Khel Khel Mein अक्षय की इस फिल्म का बना बीस देशो में रीमेक,This film of Akshay Kumar is going to be a hit

Written by: Amir khan
Publish On: August 19, 2025 11:33 PM (IST)

Khel Khel Mein हिट रही तो अक्षय दोबारा से सुपर स्टार बन सकते है

Khel Khel Mein Akshay Kumar अक्षय कुमार के फैंस के लिए है एक खुशखबरी दोस्तों अक्षय कुमार बॉलीवुड के सुपर स्टार्स में से एक है और इन्होने बॉलीवुड को कई सारी हिट फिल्म्स भी दी है पर कुछ समय से अक्षय कुमार के फिल्म्स बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास माहौल नहीं बना पा रही है ऐसे में अक्षय कुमार ने हार नहीं मानी एक के बाद एक फिल्म देते रहे और अब हाल ही में अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म खेल खेल में की चर्चा हो रही थी पर दर्शको को उम्मीद नहीं थी की इस फिल्म के बारे में कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो सकता है पर हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है जो को अक्षय के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है।

s
Khel Khel Mein अक्षय की इस फिल्म का बना बीस देशो में रीमेक,This film of Akshay Kumar is going to be a hit 3

बात करे इस फिल्म की तो यह फिल्म काफी इंट्रेस्टिंग हो सकती है,क्यूंकि फिल्म की स्टोरी काफी अलग लग रही है। आपको बता दे की अक्षय कुमार ने काफी सारी साउथ फिल्म्स का रीमेक किया है इसीलिए कुछ लोगो ने इन्हे रीमेक कुमार के नाम से भी बुलाना शुरू कर दिया था ,पर ऐसा नहीं है की इनकी सभी रीमेक फिल्म्स फ्लॉप हुई है। अक्षय कुमार की भूलभुलैय्या ,ओह मई गॉड ,गब्बर जैसी हिट फिल्म्स है जो की साउथ फिल्म्स की रीमेक थी।

तो दर्शको को लगा था यह फिल्म भी किसी साउथ फिल्म की रीमेक होगी पर ऐसा बिलकुल भी नहीं है हाँ यह बात सच है की यह फिल्म रीमेक है पर साउथ फिल्म की नहीं बल्कि साल 2016 में आयी इटैलियन फिल्म परफेक्ट स्ट्रेंजर की जो की हिट हुई थी ,पर हम यह कैसे कह सकते है की यह फिल्म दर्शको को इंट्रेस्टिंग लगने वाली है

तो हम आपको बता दे की परफेक्ट स्ट्रेंजर का केवल इटली में ही नहीं बल्कि 20 देशो में रीमेक बनाया गया है अब अगर किसी फिल्म का 20 देशो में रीमेक बनाया गया है तो फिल्म में कुछ तो बात ज़रूर होगी। आपको बता दे सबसे पहले यह फिल्म ग्रीस में बनायीं गयी फिर स्पेन में और फिर तुर्की में और उसके बाद रूस ,जैपनीज़, चाइनीज़ ,मैक्सिको,कोरिया ,पोलैंड आदि जैसे और भी देशो में बनी और अब इसको आप इंडिया में भी देखंगे।


बात करे फिल्म की कास्ट की तो आपको बता दे 17 साल बाद एक बार फिर फरदीन खान और अक्षय कुमार एक साथ देखने को मिलेंगे इससे पहले 2007 में आयी फिल्म ”हे बेबी” में दोनों एक साथ दिखे थे। फिल्म में अक्षय कुमार और फरदीन खान के साथ वाणी कपूर ,एम्मी विर्क ,तापसी पन्नू,आदित्य सील , और प्रज्ञा जैस्वाल नज़र आने वाले है।


बात करे फिल्म की स्टोरी की तो बताया जा रहा है की यह फिल्म 7 दोस्तों की है जो एक दोस्त के घर पार्टी में जाते है और यह सभी मिल कर एक खेल खेलते है जिसके चलते उनके बीच काफी कुछ खुलासे होते है अब यह कैसा खेल है और क्या क्या खुलासे होते है यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलने वाला है। पर ऐसा लग रहा है की यह फिल्म पसंद आने वाली है।

READ MORE

Priyanka Chopra Kaminey Tribute: कमीने के 16 साल: प्रियंका चोपड़ा की यादें और फिल्म की कहानी

Raakh OTT Release Date: अली फजल की नई वेब-सीरीज ‘राख’ का धमाकेदार ऐलान, मिर्जापुर फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी।

Deadpool Wolverine movie देखने से पहले इस आर्टिकल को जरूर पढ़े

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment