Ranbir Kapoor in a negative role in Dhoom 4:धूम 4 बनने वाली है इस बात का कन्फर्मेशन आगया है हां अभी इसकी शूटिंग स्टार्ट होने में थोड़ा टाइम जरूर लगेगा। क्या होगी धूम ४ की कास्ट इस बार आइये जानते है।
धूम १ में हमें निगेटिव किरदार में जॉन अब्राहम देखने को मिले थे,धूम २ में हमें ऋतिक रोशन निगेटिव किरदार निभाते नज़र आये थे,धूम ३ में आमिर खान ने निगेटिव कैरेक्टर प्ले किया था और इस बार धूम ४ में हमें रणबीर कपूर निगेटिव किरदार में दिखायी देने वाले है।
इस बात की 100% कन्फर्मेशन है के इस बार रणबीर कपूर को साइन किया गया है। धूम ४ के लिये धूम 4 पार्ट धूम फ्रेन्चाइसी का हिस्सा न होकर एक रिबूट वर्जन होने वाला है।
सूत्रों की माने तो इसका नाम धूम रीलोडेड हो सकता है। यश राज के पास स्क्रिप्ट आ चुकी है और इस स्क्रिप्ट पर आदित्य चोपड़ा और विकटर ने काम करना शुरू कर दिया है।
शायद आपको नहीं पता होगा के विकटर वो डायरेक्टर है जिन्होंने टशन और आमिर खान की धूम ३ को डायरेक्ट करा था। विकटर ने ही आमिर खान के साथ मिलकर थग्स आफ हिंदुस्तान फिल्म बनायीं थी।
फिल्म अच्छी थी पर बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज़ादा कमाल न दिखा सकी। और ये फिल्म फ्लॉप रही।अब एक बार फिर से यश राज प्रोडक्शन ने विकटर के ऊपर भरोसा कर के धूम ४ की कमान इनके हाथो में सौप दी है।
इस धूम ४ में हमें अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा नहीं दिखायी देंगे इनकी जगह पर दो और नए चेहरे हमें फिल्म में देखने को मिल सकते है। अभी इन चेहरों का खुलासा नहीं किया गया है। इस फिल्म की शूटिंग को 2025 के लास्ट में शुरू करने की रणनीत बनायीं गयी है।
2025 के एन्ड में इस लिए फिल्म की शूटिंग स्टार्ट होगी। क्युकी अभी रणबीर कपूर रामायण के पार्ट वन और पार्ट टू की शूटिग में व्यस्त है। रामायण के बाद रणबीर लव एंड वार की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे।
Priyanka Chopra Kaminey Tribute: कमीने के 16 साल: प्रियंका चोपड़ा की यादें और फिल्म की कहानी







