The Pickle Factory Review: देहरादून के खूबसूरत नजारों के साथ,फ्री में देखे यह खूबसूरत वेबसिरिज

Written by: Arshi
Publish On: September 20, 2025 10:50 PM (IST)
The Pickle Family Review

प्रसार भारती का एक ओटीटी प्लेटफॉर्म उन दर्शकों के लिए लाया गया है जिन्हें बहुत ही साफ सुथरा एंटरटेनमेंट से भरा हुआ कॉन्टेंट चाहिए होता है जिस पर स्ट्रीम होने वाला हर शो आपको फील गुड वाली फीलिंग देगा।

सालों पहले एंटरटेनमेंट का मतलब टीवी के सामने बैठकर दूरदर्शन और आकाशवाणी के जरिये अपने समय को अच्छे पलों में बदलना था लेकिन अब भारत सरकार ने प्रसार भारती की तरफ से भारत की आम जनता के लिए एक एंटरटेनिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है जिसका नाम है “वेव्स”।

इस प्लेटफॉर्म पर आपको बहुत सारे एंटरटेनिंग शो, फिल्में, भारतीय संस्कृति से जुड़े हुए प्रोग्राम 12+ भारतीय भाषाओं में बिल्कुल फ्री में देखने को मिलेंगे।

आज इस आर्टिकल में हम जिस टीवी सीरीज का रिव्यू करने जा रहे हैं वह शो आपको वेव्स के इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगा। शो का नाम है द पिकल फैक्ट्री, आइए जानते हैं कैसा है यह शो,क्या ये शो आपका टाइम डिजर्व करता है।

द पिकल फैक्ट्री स्टोरी

द पिकल फैक्ट्री नाम की इस टीवी सीरीज की कहानी देहरादून में रहने वाली एक फैमिली को दिखाती है जो ऊपरी तौर पर तो आपसी नोकझोंक और तानाकशी वाली फैमिली है लेकिन रियल में इनके बीच एक गहरा प्यार है।

शो की स्टार्टिंग देहरादून के खूबसूरत नज़ारों के साथ होती है जहाँ द पिकल फैक्ट्री नाम की कंपनी की मालकिन अपनी ग्रैंडडॉटर माहिका को एयरपोर्ट से रिसीव करने जाती हैं जो दिल्ली से देहरादून वापस आई है। माहिका प्राइवेट सेक्टर में जॉब करने वाली एक लड़की है जो कुछ इश्यूज की वजह से अपनी जॉब छोड़कर अपने फैमिली बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए वापस अपने घर आ गयी है।

शो में आपको दिखाया गया है कि किस तरह माहिका अपने बिजनेस को आगे बढ़ाते हुए अपने निजी जीवन में प्यार और बाकी रिलेशनशिप को बैलेंस करेगी।

द पिकल फैक्ट्री स्टार कास्ट

इस शो में आपको माहिका (तान्या मानिकताला) मुख्य भूमिका में नज़र आएगी जो इससे पहले किल में नजर आई थी। इसके अलावा आपको बंदिश बैंडिट्स वाले ऋत्विक भौमिक भी इस शो में नजर आएंगे।शो में जो सबसे ज़्यादा इम्पोर्टेन्ट रोल है वो है जो-जो और देव का।

कहानी में लवंगल और कॉमेडी का तड़का स्पेशली इन्हीं दोनों कैरेक्टर्स के द्वारा डाला गया है।इन मुख्य कलाकारों के साथ सोहिला कपूर, गगन देव रियार, नवीन कौशिक और आकाशदीप जैसे बेहतरीन कलाकार भी नजर आएंगे।

द पिकल फैक्ट्री एपिसोड रिलेटेड इनफॉरमेशन

वेव्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाले इस शो के आपको टोटल 10 एपिसोड देखने होंगे जिनका रनिंग टाइम लगभग 25 से 30 मिनट के आसपास का है। शो की कहानी एंटरटेनमेंट और इंगेजिंग एलिमेंट से भरी हुई है। उसके साथ ही आपको देहरादून के खूबसूरत नजारे भी शो में देखने को मिलेंगे।

टेक्निकल एक्सपेक्ट

शो की प्रोडक्शन क्वालिटी काफी अच्छी रखी गई है कलर ग्रेडिंग वगैरह में आपको कोई भी शिकायत नहीं मिलेगी लेकिन बैकग्राउंड म्यूजिक थोड़ा सा ऑकवर्ड फील होगा। एक एंटरटेनिंग कॉमेडी शो है उसके अकॉर्डिंग म्यूजिक को डाला गया है लेकिन कहीं कहीं पर म्यूजिक ज्यादा ही फनी वाली फीलिंग लाता है।

कैरेक्टर रिप्रेजेंटेशन, बहुत ही अच्छा किया गया है। हर कैरेक्टर को जिस तरह एक दूसरे से जोड़ा गया है यह शो का प्लस पॉइंट है।

निष्कर्ष

अगर आप एक साफ सुथरे फैमिली ड्रामा के तलाश में हैं जिसमें आपको इंटरेस्टिंग लव स्टोरी देखने को मिले, कुछ छोटे-मोटे विलेन, और खूब सारी कॉमेडी तो यह शो आपके लिए है जिसे आप वेव्स पर इंजॉय कर सकते हैं एकदम फ्री में। इस शो को फिल्मीड्रिप की तरफ से 5 में से 4 स्टार की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

बिना एक पैसा खर्च किए देखें चार नई फिल्में ,इस नए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्दी करें

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment