scam 2010: “सुब्रत रॉय सहारा” पर आधारित शो की रिलीज़ पर मडराया संकट, 2026 से पहले नहीं दिखेगा शो”

Written by: Amir khan
Publish On: August 20, 2025 12:08 AM (IST)
scam 2010 release date

scam 2010 release date:सोनी लिव अपने शो की मार्केटिंग उस तरह से नहीं कराता जिस तरह के इनके शो का कंटेंट होता है। बहुत लो बजट में सोनी लिव की मार्केटिंग देखने को मिलती है।पर जो भी सोनी लिव पर शो रिलीज़ किये जाते है कंटेंट को देखते हुए ये सभी शो शानदार होते है। इन्ही कुछ कमाल के शो में एक शो का नाम है स्कैम। स्कैम के दो शो आचुके है और इन दो शो में हमें अलग-अलग तरह की कहानी दिखाई गयी है।

स्कैम के पहले सीजन ने बहुत हाइप क्रिएट की थी लोगो के बीच ये शो काफी फेमस हुआ था। दूसरा सीजन भी अच्छा ही रहा था। अब इसके तीसरे सीजन की घोषणा कर दी गयी थी । इसका नाम है स्कैम 2010 और इसमें हमें सुब्रत रॉय सहारा की कहानी को दिखाया जायेगा।

सुब्रत रॉय” सहारा इंडिया के मालिक है और इनके बारे में ऐसा कहा जाता रहा है के सुब्रत रॉय स्कूटर से नमकीन और बिस्कुट की सेलमैन थे और किस तरह से इन्होने सेलमेन से 2 लाख करोड़ की कम्पनी को बना लिया और वो कौन सा स्कैम था जिसकी वजह से बहुत सारे लोगो के पैसे डूब गए थे। शायद आपके भी आस पास बहुत से ऐसे लोग मिल जायें जिनके पैसे सहारा में डूबे होंगे।

अगर स्कैम शो के आप एक कट्टर फैन है तो ये बात सुनकर आपको धक्का ज़रूर लगने वाला है के स्कैम 2010 अभी फिलहाल डब्बा बंद हो चुकी है। सुब्रत रॉय सहारा इंडिया परिवार को चलाने वाले थे और इसी सहारा इंडिया की तरफ से स्कैम 2010 के मेकर को एक नोटिस भेजा गया है और कहा है के हमारी मंज़ूरी लिए बिना सुब्रत रॉय पर शो बनाना पूरी तरह से गलत है।

स्कैम 2010 की कास्टिंग पर काम चल ही रहा था के ये नोटिस मेकर के हाथो में पकड़ा दिया गया। मेकर ने परमिशन लेने से पहले ही शो की अनाउसंमेन्ट कर दी थी जो की पूरी तरह से गलत था। अब जब तक सहारा से इसे परमिशन नहीं मिलती इसका इस फिल्म पर कोई काम होता हुआ नज़र नहीं आएगा।आने वाले सालो में अगर ये केस सॉल्व होता है तब कुछ होता हुआ दिखायी दे सकता है।

अगर शो को सहारा इंडिया की तरफ से परमिशन नहीं मिलती है तो इस शो को तो बनाया जायेगा पर एक अलग तरह की कहानी के साथ मतलब कहानी तो सुब्रत रॉय सहारा की ही होगी पर बिना इनका नाम लिए। उस कहानी के लिये मेकर को थोड़ा स्टोरी में बदलाव भी करना होगा। हमारे दर्शको के बहुत से मेल हमें मिल रहे है “इस फिल्म की रिलीज़ डेट क्या होगी” अभी आप ये मान के चले के स्कैम 2010 आपको 2026 से पहले दिखायी नहीं देने वाला।

READ MORE

Priyanka Chopra Kaminey Tribute: कमीने के 16 साल: प्रियंका चोपड़ा की यादें और फिल्म की कहानी

Raakh OTT Release Date: अली फजल की नई वेब-सीरीज ‘राख’ का धमाकेदार ऐलान, मिर्जापुर फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी।

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment