Striking The Palace Review: होटल स्टॉफ को होती है इतनी मुश्किलें,अपने कभी सोचा भी नहीं होगा

Written by: Arshi
Publish On: September 12, 2025 11:54 PM (IST)
Striking The Palace Review In Hindi

एक फ्रेंच फिल्म जिसे 1 मई 2024 को फ्रांस में रिलीज़ किया गया था, अब इस फिल्म का हिंदी डब आप सबको देखने को मिल जाएगा। यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसकी हिंदी डबिंग क्वालिटी बहुत ही बेहतरीन है।

फिल्म को देखने के लिए आपको अपने कीमती समय में से लगभग 1 घंटा 27 मिनट का टाइम निकालना होगा। आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे इस फ्रेंच फिल्म के बारे में कि क्या आपको ये फिल्म देखनी चाहिए या नहीं।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी की बात करें तो एक होटल में काम कर रही लेडीज़ एम्प्लॉइज़ को दिखाया गया है जो अपनी जॉब में आने वाली कैसी-कैसी दिक्कतों को फेस करती हैं और किन वजहों से।

फिल्म की कहानी इंगेजिंग है, जिस तरह सभी एम्प्लॉइज़ अपने ही होटल के खिलाफ स्ट्राइक करते हैं, उसके पीछे की वजह और कैसे स्ट्राइक खत्म होगी, ये सब जानने के लिए आप एक बार इस फिल्म को देख सकते हैं जिसमें आपको खूब सारे इमोशनल सीन्स के साथ खूब सारे कॉमेडी सीन्स भी देखने को मिलेंगे।

फिल्म की प्रेजेंटेशन है बेस्ट

फिल्म में क्या चल रहा है और क्यों, जिस तरह कैरेक्टर्स की एक्टिंग और एफर्ट इस सबको दिखाते हैं, उसने फिल्म को बेस्ट बनाने का काम किया है। कैरेक्टर्स की प्रेजेंटेशन, कहानी को सामने रखने का तरीका, सब कुछ बहुत ही बेहतरीन है।

स्पेशली ईवा (लूसी चार्ल्स) का कैरेक्टर जो शुरुआत से आखिर तक कनेक्टेबल रहता है, आप उससे पूरी तरह से जुड़ा हुआ फील करेंगे। उसके साथ आगे क्या होगा और बाकी एम्प्लॉइज़ भी किस तरह अपनी परेशानियों से छुटकारा पाएंगे, ये सब जानने के लिए आपकी उत्सुकता बनी रहेगी और आप लास्ट तक फिल्म को देखकर ही उठेंगे।

फिल्म में आपको कहीं-कहीं पर एडल्ट लैंग्वेज सुनने को मिलेगी, तो अगर आप फैमिली के साथ मैनेज कर सकते हैं तो फैमिली के साथ देख सकते हैं। फिल्म की सिनेमाटोग्राफी बेस्ट है, जिस तरह से सीन्स के लिए लोकेशन को सेलेक्ट किया गया है, वह फिल्म के प्लस पॉइंट साबित होते हैं।

महंगे लक्ज़री होटल में रुकना है पसंद, तो एक बार देखें ये फिल्म

आप अगर कहीं भी अपने घर से बाहर जाते हैं तो आप एक अच्छे और सुलभ होटल की तलाश करते हैं जहाँ आपको सारी सुविधाएँ मिल सकें, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको ये सारी सुविधाएँ देने के लिए होटल के पूरे मैनेजमेंट को किस तरह घंटों तक काम करना पड़ता है।

अगर आप एक बार इस फिल्म को देख लेंगे तो होटल स्टाफ के लिए आपका एक अलग रिस्पेक्टफुल नज़रिया बन जाएगा।

निष्कर्ष

अगर आपको इमोशनल टच के साथ कुछ कॉमेडी सीन्स वाली फिल्में देखना पसंद है तो आप इस फिल्म को ज़रूर देख सकते हैं। ये फिल्म आपको Binge टीवी पर हिंदी, तमिल, तेलुगु में देखने को मिल जाएगी। फिल्म की IMDb रेटिंग है 6.1* और फिल्मड्रिप की तरफ से इसे 6.5* की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Moh Movie Review: 18-20 के लड़के और लड़कियों के लिए मस्ट-वॉच दिमागी शांति चाहिए तो ‘मोह’ देखें

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment