Serve The People Kdrama Review: जानिये वह कोरियन सोल्जर जो अपने कमांडर की बीवी से बनाता है अवैध सम्बद्ध

Written by: Amir khan
Publish On: September 20, 2025 1:48 PM (IST)
Serve The People 2022 Movie Hindi Review

2022 में आई एक साउथ कोरियन रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सर्व द पीपल’ को अब हिंदी डबिंग के साथ रिलीज कर दिया गया है। जिसे आप जियोहॉटस्टार के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं, आइये जानते हैं कैसी है यह फिल्म, क्या आपको इसको अपना टाइम देना चाहिए, क्या यह आपके टाइम को डिजर्व करती भी है या नहीं।

कहानी

सर्व द पीपल को 2022 में रिलीज की गई एक कोरियन फिल्म है। इसकी कहानी 1996 के एक सैनिक पर आधारित है जो बड़े ओहदे पर जाने का सपना देखता है। यह अपने कमांडेंट ऑफिसर के घर पर एक नौकर के रूप में काम करता है, और जब इस कमांडेंट ऑफिसर को अपने घर से कहीं बाहर जाना होता है किसी काम से, तब यह और कमांडेंट की पत्नी घर में अकेले रह जाते हैं।

पर इससे एक गलती यह हो जाती है कि वह अपने ही कमांडेंट की पत्नी के साथ शारीरिक संबंध में आ जाता है, इसी कारणवश इसे बटालियन से बाहर भी कर दिया जाता है।

अब क्या यह अनजाने में कमांडेंट ऑफिसर की पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाता है या फिर इसे जबरदस्ती ऐसा करने पर मजबूर किया गया है, यह जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी।

पॉजिटिव प्वाइंट

फिल्म की कहानी इंटरेस्टिंग है, कहीं-कहीं पर यह फिल्म आपको हंसाएगी भी। फिल्म की प्रोडक्शन क्वालिटी, सिनेमैटोग्राफी और सभी कलाकारों की एक्टिंग ठीक-ठाक है।

जिस तरह से कमांडेंट की पत्नी और सैनिक की लव मिस्ट्री को दिखाया गया है, उसे देखकर आपको मजा तो जरूर आएगा। अगर आपको एक रोमांटिक फिल्म एडल्ट कंटेंट के साथ देखना पसंद है, तो यह देखी जा सकती है।

फिल्म थोड़ी स्लो होने के बावजूद भी अपनी पकड़ पूरी तरह से बनाए रखती है। एक सीधी-सादी कहानी को निर्देशक ने बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न के साथ पेश किया है।

नेगेटिव पॉइंट

कहानी थोड़ी स्लो है, जिसको देखने के लिए आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा। कहानी काफी लंबी है, जिसे थोड़ा कम किया जा सकता था। अपने स्लो स्क्रीनप्ले की वजह से यह फिल्म कहीं-कहीं पर हमें बोर भी करती है। कहानी की एंडिंग भी हमें पूरी तरह से संतुष्ट नहीं करती।

निष्कर्ष

यह फिल्म एक एवरेज कैटेगरी में आती है। जिसे आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर नहीं देख सकते, क्योंकि फिल्म में बहुत सारे एडल्ट और न्यूड सीन भी देखने को मिलते हैं। अगर आपको एक रोमांटिक कहानी देखना पसंद है, जिसमें एडल्ट और न्यूडिटी दिखाई जाए, तो यह फिल्म आपके लिए है। हमारी तरफ से इस फिल्म को दिए जाते हैं पांच में से दो स्टार।

आईएमडीबी 6.3

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Zero day Trailer: 3000 मौतों का रहस्य,आखिर कौन है इस भयानक साजिश का मास्टरमाइंड

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment