Study Group KDrama Story: स्टडी ग्रुप के-ड्रामा पूरी कहानी हिंदी में

Written by: Arshi
Publish On: September 26, 2025 9:43 AM (IST)
स्टडी ग्रुप के-ड्रामा पूरी कहानी हिंदी में

एक्शन कॉमेडी और थ्रिलर जॉनर की कोरियन भाषा में बनी एक वेब सीरीज जिसका नाम है स्टडी ग्रुप 23 जनवरी 2025 को टीवीआईएनजी के साथ विकी के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया गया है।

शो के टोटल 10 एपिसोड हैं,इस शो के हर हफ्ते दो एपिसोड को वीकली बेसिस पर रिलीज किया जा रहा है। पहले दो एपिसोड 23 जनवरी 2025 को रिलीज किए गए थे उसके बाद तीसरा और चौथा एपिसोड 30 जनवरी 2025 को रिलीज किए गए अब इसके पांचवां और छठा एपिसोड 6 फरवरी 2025 को रिलीज के लिए तैयार हैं।

कोरियन भाषा में बना ये एक बेस्ट शो है जिसे आईएमडीबी पर 8.3 स्टार की रेटिंग मिली है। शो के मुख्य कलाकारों में ह्वांग मिन-ह्युन, हान जी-ईउन, चा वू-मिन,ली जोंग-ह्युन और यून सांग-जियोंग जैसे बेहतरीन कलाकार इस शो की कहानी को आगे बढ़ाते हुए देखने को मिलेंगे। आईए जानते हैं शो की कहानी के बारे में, कैसी है इस शो की कहानी?

स्टडी ग्रुप वेब सीरीज स्टोरी-

बात करें अगर इस शो की कहानी की तो इसके पहले एपिसोड में आपको यून गा-मिन नाम के लड़के को दिखाया जाएगा जो एक हाईस्कूल स्टूडेंट है।देखने में ये एक पढ़ाकू लड़का है जिसकी आँखों पर भी मोटा चश्मा लगा हुआ है।

साफ सुथरे कपड़ों वाला ये लड़का आपको किसी टोपर जैसा लगेगा लेकिन जो सच्चाई है उसके अनुसार पढ़ाई से ज्यादा इस लड़के की एबिलिटी फाइटिंग स्किल में ज्यादा मजबूत होती है। पढ़ाई के मामले में इसका रिजल्ट हमेशा नीचे ही रहता है।

खुद को पढ़ाई में इंप्रूव करने के लिए यह एक स्टडी ग्रुप बनाता है ताकि उनके साथ पढ़कर खुद की स्टडी एबिलिटी को इंक्रीज किया जाए। कहानी में आपको देखने को मिलेगा की जब कभी इसके ग्रुप का कोई भी मेंबर किसी मुसीबत में होता है तो यह उनकी सिक्योरिटी के लिए स्टैंड लेता है और अपनी फाइटिंग स्किल से उनकी मदद करता है।

फाइनल वर्डिक्ट –

कोरियन ड्रामा की रेंज में यह पहला स्कूल ड्रामा है जिसमें रोमांस से ज्यादा आपको एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे। अगर आप भी कॉलेज स्टूडेंट हैं तो और आपका भी दोस्तों का एक पूरा गैंग है तो यह शो आपको बहुत ज्यादा पसंद आने वाला है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

The Snow Girl Season 2 Review: मिरेन की मिस्टीरियस इन्वेस्टिगेशन, जो खुद मिरेन को कर देगी लापता,देखिए सर घूमाने वाला सस्पेंस

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment