साउथ कोरिया की एक डिस्टोपियन वेब सीरीज, जिसमें आपको थ्रिलर के एक अलग लेवल का एक्सपीरियंस करने को मिलेगा, यह 2021 में रिलीज हुई थी, जिसका नाम था स्क्विड गेम।
हॉरर और थ्रिलर से भरे इस शो में आपको टोटल 9 एपिसोड देखने को मिले थे, जिसकी वजह से आपका इंटरेस्ट लास्ट तक बना रहा था। इस शो को दर्शकों का बहुत ज्यादा प्यार मिला था, जिसकी वजह से इसकी रेटिंग भी बहुत हाई गई थी। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाले टॉप शोज में से एक है स्क्विड गेम नाम का यह शो, जिसकी रेटिंग 8 है।
अब लंबे समय के बाद दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है, और इस शो के सीजन 2 को नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है। 26 दिसंबर 2024 को यह शो दुनिया भर में रिलीज कर दिया गया है। बात करें अगर इंडिया में इस शो के रिलीज टाइम की, तो 26 दिसंबर दोपहर 1:30 बजे इस थ्रिलर सीरीज को रिलीज किया गया।
दर्शकों का मोस्ट अवेटेड शो, जिसकी कहानी गेम से जुड़ी हुई है, काफी लंबे इंतजार के बाद रिलीज किया गया। आईए जानते हैं शो से जुड़ी कुछ बातें, क्या यह शो आपकी एक्सपेक्टेशन को पूरा करेगा, और थ्रिलर के जिस हाई लेवल का आपको इंतजार था, क्या यह शो एंटरटेनमेंट के सारे एलिमेंट आपको देने में कामयाब रहा है या नहीं, आईए जानते हैं।
स्क्विड गेम सीजन 2 स्टोरी
जैसा कि आप सब जानते हैं कि इसके सीजन वन की कहानी ऐसे खिलाड़ियों पर बेस्ड है, जो फाइनेंशियली पूरी तरह से डिस्ट्रॉय हो चुके हैं, और यह गेम किसी गोल्डन चांस से कम नहीं है उनके सामने। एक ऐसा मौका पूरे 456 खिलाड़ियों को दिया जाता है, जिसमें वे इस मौत के खेल को जीतकर मिले हुए आर्थिक पुरस्कार से अपने जीवन को वापस पटरी पर ला सकते हैं।
पहले के मुकाबले इस बार की कहानी ज्यादा प्रोस्पेक्टिव है
जैसा कि हर दर्शक की तमन्ना होती है कि किसी भी शो का आने वाला सीजन पहले से ज्यादा बेहतर और इंगेजिंग हो, तो यह शो आपको बिल्कुल वैसा ही मिलने वाला है। शो में आपको पहले से ज्यादा कहानी को थ्रिलिंग, हॉरर और गूजबंप्स वाले सीन्स देखने को मिलेंगे, जिसकी वजह से यह शो आपके एक्सपेक्टेशन्स पर एकदम खरा उतरेगा।
पहले सीजन के मुकाबले इस बार गरीबी और लोगों के कर्ज को और भी ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है, जिसकी वजह से कहानी भी पहले की तुलना में ज्यादा भावनात्मक है। जहां से सीजन वन खत्म हुआ था, सीजन 2 की कहानी आपको उसके आगे की देखने को मिलेगी।
स्क्विड गेम सीजन 2 एपिसोड इनफॉर्मेशन
थ्रिलर, हॉरर और सस्पेंस से भरे हुए इस शो का सीजन 2, जिसे हाल ही में रिलीज किया गया है, पहले के मुकाबले आपको इस सीजन में दो एपिसोड कम देखने होंगे, लेकिन कहानी पहले से ज्यादा इफेक्टिव दिखाई गई है। सीजन 2 के टोटल 7 एपिसोड रिलीज किए गए हैं, जिनका रनिंग टाइम लगभग 1 घंटे के आसपास का है।
शुरुआत के दो एपिसोड की कहानी बिल्ड-अप में ही निकल जाती है, लेकिन जैसे ही तीसरा एपिसोड स्टार्ट होता है, और गेम का सिलसिला शुरू होता है, लास्ट तक आप शो से पूरी तरह से इंगेज हो जाएंगे। बीच में पांचवें एपिसोड का एक सीन, जिसमें सारे प्लेयर एक साथ एक बड़े से हॉल में इकट्ठा दिखाए गए हैं,
आपको थोड़ा सा बोर कर सकता है, क्योंकि वहां पर ऐसा कुछ भी इंपोर्टेंट होता हुआ नहीं दिखाया गया है, जिस तरह से सबके सब वहां पर इकट्ठा हैं। लेकिन उसके बाद एक बार फिर से जब आप कहानी से जुड़ जाएंगे, तो लास्ट तक यह शो आपको कहीं भी हिलने नहीं देगा।
ओपन एंडिंग शो, सीजन 3 है पक्का
जिस तरह से शो की एंडिंग की गई है, आपका मुंह खुला का खुला रह जाने वाला है। वैसे तो इस बात की खबर फैंस को पहले ही लग चुकी है कि इस गेम का सीजन 3 आएगा, लेकिन जिस तरह से सीजन 2 की एंडिंग की गई है, इस बात की कन्फर्मेशन हो गई है कि स्क्विड गेम सीजन 3 आना ही है।
कहानी को लास्ट तक नहीं दिखाया गया है, सस्पेंस, थ्रिलर और हॉरर से भरा हुआ यह गेम आपके रोमांचकारी सफर को और भी आगे तक ले जाएगा।
फाइनल वर्डिक्ट
अगर आपको इस शो के सीजन वन ने मजा दिया था, तो आपको सीजन 2 भी पूरे मजे देगा। क्योंकि इसमें सियोंग गी-हुन को मेकर्स ने जिस तरह से रिप्रेजेंट किया है, वहां कहानी बहुत ज्यादा इंगेजिंग हो जाती है।
किस तरह 456 खिलाड़ी गेम में एंट्री करते हैं, और किस-किस तरह की सिचुएशन को हैंडल करते हुए आगे बढ़ते हैं, यह सब देखकर आपको एकदम नया एक्सपीरियंस मिलता है। ये शो मस्ट वॉच कैटेगरी डिजर्व करता है, जिसे लाइफ में एक बार देखना तो बनता ही है।
हमारी तरफ से शो को दिए जाते हैं पांच में चार स्टार।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
सूर्या और सुब्बाराज का कॉलेबरेशन, फैंस को मिला क्रिसमस पर बड़ा गिफ्ट







