फिल्म की कहानी के मुख्य किरदार में मा सेओक-डो (मा डोंग-सियोक) नजर आते हैं, जिन्होंने एक ऑनेस्ट पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है। वे एक एंटी-ड्रग ऑफिसर्स एजेंसी के रूप में काम करते हैं। उनकी टीम शहर में चल रहे ड्रग्स और माफिया के बिजनेस को रोकने का काम करती है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब इनका सामना ऐसे ड्रग माफिया से होता है, जो अपने बिजनेस को ऑनलाइन चला रहे हैं, जिनकी जानकारी काफी गुप्त है। तभी वे इस गैंग के कुछ मेंबर्स को अरेस्ट करते हैं।
जिनमें से कुछ जरूरी जानकारी निकलकर सामने आती है, और यह पता चलता है कि ये लोग अपने ड्रग्स के बिजनेस को फैलाने के लिए क्रिप्टो करेंसी का सहारा ले रहे हैं, जिसे खरीदने के लिए पैसों की जरूरत नहीं, बल्कि क्रिप्टो करेंसी की जरूरत पड़ती है, जिसे ट्रेस कर पाना लगभग असंभव है। क्योंकि यह ड्रग्स गैंग काफी बड़े स्तर पर फैला हुआ है, जिन्हें पकड़ पाना बहुत मुश्किल है।
क्या ऑफिसर मा सेओक-डो और उनकी टीम इस ड्रग्स माफिया को खत्म कर पाएगी या नहीं, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी, जो कि प्राइम वीडियो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
टेक्निकल एस्पेक्ट
फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक की बात करें, तो यह काफी कूल है। कैमरा वर्क भी बेहतरीन नजर आता है, जिसमें एक्शन सीक्वेंस को बहुत अच्छे से फिल्माया गया है, जो कि इस फ्रेंचाइजी की यूएसपी के तौर पर माना जाता है। इसकी सिनेमैटोग्राफी की बात करें, तो यह भी काफी सिनेमैटिक लुक में शूट की गई है, जो देखने में आपको बहुत लुभाती है।
फिल्म की अच्छाइयां
इसकी अच्छाइयों की बात करें, तो फिल्म में दिखाया गया एक्शन बहुत रियल फील होता है। इसके सभी सीन्स नेचुरल लुक देते हैं, जिनमें कोई बनावटीपन नजर नहीं आता।
फिल्म की कास्ट बहुत दमदार है। इसमें ज्यादा बड़े चेहरे तो नजर नहीं आते, लेकिन फिर भी जिन कलाकारों ने इस फिल्म में हिस्सा लिया है, उन्होंने अपने काम को बहुत अच्छे से किया है। फिल्म बहुत गंभीर मुद्दे पर बात करती है, जिस पर बहुत कम फिल्में बनती हैं। फिल्म में मा डोंग-सियोक नजर आए हैं, जो पहले भी कई कोरियाई फिल्मों में दमदार भूमिकाएं निभा चुके हैं।
फिल्म की खामियां
फिल्म में कुछ कमियां भी नजर आती हैं, जिनमें से एक मुख्य कमी स्टोरी का तेजी से बिल्ड अप होना है। इसमें कहानी बहुत तेजी से आगे बढ़ती है।
इसकी एक बड़ी कमी यह भी है कि ड्रग माफिया के किरदार को ज्यादा डेवलप नहीं किया गया है। अगर इसके बारे में और ज्यादा जानकारी दी जाती, तो और ज्यादा डर का अहसास हो सकता था।
फाइनल वर्डिक्ट
अगर आपको एक डीसेंट एक्शन क्राइम फिल्म देखनी है, तो आप इस मूवी को देख सकते हैं, हालांकि इसमें आपको कोई वाह मोमेंट देखने को नहीं मिलेगा। क्योंकि फिल्म की पटकथा बहुत सिंपल रखी गई है, जिसे आसानी से प्रेडिक्ट किया जा सकता है। फिल्म में किसी भी प्रकार का कोई एडल्ट सीन नहीं दिखाया गया है, जिसके कारण आप अपनी पूरी फैमिली के साथ भी इसे देख सकते हैं।
हमारी तरफ से इस फिल्म को दिए जाते हैं 5/⭐⭐।
READ MORE









