The Red Virgin Hindi Review: सेक्स पर बनी अनूठी स्पेनिश फिल्म।

Written by: Arslan
Publish On: September 18, 2025 12:22 PM (IST)
The Red Virgin movie review in hindi

अमेजॉन प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक नई स्पैनिश फिल्म हिंदी में रिलीज की गई है, जिसका नाम ‘द रेड वर्जिन’ (ला विर्जेन रोजा) है।

इसका जॉनर मिस्ट्री और ड्रामा की कैटेगरी में आता है। फिल्म की लंबाई की बात करें तो यह 1 घंटा 54 मिनट की है। इसका डायरेक्शन पाउला ऑर्टिज़ ने किया है, जिन्होंने इससे पहले साल 2015 में आई फिल्म ‘द ब्राइड’ का भी निर्देशन किया था।

फिल्म की कहानी एक मां द्वारा अपनी बेटी को सेक्स धर्म गुरु बनाने की है, जिससे स्पेन में हो रहे महिलाओं पर अत्याचारों को रोका जा सके।

कहानी

फिल्म के मुख्य किरदार में मां औरोरा और बेटी हिल्डेगार्ड दिखाई देती हैं। औरोरा का यौवन अवस्था से ही देश में हो रहे महिलाओं के अत्याचारों पर एक अलग नज़रिया था। जिसे वह अपनी सोच से स्पेन के पुरुषों की सोच को बदलना चाहती थी, जोकि मुमकिन न हो सका।

जिस कारण से वह अपने सपने को अपनी बेटी द्वारा सच करने का ख्वाब देखती है। इसके लिए वह अपने ही कज़न के साथ मिलकर बच्ची हिल्डेगार्ड को जन्म देती है। जिसका पालन-पोषण वह अपने हिसाब से करती है।

वह हिल्डेगार्ड को वकालत में मास्टरी करवाती है और उस बच्ची का रहन-सहन खुद से ही करती है। लेकिन जैसे-जैसे हिल्डेगार्ड बड़ी होती है, वैसे-वैसे वह लड़कों की ओर आकर्षित होने लगती है और खुद की सोच को अपनी मां द्वारा बंधा हुआ पाती है।

जिससे धीरे-धीरे हिल्डेगार्ड अपनी मां से दूरियां बनाने लगती है, हालांकि मां उसे नारी सशक्तिकरण के लिए बचपन से प्रोत्साहित करती है। कैसे मां और बेटी के बीच मतभेद आते चले जाते हैं और कैसे हिल्डेगार्ड स्पेन के शासन में महिलाओं के प्रति एक नई क्रांति लेकर आती है।

यह सब जानने के लिए आपको देखनी होगी फिल्म, जोकि अमेजॉन प्राइम वीडियो पर हिंदी में उपलब्ध है।

खामियां

फिल्म की स्टोरी काफी धीमी है, जिसे हर तरह की जनता पसंद नहीं करेगी। वहीं दूसरी ओर औरोरा, जोकि मां के रोल में नज़र आती हैं, वे जिस तरह से फिल्म में अपनी बेटी को कंट्रोल करती हैं, वह काफी अस्वाभाविक और बनावटी सा लगता है।

फिल्म में सेक्स से जुड़ी बहुत सी बातें की गई हैं, जिसे सुनकर बहुत सारे लोग असहज फील कर सकते हैं।

अच्छाइयां

मूवी की स्टोरी भले ही कुछ ज्यादा नए कॉन्सेप्ट पर न बुनी गई हो। लेकिन फिर भी जिस तरह से कहानी का एक्जीक्यूशन किया गया है, वह काफी अच्छा है।

बात करें किरदारों की एक्टिंग की, तो सभी ने बेहतरीन एक्टिंग की है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूज़िक काफी हल्का है, जोकि इसके एहसास को जगाता है। कहानी में दिखाए गए स्पेन के माहौल काफी वास्तविक फील देते हैं।

फाइनल वर्डिक्ट

अगर आपको डार्क फिल्में देखना पसंद हैं, तो आप इसे रिकमेंड कर सकते हैं। फिल्म में दिखाए गए वास्तविक घटनाक्रम आपको स्पेन की उस समय की सच्चाई से रूबरू कराते हैं, जिसे इतिहास द्वारा छुपाया जाता है।

कहानी में चर्च के एंगल को भी दिखाया गया है, क्योंकि उस समय के शासन में चर्च की भूमिका बढ़-चढ़कर दिखाई देती थी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Zebra Movie OTT: हिंदी दर्शको को इंतज़ार खत्म लो देखो इस इस ओटीटी ज़ेबरा

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment