अगर आपके दोस्त भी उधार मांगते हैं, तो यह फिल्म जरूर देखें।

Written by: Arslan
Publish On: September 21, 2025 1:49 PM (IST)
Sangee movie sharib hashmi trailer breakdown

हालही में आई वेब सीरीज खोज परछाइयों के उस पार जिसे जियोहॉटस्टार ओटीटी पर रिलीज किया गया, जिसके मुख्य किरदार में ‘शारिब हाशमी’ नज़र आए थे। हालांकि यह उनकी पहली वेब सीरीज नहीं थी।

इससे पहले भी वह बहुत सारे शोज में काम कर चुके हैं, जिनमें अमेजॉन प्राइम वीडियो का शो ‘द फैमिली मैन’ शामिल है। अब शारिब हम सबके बीच अपनी एक नई आने वाली फिल्म का ट्रेलर लेकर आए हैं, जिसका नाम ‘संगी’ है, फिल्म का जोनर कॉमेडी और ड्रामा कैटेगरी में आता है।

ट्रेलर के अनुसार कहानी

फिल्म के मुख्य किरदार में शारिब हाशमी और उनके दो दोस्तों को दिखाया गया है जो कि बचपन से ही बेस्ट फ्रेंड हैं, साथ ही उधार लेने में भी महारथ हासिल किए हुए हैं।

मूवी पूरी तरह से हंसी ठिठोली और मज़ाक मस्ती से भरी हुई होगी। साथ ही फिल्म में एक बड़े टेक यूट्यूबर ‘ट्रैकिन टेक’ को भी लिया गया है, हालांकि फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती कि उनका रोल पूरी फिल्म में होगा या फिर सिर्फ कैमियो में ही नजर आएंगे।

कहां देख सकते हैं यह फिल्म

भले ही शारिब की यह फिल्म हेवी बजट न हो, पर फिर भी इसे सीधे सिनेमाघर में ही रिलीज किया जाएगा। जो कि एक काफी अच्छा पर रिस्की फैसला है।

अच्छा इसलिए क्योंकि बीते साल बहुत सारी कम बजट फिल्मों ने भी काफी दमदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। और रिस्की इसलिए कि अगर इसका जादू बॉक्स ऑफिस पर ना चल सका, तो उस केस में फिल्म को ओटीटी पर सेल करना काफी कठिन हो जाएगा।

शारिब हाशमी की सभी फ़िल्में और वेब सीरीज

आईएमडीबी के मुताबिक शारिब ने अपने करियर में अनगिनत फिल्मों में छोटे-छोटे रोल्स के साथ बड़े रोल भी किए हैं। जिनके करियर की फिल्में आईएमडीबी के अनुसार कुछ इस प्रकार हैं-

हालेदिल, स्लमडॉग मिलेनियर, बेस्ट ऑफ़ लक निक्की, फिल्मीस्तान, जब तक है जान, बदमाशियां, मिशन मजनू, जरा हटके जरा बचके और फाइटर।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Selling The City Review: जानिये कैसे यह शो आपके बिजनेस स्किल्स को और आगे ले जा सकता है

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment