपिसोड आने के बाद ही अब पता लगेगा कि इसका सीज़न 2 आना है या इसे इन्हीं 50 एपिसोड में ही समाप्त कर दिया जाएगा। अगर आप पावर ऑफ पाँच से रिलेटेड किसी भी प्रकार की जानकारी लेना चाहते हैं तो कमेंट कर के हमें बता सकते हैं।
READ MORE







