Pyramid Series Review: पूनम पांडे के बाद एक और मर्डर मिस्ट्री वेब सीरीज पिरामिड।

Written by: Arslan
Publish On: September 19, 2025 2:59 PM (IST)
Pyramid Hungama original web series breakdown in hindi

पूनम पांडे की वेब सीरीज एस एस एस के बाद अब हंगामा ओटीटी लेकर आ रहा है, एक और नया थ्रिलर शो जिसका नाम ‘पिरामिड’ है। जिस तरह से हंगामा ओरिजिनल अपनी एक के बाद एक सीरीज ला रहा है, उसे देखकर तो यही प्रतीत होता है कि, नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार से जल्दी ही सीधी टक्कर लेता हुआ दिखाई देगा। बात हो चाहे शो की कहानी की या फिर प्रोडक्शन क्वालिटी की, सभी फील्ड में हंगामा ने सुधार किए हैं। आइए जानते हैं पिरामिड में क्या होगा खास, चलिए करते हैं शो का ट्रेलर ब्रेकडाउन।

शो की कहानी

सीरीज की कहानी पिरामिड नाम की कंपनी पर बेस्ड है, जिसे अर्जुन और पिरामिड इंडस्ट्री के मालिक की बेटी निहारिका साथ मिलकर चलाते हैं। क्योंकि अर्जुन और निहारिका पति-पत्नी हैं। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब कंपनी अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में सुपरस्टार मिलीन कपूर को साइन करती है। इसके कुछ ही समय बाद अर्जुन का मर्डर हो जाता है। हालांकि मिलीन कपूर और निहारिका के बीच पहले से ही नजदीकियां बढ़ रही थीं, जिस कारण उसी पर इस मर्डर को करवाने का शक किया जाता है।

इसे पुख्ता करने के लिए मोहित की एंट्री होती है, जो कि पेशे से एक हैकर है, जिसे अर्जुन की बेस्ट फ्रेंड हायर करती है। जिससे ये दोनों मिलकर कातिल तक पहुंच सकें। क्या मिलीन ने मारा है अर्जुन को या फिर है ये कोई मायाजाल, जानने के लिए देखना होगा यह शो।

कब रिलीज होगी वेब सीरीज

जिस तरह से हंगामा ने 24 नए शोज लाने की पुष्टि की है, उसी को देखते हुए पिरामिड को 19 सितंबर 2025, दिन शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया। जिसे आप इनके ऐप पर अब स्ट्रीम कर सकते हैं।

क्या है शो में खास

ससुराल सिमर का, ये रिश्ता क्या कहलाता है और गुमराह जैसे टीवी शोज करने वाले वर्सेटाइल एक्टर रोहन मेहरा ने भी शो में मुख्य भूमिका निभाई है। जो कि एक हैकर के रूप में नजर आए हैं। देखा जाए तो यह उनके पिछले निभाए गए सभी किरदारों से काफी अलग है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

इस फ्राइडे 20 दिसम्बर 2024 को देखे ओटीटी पर ये धमाकेदार फिल्मे

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment