पंजाबी डायरेक्टर के डायरेक्शन में बनेगी सन ऑफ सरदार 2, अजय देवगन के अलावा पूरी कास्ट टीम होगी नई

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2024 8:17 PM (IST)
Son Of Sardaar 2 Director Is Vijay Kumar Arora

Son Of Sardaar 2 Director Is Vijay Kumar Arora:पंजाबी डायरेक्टर के डायरेक्शन में बनेगी सन ऑफ सरदार 2, अजय देवगन के अलावा पूरी कास्ट टीम होगी नई अजय देवगन के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आयी है, फैंस की मोस्ट अवेटेड फिल्म जिसके लिए सभी बेकरार है की कब ये फिल्म बन कर एक बार फिरसे सबको हसाने के लिए आरही है तो लोगों को अब बहुत जादा इंतजार नहीं करना होगा।

1 – पंजाबी डायरेक्टर करेंगे इस फिल्म का निर्देशन –

एक न्यूज़ अपडेट अनुसार सन ऑफ सरदार 2 के डायरेक्टर कन्फर्म कर दिये गए है और जल्द ही ये फिल्म बना कर फैंस के लिए तैयार की जाएगी। आपको बता दे की पंजाबीयों की इस फिल्म को डायरेक्शन देने के लिए एक पंजाबी डायरेक्टर विजय कुमार अरोड़ा को चुना गया है।अब इस फिल्म के लिए लोगों की बेचैनी और भी जादा बढ़ गई है क्यूंकि एक पंजाबी डायरेक्टर जिसने पहले कभी किसी हिंदी फिल्म को निर्देशित नहीं किया है जब सन ऑफ सरदार जैसी पंजाबीयों के टशन वाली फिल्म को डायरेक्ट करेंगे तो उसमे अलग ही तरह का तेवर अलग ही तरह का स्टाइल देखने को मिलेगा जो दर्शकों के लिए बिलकुल नया होगा और देखना ये होगा के क्या पहले जितना ही सन ऑफ सरदार का सेकेंड पार्ट भी दर्शकों कों पसंद आएगा, नए पंजाबी डायरेक्टर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ।

2 – तेलुगु फिल्म की रीमेक है सन ऑफ़ सरदार, अब आरहा है सन ऑफ सरदार का सेकेंड पार्ट –

सन ऑफ सरदार जिसमें लीड रोल में अजय देवगन के साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आई थी। ये फिल्म 2012 में रिलीज की गई थी और इस फिल्म के निर्देशक थे अश्विनी धीर। आप में से शायद बहुत से लोग नहीं जानते होंगे कि सन ऑफ सरदार जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था एक बहुत ही बेहतरीन कॉमेडी ड्रामा है हिंदी की यह फिल्म तेलुगु की फिल्म मर्यादा रामन्ना की रीमेक है।जिसके निर्देशक थे एस एस राजामऊली और ये फिल्म 2010 में रिलीज की गई थी जिसका हिंदी रीमेक था सन और सरदार और अब दर्शकों के लिए इसका सेकेंड पार्ट बहुत जल्द रिलीज किया जायेगा।

Son Of Sardaar 2 Director Is Vijay Kumar Arora
पंजाबी डायरेक्टर के डायरेक्शन में बनेगी सन ऑफ सरदार 2, अजय देवगन के अलावा पूरी कास्ट टीम होगी नई 3

3- फिल्म के नाम और अजय देवगन के अलावा सब होगा नया –

अभी तक जो भी खबर सामने आयी है उसके अनुसार इस फिल्म में सिर्फ और सिर्फ हीरो का नाम और फिल्म का नाम आपको पुराना मिलने वाला है इसके अलावा सब कुछ नया होगा।फैंस की फेवरेट इस फिल्म की फीमेल लीड करैक्टर, सोनाक्षी सिन्हा जिन्होंने अपने अभिनय और पंजाबीयों वाली अदा से लोगों का दिल जीत लिया था इस बार अभी तक उनकी भी कोई कन्फर्मेशन नहीं आयी है और न ही संजय दत्त इस बार हम सबको सन ऑफ सरदार 2 में देखने को मिलने वाले है।इसके अलावा मुकुल देव, जूही चावला,अर्जन बाजवा,संजय मिश्रा,तनूजा आदि जैसे बेहतरीन कलाकारों में से एक भी नाम. क्लियर नहीं हुआ है सिर्फ और सिर्फ फिल्म का नाम और फिल्म के हीरो का नाम क्लियर है।

4- क्या सनी देओल भी होने वाले है सन ऑफ सरदार का हिस्सा?

ये खबर पंजाबी अखबारों में तो बहुत ज़ोर से वायरल हुई है लेकिन अगर बात करें इसकी ऑफिसियल कन्फर्मेशन की तो अभी तक न तो अजय देवगन और न ही सनी देओल की तरफ से ऐसी कोई भी कन्फर्मेशन सामने आयी है।
इस चीज कों लेकर सनी देओल से एक्सपेक्टेशन भी बहुत जादा तो है नहीं क्यूंकि उनकी जो भी फिल्में आती है उसकी खबर सनी खुद कभी भी नहीं देते है और न ही किसी सोशल मीडिया पर जादा अपडेट रहते है। हाँ अगर सनी इस फिल्म का हिस्सा होने वाले है भी तो इसकी पुख्ता जानकारी हमे सिर्फ और सिर्फ अजय देवगन से ही मिलेगी क्यूंकि वो अपनी फिल्मों और रियल लाइफ से रिलेटेड अपडेट सोशल मीडिया पर ज़रूर शेयर करते है।इस फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो news18 के अनुसार इस फिल्म कों 2025 के अप्रैल में रिलीज कर दिया जायेगा।

Joker Folie à Deux 2,एक ऐसी दिमागी बीमारी जिसे भ्र्म कहते है

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Leave a Comment