लकी मीडिया और मेराकी फिल्म प्रोडक्शन हाउस के द्वारा एक तेलुगु फिल्म का निर्माण किया गया है, जिसका नाम रोटी कपड़ा रोमांस (Roti Kapada Romance) है, जिसमें आपको खूब सारी कॉमेडी से भरा हुआ रोमांटिक ड्रामा देखने को मिलेगा।
ये फिल्म 22 नवंबर 2024 को भारत में थिएटर में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। थिएटर में अच्छा प्रदर्शन दे रही है यह फिल्म। इमोशंस, दैनिक जरूरतें और प्यार भरी इस कहानी से आप पूरी तरह से जुड़ जाएंगे।
फिल्म के डायरेक्टर हैं विक्रम सिरिकोंडा और इन्हीं के द्वारा फिल्म की कहानी भी लिखी गई है। फिल्म की कहानी से आज के युवा पूरी तरह से रिलेट कर पाएंगे, क्योंकि जिस विषय पर कहानी को बनाया गया है, उस दौर से लगभग हर युवा को गुजरना पड़ता है। इस फिल्म की पूरी कहानी देखने के लिए आपको 2 घंटे 33 मिनट का समय देना होगा।
फिल्म के मुख्य कलाकारों में आपको हर्षा नर्रा, तरुण तेज, सुप्रज रंगा, संदीप सरोज, नुवेक्षा, मेघा लेखा, खुशबू चौहान, श्रीराम रेड्डी पोलासाने, सोनू ठाकुर आदि कलाकारों की बेहतरीन एक्टिंग देखने को मिलेगी।
आईए जानते हैं फिल्म की कहानी के बारे में, कैसी है यह फिल्म, क्या आपको अपना कीमती समय इस फिल्म को देना चाहिए?
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी की शुरुआत बचपन के चार दोस्तों से होती है, जो अपने-अपने जीवन को सफल बनाने के लिए नौकरी आदि की तलाश में एक-दूसरे से अलग हो जाते हैं और अपनी-अपनी जिंदगी में व्यस्त हो जाते हैं।
लेकिन एक बार फिर से चारों का मिलन होता है, जहां सब अपने-अपने उद्देश्य से आए होते हैं। चार साल बाद यह चारों दोस्त गोवा में एक-दूसरे से मिलते हैं, जब इनके कॉलेज की यादें एक बार फिर से ताजा हो जाती हैं और सब अपने-अपने कॉलेज अफेयर्स को एक बार फिर से याद करते हैं।
दरअसल, इन चारों के कॉलेज अफेयर्स होते हैं, जिसमें से एक की कहानी एक दुखद मोड़ ले लेती है, जब उसकी गर्लफ्रेंड उसे छोड़कर चली जाती है।
अब जब यह चारों दोस्त एक साथ मिलते हैं और उनकी वह गर्लफ्रेंड भी मिलती है, जिसने अपने कॉलेज बॉयफ्रेंड को छोड़ दिया था, तो इन सबका एक ही मकसद होता है, उसे एहसास दिलाना कि उसने जो भी किया था, वह उस समय बहुत गलत था।
लेकिन यह सब इतना आसान नहीं होता है, जितना आपको सुनने में लग रहा है। एक रोमांचकारी कहानी है, जिसमें आपको खूब सारा रोमांस और कॉमेडी भी देखने को मिलेगी, जो आपको शुरू से आखिर तक खुद से जोड़े रखेगी।
निष्कर्ष
तेलुगु भाषा की यह एक बेहतरीन फिल्म है, अगर आप आज की युवा पीढ़ी से हैं, तो इसमें दिखाए गए हर सीन और हर डायलॉग आपको खुद से जुड़े हुए लगने वाले हैं।
फिल्म की प्रोडक्शन वैल्यू भी शानदार है, जिसमें आपको म्यूजिक, स्क्रीनप्ले, सिनेमैटोग्राफी सब कुछ बेहतरीन मिलने वाला है। अच्छे अनुभव के लिए और फील-गुड के लिए आप इस फिल्म को एक बार जरूर देख सकते हैं, जिसे फिल्मीड्रिप की तरफ से 5 में से 4 स्टार की रेटिंग दी जाती है।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
SALMAN KHAN और ETLEE की जोड़ी हुई इस नयी फिल्म की आधिकारिक घोषणा







