आखिर क्यों नई नवेली दुल्हन को रुलाने का काम किया नन्द ने? आइये जानते है,Sonakshi Sinha Marriage

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2024 12:59 PM (IST)
sonakshi Sinha Marriage

Mumbai:सोनाक्षी सिन्हा, जिनकी शादी की खबर ने हम सबको शॉक्ड कर दिया था एक और शॉकिंग खबर सामने आयी है कि नई नवेली दुल्हन के ससुराल पहुंचते ही आँखों से आंसू निकल पड़े और इसके पीछे की वजह कोई और नहीं बल्कि खुद उनकी इकलौती नन्द सनम रही है।

जी हाँ आपको बता दें सोनाक्षी सिन्हा की शादी वैसे ही उनके लिए टेढ़ी खीर साबित हुई है जिस तरह पूरी फैमिली के अगेंस्ट जाकर अकेले शादी का फैसला किया है और उससे भी जादा दिक्क़त तो उन्हें अपने ससुराल में जाते ही हुई के वो अपने आँसुओ को रोक नहीं पाई और आंसू पोछते हुए उनकी वीडियो खूब वायरल हो गयी।

न किया निकाह और न लिए फेरे जोड़े ने की रजिस्टर्ड मैरिज –

आपको बता दें अपने घर वालों के खिलाफ जाकर सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सालों पुराने प्यार के रिश्ते को शादी में बदलने के फैसले को पूरा करके दिखा दिया। सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके है।

भले ही सोनाक्षी के सगे भाई इस शादी से ख़ुश न हो लेकिन सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा अपनी चहिती और सबसे छोटी इकलौती बेटी को आशीर्वाद देने से रोक पाने में सफलता नहीं पा सके। बेटी को नई जिंदगी में ढेर सारी खुशियों का आशीर्वाद दिया शत्रुघ्न सिन्हा ने।

नन्द बनी सोनाक्षी के आँखों में आंसू की वजह –

भले ही इस स्टार कपल ने किसी विशेष धार्मिक रीती रीवाज़ के साथ शादी नहीं की लेकिन अपनी रेजिस्टर्ड मैरिज से पहले कुछ रस्मो को ज़रूर पूरा किया जिसके लिए सोनाक्षी सिन्हा शादी से पहले ही अपने ससुराल पहुंची और ससुराल में नन्द के प्यार भरे स्वागत और अपनापन देख कर सोनाक्षी भावुक हो गयी और अपने आँसुओ को नहीं रोक पाई।

रस्मो को पूरा करते हुए ज़हीर इक़बाल की बहन ने अपनी होने वाली भाभी और भाई को फूलों का हार पहनाया और दोनों की नज़र उतारी जिसके बाद सोनाक्षी पूरी तरह से इमोशनल हो गयी और अपने आंसू पोंछती हुई नज़र आयी।

कौन है सोनाक्षी की नन्द सनम?

सोनाक्षी सिन्हा ने रतनसी परिवार से अपना रिश्ता जोड़ लिया है और परिवार के सदस्यों ने सोनाक्षी का तहेदिल से अपने परिवार में स्वागत भी किया है। सोनाक्षी के नए परिवार में सास ससुर के अलावा एक इकलौती नन्द शामिल है। परिवार के सभी सदस्यों की चहिती है सोनाक्षी।


सोनाक्षी की नन्द सनम रतनसी एक जानी मानी हस्ती है जो खुद एक स्टाइलिस्ट के तौर पर फेमस है। सनम बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स की सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट है और न सिर्फ बड़े स्टार्स की बल्कि वो खुद में एक खूबसूरत अदाकारा है जो अपने स्टाइल के लिए जानी जाती है।

नई दुल्हन सोनाक्षी के जलवों पर भारी पड़ी स्टाइलिस्ट नन्द सनम की सादगी –

अपनी खूबसूरती और अदाओं के लिए जानी जाने वाली अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा के नई नवेली दुल्हन के रूप में जलवे कुछ खास अट्रैक्टिव नहीं रहे भले ही अपने शादी के जश्न में चार चाँद लगाने के लिए सोनाक्षी ने 79,800 की क़ीमत वाली साड़ी पहनी लेकिन सारी लाइम लाइट उनकी स्टाइलिस्ट नन्द सनम ने बटोर ली।

अपने सादगी भरे अंदाज़ में लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रही सोनाक्षी की नन्द सनम फिर चाहे वो शादी से पहले की मेहँदी की रस्म हो या फिर शादी का मेन दिन सनम अपनी सादगी से सबके दिलों को मोह बैठी और सोनाक्षी रह गयी नन्द से दो कदम पीछे।

सोनाक्षी का रिसेप्शन ड्रेस रहा बनारसी साड़ी से भी जादा कीमती –

शादी को रजिस्टर करने के दिन तो सोनाक्षी ने सिर्फ 80000 की साड़ी पहनी थी लेकिन शादी की रिसेप्शन पार्टी में इन्होंने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। भले ही साड़ी अनुष्का शर्मा से 40 गुना कम कीमत की पहनी लेकिन रिसेप्शन ड्रेस में सोनाक्षी ने 2.5 लाख का ड्रेस पहनकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

जानी मानी डिज़ाइनर अनीता डोंगरे ने नई दुल्हन के इस रिसेप्शन ड्रेस को डिज़ाइन किया है। ये ड्रेस एक अनारकली सूट है जिसको रेड कलर में ही नई दुल्हन के लिए तैयार किया गया है और शादी के सभी फंक्शन्स में पहने गए ड्रेसेस में सबसे महंगा ड्रेस है।

कल्कि कौन है ? और 2898 ad का मतलब क्या है ?

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Leave a Comment