Rez Ball:सब कुछ खो कर दोबारा पाने की कामयाब कोशिश, मोटिवेशनल फिल्म

Written by: Arshi
Publish On: October 2, 2024 12:59 PM (IST)
Rez Ball Movie Review Hindi

Rez Ball Movie Review Hindi:दोस्तों नेटफ्लिक्स के प्लेटफार्म पर एक अमेरिकी स्पोर्ट ड्रामा फिल्म 27 सितम्बर 2024 को रिलीज की गयी है। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग न्यू मेक्सीको शहर में की गयी है और ये फिल्म आपको हिंदी डब में भी देखने को मिल जाएगी।

फिल्म की डबिंग क्वालिटी एक्सीलेंट है जो आपको पूरा मजा देगी। आपको इस फिल्म की कहानी पूरी जानने के लिए अपने कीमती समय में से 2 घंटे का समय निकालना होगा।

फिल्म की काहानी –
इस स्पोर्ट ड्रामा फिल्म की कहानी “चस्का चैंपियन” नाम के एक ग्रुप के साथ शुरू होती है जिनका गोल होता है स्टेट चैंपियनशिप ट्रॉफी को हासिल करना, लेकिन पूरी टीम उस समय एक बड़ी मुसीबत में फंस जाती है जब उनकी टीम के एक मेंबर की रहस्यमयी तरीके से मौत हो जाती है। अब ये पूरी टीम अपने गोल से डिस्ट्रेक्ट हो जाती है।


क्या ये टीम इस चैंपियनशिप को पाने के सपने को पूरा कर पाएंगे और इनके टीम मेंबर की मौत की गुथथी सुलझ पायेगी या नहीं ये सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।

प्रोडक्शन क्वालिटी है बेस्ट –
जिस तरह फिल्म में आपको हर एक चीज देखने को मिलेगी चाहे वो करैक्टर्स की एक्टिंग हो या फिर उनकी रिप्रेजेन्टेशन सब कुछ बेस्ट है। फिल्म में आपको इमोशंस और करैक्टर्स के साथ कनेक्टिविटी अच्छी मिलने वाली है।

मेकर्स ने फिल्म को बनाने में काफी मेहनत की है जो आपको ये फिल्म देख कर नजर आयेगी। जिस तरह सीन्स को दिखाया गया है उसके जो भी इमोशनल और हैप्पी मोमेंट्स है आप उन्हें पूरी तरह से एन्जॉय कर पाएंगे।

Rez Ball Movie Review Hindi
Rez Ball:सब कुछ खो कर दोबारा पाने की कामयाब कोशिश, मोटिवेशनल फिल्म 3

PIC CREDIT IMDB

स्पोर्ट्स और ड्रामा में है इंट्रेस्ट तो ज़रूर देखें ये फिल्म –
इस फिल्म में आपको स्पोर्ट्स ड्रामा देखने को मिलेगा जिसमें आपको एक अच्छी कहानी दिखाई जाएगी इस फिल्म से आप पूरी तरह से शुरू से आखिर तक इंगेज रहेंगे।

आपका इंट्रेस्ट बिलकुल भी लूज़ नहीं होने वाला है।फिल्म की प्रोडक्शन अच्छी तरह से की गयी है चाहे वो सिनेमाटोग्राफी हो या फिर bgm या फिर कहानी का नरेशन सब कुछ अच्छी तरह से किया गया है।

फिल्म में आपको ढेर सारा मोटिवेशनल कॉन्टेन्ट भी मिलेगा जिस तरह एक बड़ी मुसीबत का सामना करने के बाद भी पूरी टीम दोबारा से काम में लग जाती है और अपने गोल को पाने के लिए जी तोड़ कोशिशे करती है वो काफी अच्छा है।

जिसे देख कर कोई भी मोटिवेट हो सकता है अपने लक्ष्य को पाने के लिए भले ही कई मुश्किलों का सामना क्यों न करना पड़े।फिल्म में आपको कौचानी ब्रेट,जेसिका मैटन, डेविन संपसन,एम्बर मिडथंडर,जुलिया जोन्स,नदी रेन थॉमस आदि की कलाकारी देखने को मिलेगी।

निष्कर्ष : एक अच्छी फिल्म है जिसमें आपको कुछ नया नहीं लेकिन ऑर्डिनेरी कहानी भी इंट्रेस्टेड वे में दिखाई जाएगी। अगर आपको स्पोर्ट्स ड्रामा देखना पसंद है तो आप इस फिल्म को देख सकते है।

इसमें आपको एक्शन मारधाड देखने को नहीं मिलेगा लेकिन जो भी दिखाया जायेगा वो एंटरटेनिंग होगा। इस फिल्म को imdb पर 5.6* की रेटिंग मिली हुई है और मेरी तरफ से इसे 6* की रेटिंग दी जाती है।

ये भी पढ़े

फिल्म पंजाब 95 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची,दिलजीत दोसांझ भारी टेंशन में

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment