लंदन के सिख लड़के की मर्डर मिस्ट्री को क्या सुलझा पायेगी करीना

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2024 12:59 PM (IST)
The Buckingham Murders Trailer Review

The Buckingham Murders Trailer Review:करीना कपूर के शो The Buckingham Murders का ट्रेलर आज रिलीज़ कर दिया गया है इस फिल्म की पूरी की पूरी स्टोरी लंदन बेस होने वाली है। लंदन में Buckingham नाम का एक शहर है जहा पर अचानक से एक दिन मर्डर हो जाता है। इस केस की इंवेस्टीगेशन करने करीना कपूर आती है। करीना कपूर जिस सीरियसनेस के साथ इस केस को सॉल्व करती नज़र आरही है उसे ट्रेलर में देख कर काफी अच्छा लगा । ट्रेलर को देख कर एक बात तो कन्फर्म है के इस शो में हमें मर्डर मिस्ट्री कमाल की दिखने वाली है।

फिल्म को डायरेक्ट किया है हंसल मेहता ने ट्रेलर देख कर ऐसा लग रहा है के इस शो में कुछ ज़ादा ही इंग्लिश का इस्तेमाल किया गया है अब मास ऑडियंस इस शो से कितना कनेक्ट कर पाती है ये तो फिल्म रिलीज़ के बाद ही पता चलेगा। ट्रेलर में करीना कपूर की एक्टिंग के साथ और भी जो स्टार दिखाए गए है सभी की एक्टिंग दमदार नज़र आरही है।

हम इस फिल्म को सिर्फ दो वजह से देख सकते है पहली वजह हंसल मेहता है क्युकी हंसल मेहता की फिल्मे हमें खींच कर सिनेमा घरो में लेकर जाती है इसकी वजह ये है के इनकी फिल्म में जिस तरह का खतरनाक थ्रलर और सस्पेंस दिखाया जाता है उसे देख कर रोंगटे खड़े हो जाते है ।दूसरी जो वजह है इस शो को देखने की वो है इंटरटेनमेंट की रानी करीना कपूर इनकी एक्टिंग के अगर आप दीवाने है तो इस शो को मिस बिलकुल भी न करियेगा ऐसा कहा गया है के करीना ने अपने करियर की बेस्ट एक्टिंग सी शो को दी है। धर्मा प्रोडक्शन की कुरबान फिल्म के बाद करीना का सीरियस रोल हमें The Buckingham Murders में देखने को मिलेगा।

हमें जितनी इसकी स्टोरी समझ आयी है उसके हिसाब से फिल्म में एक सिख बच्चे का मर्डर हो गया है उस सिख बच्चे के मर्डर के इल्जाम में एक मुस्लिम बच्चे को हिरासत में ले लिया गया है अब इन्वेस्टीगेशन शुरू होती है करीना कपूर फिल्म में एक डिटेक्टिव बनी है।करीना इस पूरे केस को हैंडल करती है। करीना के बोस का इंटरफेर करीना के काम में कुछ ज़ादा ही है। अब सस्पेंस ये बनता है के मर्डर किसने किया है मर्डर की सूई बहुत लोगो पर घूम रही है। इस ट्रेलर ने फिल्म को देखने का इंट्रेस्ट हमारे अंदर बड़ा दिया है फिल्म की स्टोरी को कुछ इस तरह से लिखा गया है के आप गेस नहीं कर सकते के आगे क्या होने वाला है चाहे आप कितनी भी फिल्म देखने के एक्सपर्ट क्यों न हो ।

The Buckingham Murders की स्टोरी सच्ची घटना पर आधारित है Buckingham लंदन में एक ऐसा ही मर्डर हुआ था जब आप किसी सच्ची घटना पर फिल्म बनाते है तो डायरेक्टर पर जिम्मेदारी और बढ़ जाती है के वो फिल्म को सही ढंग से प्रजेंट करें।

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Leave a Comment