The Delhi Files Trailor:विवेक अग्निहोत्री की अगली सेंसेशनल फिल्म की पहली झलक।

Written by: Arslan
Publish On: September 25, 2025 9:53 PM (IST)
The Delhi Files Trailor breakdown in hindi

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर’ का पहला ट्रेलर अभी-अभी लॉन्च कर दिया गया है। जिसके मुख्य किरदार में अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती नजर आने वाले हैं।

जब इस फिल्म की शुरुआती खबरें निकलकर सामने आई थीं, उस समय यह प्रतीत हो रहा था,कि फिर से विवेक एक नई सेंसेशनल फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। पर जिस तरह से इसका ट्रेलर देखने को मिल रहा, उसमें फिल्म की कहानी पूरी तरह से अलग रूप में दिखाई देगी।

विवेक की पिछली फिल्म द कश्मीर फाइल्स रिलीज के बाद काफी सुर्खियों में बनी रही थी। जिसकी कहानी काफी सेंसिटिव मुद्दे पर आधारित थी, भले ही विवेक पर इसकी कहानी में रियल इंसिडेंट और तथ्यों से छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हों, पर मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी एक गहरी छाप छोड़ी और जमकर कमाई की। आईए जानते हैं विवेक की आने वाली इस नई फिल्म की कहानी और रिलीज डेट।

ट्रेलर ब्रेकडाउन

फिल्म की कहानी मुख्य रूप से 1946 के डायरेक्ट एक्शन डे और नोआखाली दंगों पर आधारित है। जिसमें मुख्य रोल में मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं।

हालांकि फिल्म के पहले ट्रेलर में इसकी भीतरी कहानी को फिलहाल बिल्कुल भी उजागर नहीं किया गया,यह मात्र एक प्रमोशन मार्केटिंग वीडियो के तौर पर ही लाया गया है।हालांकि ट्रेलर की पहली झलक ही काफी प्रभावशाली है,भले ही इसमें कहानी ना दिखाई गई हो पर फिर भी मिथुन दा का यह अवतार देखकर आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे।

रिलीज डेट

फिल्म की पहली झलक के साथ भले ही इसकी कहानी नहीं दर्शाई गई,पर फिल्म की रिलीज डेट जरूर अनाउंस कर दी गई है। जिसे 15 अगस्त 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा।

बुलेट पॉइंट

जैसा कि आप जानते हैं विवेक अग्निहोत्री अपनी चर्चाओं में बनी रहने वाली फिल्मों की कहानियों के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। जो इनकी मूवीज में साफ साफ झलकती हैं। फिर चाहे वह साल 2019 में आई फिल्म तश्केंट फाइल्स हो या फिर 2023 में आई वैक्सीन वॉर,सभी की कहानी काफी गंभीर मुद्दों पर आधारित थी। जिसके चलते इस बार भी यही अनुमान लगाया जा रहा है कि विवेक की आने वाली यह नई फिल्म भी कंट्रोवर्सी में जरूर बनी रहेगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Twilight Of The Warriors Walled in Review: एक्शन थ्रिलर सस्पेंस लवर्स के लिए, सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अवेलेबल, मस्ट वॉच फिल्म

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment