सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के उन उभरते हुए सितारों में से एक थे जो बस ऊंचाइयों तक पहुँच ही पाए थे और इस दुनिया को छोड़ के चले गए, सुशांत का जन्म 21 जनवरी 1986 में पटना, बिहार में हुआ था,वह एक टैलेंटेड बॉलीवुड एक्टर के साथ-साथ पढ़ाई में भी बहुत तेज थे, साल 2020 में सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया आज उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं।
11 एंट्रेंस एग्जाम्स पास किए
आज इस कंपटीशन के दौर में जहां एस्पिरेंट एक दो एंट्रेंस एग्जाम भी निकालने में असमर्थ रहते हैं और उनको वह एग्जाम्स निकालने में फर्स्ट, सेकंड,थर्ड कितने अटेम्प्ट लग जाए कुछ पता नहीं होता वही सुशांत एक्टिंग के मास्टर तो थे ही साथ ही पढ़ने में इतनी तेज थे कि उन्होंने 11 एंटरेंस एग्जाम्स पास किए थे यहीं नहीं बल्कि उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम में पूरे इंडिया में 7वीं रैंक हासिल की और फिजिक्स में नेशनल ओलंपियाड भी रह चुके।
किस देश में है मेरा दिल से की करियर की शुरुआत
सुशांत पढ़ने में तो काफी तेज थे उनका इंजीनियरिंग का तीसरा साल था और अचानक उन्होंने फिल्मी दुनिया में आने का फैसला किया, सुशांत ने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘किस देश में है मेरा दिल’से की जिसमें वह एक सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे
उसके बाद वह टीवी स्टार तब बने जब उन्हें ज़ी टीवी के शो पवित्र रिश्ता में मुख्य किरदार में चांस मिला इसके बाद वह मानव के नाम से जाने जाने लगे, टीवी के बाद सुशांत ने फिल्मों में ट्राई किया उनकी पहली फिल्म ‘काई पो चे’ थी,
उन्होंने फिल्म ‘एम एस धोनी’ में महेंद्र सिंह धोनी का भी किरदार निभाया इसके अलावा सुशांत, छिछोरे,केदारनाथ, शुद्ध देसी रोमांस,राब्ता और पीके जैसी फिल्मों में भी नजर आए, उनकी आखिरी फिल्म 2020 में ‘दिल बेचारा’ आई थी और यह फिल्म उनकी मौत के बाद रिलीज हुई थी।
कमरे में लगाई थी फांसी
सुशांत सिंह 14 जून 2020 में अपने फ्लैट में फांसी लगाए हुए पाए गए थे हालांकि उस समय मीडिया में अलग अलग बातें हो रही थीं क्योंकि सुशांत को देख कर नहीं लगता था कि वह कभी ऐसा कदम उठा सकते हैं तो उनके फैंस ने यही कहा कि उनको उकसाया गया है कुछ ने कहा यह मर्डर केस है पुलिस की तहकीकात के बाद भी उनकी मौत का सही कारण नहीं पता चल पाया और उनकी मौत की वजह सुसाइड ही बताई गई।
परिवार ने लगाए थे रिया पर आरोप
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थी वह दोनों एक साथ रहते थे सुशांत की मौत से एक हफ्ता पहले रिया ने उनके घर छोड़ दिया था, उनकी मौत के समय उनकी डेड बॉडी को देखकर उनके घर वालों ने रिया और उनके भाई पर आरोप लगाया था
जिस वजह से एनसीबी ने रिया को कस्टडी में लिया था काफी दिन तक यह केस चला रिया पर आरोप था कि वह सुशांत को ड्रग्स देती थी हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई थी यह साबित नहीं हो पाया।
और काफी दिन यह केस चलने के बाद उनको बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी ।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Alice in Borderland Season 3 की रिलीज डेट लीक, जानें कब होगा प्रीमियर







