!विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के हिट होने की “ये 5 वजह ”

Written by: Amir khan
Publish On: August 19, 2025 11:09 PM (IST)
These are the 5 reasons why that video of Vicky Vidya became a hit

Vicky Vidya became a hit:निर्देशक राज शांडिल्य की विक्की विद्या का वो वाला वीडियो 11 अक्टूबर को रिलीज़ के लिये तय्यार है। राजकुमार राव और त्रिप्ति डिमरी की इस फिल्म में क्या इतना दम है के ये फिल्म अपनी स्टोरी लाइन और कॉमेडी से दर्शको के दिलो को छू पायेगी। हमारे अपने अर्ली बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन के अनुसार विक्की विद्या का वो वाला वीडियो सुपर हिट रहने वाला है।

These are the 5 reasons why that video of Vicky Vidya became a hit
!विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के हिट होने की “ये 5 वजह ” 3

स्टार कास्ट

इस फिल्म की सबसे अच्छी बात इसकी स्ट्रांग स्टार कास्ट है। फिल्म में हमें राजकुमार राव और त्रिप्ति डिमरी के साथ-साथ विजय राज,मल्लिका शेरावत ,मस्त अली,अर्चना पूरन सिंह,मुकेश तिवारी जैसे दिग्गज कलाकार नज़र आने वाले है।

राजकुमार राव की अभी हाल ही में आयी स्त्री २ बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड ब्रेक कर के अभी भी सिनेमा घरो में अच्छा बिज़नेस कर रही है। एनिमल फिल्म के बाद तृप्ति डिमरी की फैन फोलोविंग में हमें बहुत ज़ादा इज़ाफ़ा देखने को मिला राजकुमार राव की स्त्री २ की सफलता का फायदा विक्की विद्या का वो वाला वीडियो को भी मिलने वाला है।

स्टोरी लाइन

फिल्म की स्टोरी 1997 की है जहा राजकुमार राव और तृप्ति डिमरि की नयी-नयी शादी हुई है। और ये दोनों अपनी शादी की पहली रात का विडिओ बनाने में लगे है ताकि जब ये बूढ़े हो जाये तब इस विडिओ को देख कर पुरानी यादें ताज़ा कर सके। विक्की और विद्या विडिओ बना भी लेते पर इनका ये विडिओ चोरी हो जाता है। इसके बाद से फिल्म अपने कॉमेडी वाले अंदाज़ से हमारा मनोंरजन करना शुरू करती है जो की ट्रेलर देख कर साफ पता लग रहा है।

फिल्म निर्देशक राज शांडिल्य ने ही इसकी स्टोरी को लिखा है। राज इससे पहले सुपर हिट फिल्म ड्रीम गर्ल वन और टू की स्टोरी को भी लिख चुके है। हम सभी ये जानते है के ये दोनों ही फिल्मे सुपर हिट रही है राज अपने द्वारा लिखे गये ह्यूमर से दर्शको को हसाने में हमेशा कामयाब रहे है इस बार भी अपनी नयी फिल्म के नए कॉन्सेप्ट के साथ राज दर्शको को हसाने में सफल रहने वाले है।

प्रोडक्शन और डायरेक्शन

टी-सीरीज फिल्म्स ,बालाजी मोशन पिक्चर्स,वकाओ फिल्म्स के द्वारा बनायीं गयी इस फिल्म का बजट चालीस से पचास करोड़ के बीच का है। इतने बजट को ये फिल्म आसानी से कवर कर के सक्सेस पा सकती है। विक्की विद्या का वो वाला वीडियो की प्रोडक्शन कुवालिटी अच्छी है।

कम बजट में तैयार की गयी ये फिल्म कामयाब इस वजह से होगी क्युकी इसके निर्देशन की कमान राज शांडिल्य के हाथो में है। और राज ने ड्रीम गर्ल वन और टू से इस बात को प्रूफ कर दिया था के वो एक अच्छी स्क्रिप्ट राइटर होने के साथ-साथ एक अच्छा डायरेक्शन भी कर सकते है। इस फिल्म की सिनेमाटोग्राफी से लेकर फिल्म के क्रेटिव डायलॉग इस बात को दर्शा रहे है के ये फिल्म दर्शको को सम्मोहित करने में सफल रहने वाली है।

प्रमोशन

फिल्म का प्रमोशन उतना नहीं किया जा रहा है जितना की होना चाहिए। विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म के ट्रेलर के बाद दो गाने भी रिलीज़ किये गये है तुम जो मिले हो गाने को यूट्यूब पर अब तक 21 मिलियन व्यू मिल चुके है। वही इसके ट्रेलर को 35 मिलियन के व्यू मिले है।

ट्रेलर और गाने की तो परफॉर्मेंस अच्छी रही है उम्मीद है के रिलीज़ के दो हफ्ते पहले फिल्म का प्रमोशन ज़ोरो शोरो से किया जाने लगेगा। प्रमोशन फिल्म की सफलता का एक विशेष केंद्र बिंदु है जिससे लोगो को पता चलता है के फिल्म आ किस दिन रही है ठंडे प्रमोशन की वजह से अच्छी फिल्मे पिट जाती है वजह ये होती है के लोगो को पता ही नहीं लगता के फिल्म रिलीज़ कब हो रही है।

म्यूज़िक

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का म्यूज़िक सचिन-जिगर का है जिन्होंने फिल्म में 90 के दौर के म्यूज़िक को बड़ी खूबसूरती से गड़ा है। स्त्री 2 का म्यूज़िक भी सचिन-जिगर ने ही दिया था। ये फिल्म अपने अच्छे म्यूज़िक की वजह से भी दर्शको के दिलो पर राज करने वाली है। फिल्म का एक गाना तुम जो मिले हो अभी रिलीज़ किया गया है।

जिसे अब तक दो लाख नब्बे हज़ार लाइक मिल चुके है। मेरे महबूब नाम का एक गाना आज ही रिलीज़ किया गया है इस गाने में हमें गैंगेस्टर वाली म्यूज़िक की वाइब आरही है हलाकि ये एक कॉमेडी फिल्म है। मेरे महबूब जल्द ही सुपर डुपर हिट होता हुआ नज़र आयेगा। आठ घंटो में इस गाने ने एक करोड़ तीन लाख बीस हज़ार के व्यू के साथ दो लाख दस हज़ार लाइक भी बटोर लिए है।

READ MORE

Priyanka Chopra Kaminey Tribute: कमीने के 16 साल: प्रियंका चोपड़ा की यादें और फिल्म की कहानी

Raakh OTT Release Date: अली फजल की नई वेब-सीरीज ‘राख’ का धमाकेदार ऐलान, मिर्जापुर फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी।

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment