एक्टर से बना गैंगस्टर , किरण राज का मास अवतार लेकर फिल्म रोनी दा रूलर सिनेमाघरों में आ गई है

Written by: Anam
Publish On: October 2, 2024 12:59 PM (IST)
Ronny the ruler film review in hindi

Ronny the ruler film review in hindi:किरण राज स्टारर कन्नडा एक्शन क्राईम ड्रामा फिल्म रॉनी दा रूलर सिनेमाघरो में दस्तक दे चुकी है, निर्देशक गुरुतेज शेट्टी ने दर्शकों को एक ऐसी कहानी से रूबरू कराया है जहां एक लड़का राघव जिसे बनना था एक बड़ा सुपरस्टार पर उसकी जिंदगी में कुछ ऐसा हादसा होता है कि वह सुपरस्टार से गैंगस्टर बन जाता है फिल्म 12 सितंबर को सिनेमाघरो में आ चुकी है।

कास्ट – किरण राज, पूर्वा, समीक्षा,राध्या,पी रविशंकर, मीको नागराज आदि
निर्देशक –गुरुतेज शेट्टी

स्टोरी- फैंस का इंतजार हुआ है ख़तम एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म रोनी दा रुरल सिनेमा घरों में आ चुकी है बात करें इस फिल्म की कहानी की तो कहानी है एक ऐसे व्यक्ति की जो अच्छे इंसान से बुरे इंसान में बदल जाता है , फिल्म की कहानी का मुख्य किरदार है राघव (किरण राज) जो एक महत्वाकांक्षी लड़का है।

उसका सपना है एक बिग स्टार बनने का और वह बनने के लिए वह एक्टिंग कोर्स भी ज्वाइन कर रहा है कड़ी मेहनत के साथ वह हर वह चीज करने की कोशिश करता है जिससे वह एक बिग स्टार बने पर तभी उसके सपने को फुल स्टॉप लग जाता है और शहर के एक बहुत बड़े गैंगेस्टर काली (रवि शंकर ) के बेटे गवली(यश शेट्टी) की मौत राघव के हाथो हो जाती है।


उसके बाद उसकी पूरी दुनिया उथल-पुथल हो जाती है, अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि राघव,राघव से रोनी कैसे बनता है।

क्यों देखें यह फिल्म – इस फिल्म में किरण राज का एक नया लुक सामने आने वाला है जहां वह धुआंधार एक्शन करते नजर आ रहे हैं,फिल्म में एक्शन के साथ-साथ एक प्यारी लव स्टोरी भी देखने को मिलेगी जिससे इस फिल्म में लाइट और हार्ड का कॉम्बिनेशन बनेगा,

टेक्निकल एस्पेक्ट – बात करे टेक्निकल एस्पेक्ट कि तो फिल्म का स्क्रीनप्ले काफी ज़बरदस्त है, वहीं बात करें सिनेमेटोग्राफी की तो फिल्म में सिनेमेटोग्राफर रघुवेन्द्र बी कोलर ने बहुत अच्छे से काम किया है फिल्म के एक्शन सीन देख कर आपको मजा आने वाला है, बात करें बीजीएम की तो थोडा सा टिपिकल एक्शन फिल्मों की तरह देखने को मिलने वाला है।

फाइनल वर्डिक्ट – ओवरऑल रिव्यू की बात करें तो फिल्म काफी अच्छी है और आप इसे एन्जॉय करेंगे, फिल्म में बहुत कुछ नया देखने को तो नहीं मिलेगा पर फिर भी आप इसे देख के बोर नहीं होंगे। फिल्म में कोई भी वल्गैरिटी नहीं है, इसलिए आप परिवार के साथ भी देख सकते हैं।अगर आपको एक्शन फिल्मों का शौक है तो ये फिल्म आपके लिए है बहुत ज्यादा उम्मीदों के साथ इस फिल्म को देखने ना जाए।

ये भी पढ़े

“51 अवार्ड्स” जीत चुकी सोशल मैसेज वाली फिल्म!क्या जानते है आप फिल्म का नाम ?शाहरुख का ‘गे’ कैरेक्टर देखकर उड़ जायेगे होश,सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में


Devara:जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान का नया अवतार देख “फटा शोशल मीडिया

Toofan:बांगालदेशी फ़िल्म कैसे बनी!! साल की सबसे ज़ादा कमाई करने वाली,अब देखिये हिंदी में भी

B Tech किया हुआ बंदा , शोशल मीडिया पर हुआ वायरल बना “इंडियाज गॉट लेटेनट” का सितारा

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद सेलेना गोमेज के फ़ैन्स के लिए एक और दुखद खबर “मैं कभी मां नहीं बन पाऊंगी”

CTRL:अनन्या पांडे की थ्रिलर फिल्म “Netflix” ओटीटी रिलीज डेट

नाव पर फसे 12 लोग “वर्ड वॉर 2” की सिचुएशन क्या होगा इन सबका भविष्य ?

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment