Reunion Netflix Review: दोस्तो की रियूनियन पार्टी, कैस बन जाती है मौत का खूनी खेल।

Written by: Arslan
Publish On: September 14, 2025 5:41 PM (IST)
Reunion review in hindi 2024

रियूनियन रिव्यू 2024

नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक नई फिल्म रिलीज़ की गई है, जिसका नाम ‘रियूनियन’ है। बात करें इसके जॉनर की, तो यह मिस्ट्री और कॉमेडी कैटेगरी में आता है। फिल्म की लंबाई तकरीबन 1 घंटा 35 मिनट की है।

जिसका डायरेक्शन ‘क्रिस नेल्सन’ ने किया है, जिन्होंने इससे पहले साल 2018 में आई फिल्म ‘द परफेक्ट डेट’ का निर्देशन किया था। फिल्म की कहानी कुछ हाई स्कूल स्टूडेंट्स की रियूनियन पार्टी पर आधारित है, जिसमें इनमें से एक दोस्त का मर्डर हो जाता है।

कहानी

फिल्म की स्टोरी हाई स्कूल स्टूडेंट्स की लाइफ पर आधारित है, जिनमें “मैथ्यू, जैस्मिन पार्क, रे, विवियन, लिसा, मेगन, स्टेसी, मिस्टर बकली, निकोल” ये सभी अपने स्कूल के दिनों को फिर से याद करने के लिए एक रियूनियन पार्टी रखते हैं।

और फिर से एक-दूसरे से मिलते हैं। जिसमें ये सभी दोस्त एक साथ एक घर में इकट्ठा होते हैं। तभी किसी कारण से इनमें से एक दोस्त मैथ्यू की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब इस जगह पर तेज़ बर्फीला तूफान आ जाता है। जिससे ये सभी इस घर में फंस कर रह जाते हैं।

और इस मर्डर की खबर पुलिस में भी नहीं कर पाते, क्योंकि इस तेज़ तूफान में न तो फोन लाइन काम करती है और न ही आने-जाने का रास्ता, जिससे कहानी में नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। कैसे ये सभी एक साथ रहकर इस घर में फंस जाते हैं। इसी पर फिल्म की कहानी बुनी गई है, जिसे देखने के लिए आपको जाना होगा नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर, जहां पर यह मूवी हिंदी भाषा में उपलब्ध है।

खामियां

फिल्म की सबसे बड़ी खामी इसमें थ्रिलिंग मोमेंट का न होना है। कहानी में किसी भी प्रकार का सस्पेंस नहीं दिखाई देता है, जो कि फिल्म को काफी स्लो और बोरिंग बना देता है। बात करें फिल्म की दूसरी कमी की, तो यह इसकी पटकथा है, जो कि काफी साधारण है, जिसे और भी यूनिक बनाया जा सकता था, लेकिन मेकर्स से एक बड़ी चूक निकलकर सामने आई है।

अच्छाइयां

बात करें फिल्म की खूबियों की, तो इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि कहानी में इसके किरदारों के डेवलपमेंट को काफी अच्छे से दिखाया गया है, जिसे देखकर आप भी अपने जवानी के दिनों को याद कर पाते हैं। फिल्म में किसी भी प्रकार की न्यूडिटी को नहीं दिखाया गया है।

जिसके कारण आप इसे अपनी फैमिली के साथ भी देख सकते हैं। बात करें इसकी तीसरी बड़ी खूबी की, तो फिल्म की लोकेशन काफी बढ़िया है, जिसमें बाहर के दृश्यों में बर्फीला तूफान देखने को मिलता है, जो देखकर काफी रियल भी फील होता है।

फाइनल वर्डिक्ट

अगर आपको थ्रिलर मिस्ट्री फिल्में देखना पसंद है, तो आप इस फिल्म को जरूर रिकमेंड कर सकते हैं, हालांकि फिल्म की कहानी में कोई यूनिक कॉन्सेप्ट नहीं दिखाया गया है, इससे पहले भी इस तरह की कहानी पर बनी दर्जनों फिल्में आप देख चुके होंगे, लेकिन फिर भी फिल्म के मेकर्स ने कुछ नया दिखाने की कोशिश की है, जिसमें वह कुछ हद तक कामयाब भी हुए हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

MirzaPur: The Film Update: मुन्ना भैया और कम्पाउंडर की वापसी के साथ

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment