This week these amazing movies are on ott,इस हफ्ते ये ज़बरदस्त फिल्मे ott पर

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2024 8:01 PM (IST)
This week these amazing movies are on ott

ही अनोखी गाठ मराठी फिल्म अमेज़न प्राइम विडिओ
द वेजेस आफ फियर नेटफ्लिक्स
हार्ट आफ द हंटर
द ब्यूटीफुल गेम नेटफ्लिक्स
इंस्पेक्टर ऋषि अमेज़न प्राइम
एनाटोमी आफ ए फाल अमेज़न प्राइम विडिओ
पटना शुक्ला डिजनी प्लस हॉट स्टार
वो भी दिन थे ज़ी 5

ही अनोखी गाठ मराठी फिल्म अमेज़न प्राइम विडिओ पर

ही अनोखी गाठ एक मराठी फिल्म है जिसमे श्रेयस तलपड़े और गौरी हमें लीड रोल में दिखाई देने वाले है फिल्म को डायरेक्ट किया है महेश मांजरेकर ने अगर बात की जाए फिल्म की तो कुछ हद तक इसकी स्टोरी हम दिल दे चुके सनम की जैसी ही है अगर आपने हम दिल दे चुके सनम फिल्म देखि है तो ये फिल्म देखते वक़्त आपको हम दिल दे चुके सनम की याद जरूर आने वाली है। श्रेयस तलपड़े की शादी गौरी से हो जाती है शादी के बाद उसे पता चलता है के गौरी किसी और इंन्सान से प्यार करती है गौरी की ज़बरदस्ती श्रेयस तलपड़े से शादी कर दी जाती है।

द वेजेस आफ फियर नेटफ्लिक्स

द वेजेस आफ फियर फिल्म को नेटफ्लिक्स पर हिंदी में रिलीज़ कर दिया गया है ये एक रोमाँचकारी फिल्म है दो घंटे छत्तीस मिनट की ये फिल्म आपको पूरी तरह से रहस्य और रोमांच से भर देगी काफी टाइम से दर्शको को इसका ott रिलीज़ का इंतज़ार था फाइनली अब ये हिंदी भाषा में रिलीज़ हो चुकी है।

हार्ट आफ द हंटर

हार्ट आफ द हंटर फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ कर दिया गया है वो भी हिंदी भाषा में अगर आप एक्शन फिल्मे देखने के शौक़ीन है तो इस फिल्म को देख सकते है। कुछ हद तक अगर बात करि जाए तो ये फिल्म जॉन विक की फोटो कॉपी है फिल्म में आपको भरपूर एक्शन ड्रामा देखने को मिलने वाला है।

द ब्यूटीफुल गेम नेटफ्लिक्स पर हिंदी में

द ब्यूटीफुल गेम नेटफ्लिक्स पर अब आप हिंदी में देख सकते है। जिसको 29 मार्च को नेटफ्लिक्स के प्लेटफार्म पर रिलीज़ किया जा चुका है। इस फिल्म में कुछ बेघर फुटबॉलर की कहानी को दिखाया गया है जो देखने में काफी दिलचस्प है और एंगेजिंग भी अगर आप फुटबाल प्रेमी है तब आपको ये फिल्म और भी ज़ादा अच्छी लगने वाली है।

इंस्पेक्टर ऋषि अमेज़न प्राइम

इंस्पेक्टर ऋषि वेब्सीरीज को अमेज़न प्राइम विडिओ पर रिलीज़ कर दिया गया है इस फिल्म को कन्नड़,तमिल,तेलगु,मलयालम और हिंदी भाषा में आप देख सकते है। फिल्म एक हॉरर और सस्पेंस जॉनर की बनाई गयी है कहानी की अगर बात करे तो इसकी कहानी एक गांव की है जहा पर अचानक से मर्डर होने लगते है और गांव वालो का ऐसा मानना होता है के ये मर्डर वनराची आत्मा के द्वारा किया गया है। इस वेब सीरीज के 10 एपिसोड है और सभी एपिसोड को एक साथ अमेज़न प्राइम विडिओ पर हिंदी में रिलीज़ कर दिया गया है।

एनाटोमी आफ ए फाल अमेज़न प्राइम विडिओ

एनाटोमी आफ ए फाल एक फ्रेंच फिल्म है फिल्म के रिव्यु अच्छे दिए गए है अगर आपको कोर्ट रूम ड्रामा देखना पसंद है तब आप इस फिल्म को अमेज़न प्राइम विडिओ पर जाकर देख सकते है। वो भी हिंदी में फिल्म की स्टोरी हॉलीवुड बेस है वहा के माहौल में जैसे क्राइम होते है वैसा ही कुछ इस फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म के निगेटिव पॉइंट ये है के फिल्म के डयलॉग बहुत लम्बे-लम्बे है। जो की फिल्म को थोड़ा बोर करते है।

पटना शुक्ला डिजनी प्लस हॉट स्टार

पटना शुक्ला की एक नयी सीरीज हिंदी में डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ कर दी गयी है। पटना शुक्ला में रवीना टंडन एक वकील की भूमिका में नज़र आती है जिनके पास हलके फुल्के केस आते रहते है। रवीना टंडन की ज़िंदगी अच्छी चल रही होती है। एक दिन रवीना टंडन के पास एक लड़की आती है और वो कहती है के उसने एग्जाम दिया था एग्ज़ाम अच्छा हुआ था पर जो उसके नंबर आये है उन नंबर की वजह से वो फेल हो गयी है अब इसके बाद कहानी एक नया मोड़ लेलेती है आगे की कहानी पता करने के लिये आपको फिल्म देखनी होगी। इस फिल्म को डायरेक्ट किया है अरबाज़ खान ने।

वो भी दिन थे ज़ी 5

वो भी दिन थे फिल्म ज़ी 5 पर रिलीज़ कर दी गयी है फिल्म में एक पत्रकार जो की सम्मान के लिए अपने स्कूल में इन्वाइट किया जाता है पर जब वो अपने स्कूल जाता है तब उसे अपनी पुरानी यादे याद आने लग जाती है और वो उनमे खो जाता है वो भी दिन थे फिल्म ज़ी 5 पर रिलीज़ हो गयी है।

Tapsee Pannu ki shadi:10 साल पुराने रिश्ते पर , उदयपुर में इंडियन बैडमिंटन टीम के कोच के साथ तापसी ने लगाई शादी की मोहर

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Leave a Comment