Jiohotstar पर ठुकरा के मेरा प्यार नाम की एक वेब सीरीज आने वाली है। इस सीरीज को डायरेक्ट किया है श्रद्धा पारसी जयरथ ने। फिल्म के स्टार कास्ट की बात की जाए तो इस सीरीज में हमें देखने को मिलेंगे धवल ठाकुर और संचिता बसु। यह दोनों एक्टर एक नए और फ्रेश फेस हैं, जो इस शो से इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। हमारी तो यही आशा है कि इनकी शुरुआत अच्छी हो।
सीरीज में उत्तर प्रदेश की कहानी को दिखाया गया है। ये शो कास्ट सिस्टम पर आधारित है। धवल ठाकुर और संचिता बसु इन दोनों लड़का-लड़की की कास्ट अलग-अलग होती है। लड़का बैकवर्ड कास्ट का होता है और लड़की ऊँची जाति की।
लड़की का किरदार बहुत पावरफुल दिखाया गया है। यह अपने दम पर रहने वाली, एक सशक्त, आत्मविश्वास से भरी हुई लड़की है।
कैसा है ट्रेलर
ठुकरा के मेरा प्यार का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर को देखकर ऐसा लग रहा है कि सीरीज में प्यार और नफरत दोनों को ही दिखाया जा रहा है। ट्रेलर की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर की झलक देखने को मिलती है, जिसमें एक लड़की एक लड़के को पसंद करती दिखाई दे रही है।
लड़की लड़के से अपने प्यार का इजहार करती है। लड़का पिछड़ी जाति का होने की वजह से लड़की के प्रेम के प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर देता है, पर लड़की को उससे प्यार हो जाता है, और बार-बार वो उस लड़के को प्रपोज करती है।
पर कुछ समय के बाद जब इस प्रेम कहानी का पता लड़की के घर वालों को लग जाता है, लड़की के घर वाले, जो शहर के नामी-गिरामी दबंग लोग हैं, लड़के को उठाकर लाते हैं और लड़की के सामने खड़ा करते हैं। तब लड़की डर जाती है। वह कहती है कि नहीं, मुझे इससे प्यार नहीं है, ये लड़का ही मेरे पीछे पड़ा हुआ था।
लड़की का इनकार और धोखा लड़के को पूरी तरह से तोड़ कर रख देता है। लड़की के घर वाले, जो दबंग हैं, लड़के के घर वालों को नुकसान पहुंचाते हैं, मारते हैं, और इनका घर जला देते हैं। इसके बाद ट्रेलर में दिखाया गया है कि कहानी को कुछ साल आगे ले जाया गया है। तब लड़का एक ऑफिसर बनकर वापस आता है और अब यह उस लड़की से मिले प्यार में धोखे का बदला लेना चाहता है।
इस वेब सीरीज को आप जियोहॉटस्टार पर 22 नवंबर 2024 से स्ट्रीम कर सकेंगे। ये शो बदले और प्यार की एक दिलचस्प कहानी है। फिल्म के मेन लीड में धवल ठाकुर और संचिता बसु देखने को मिलेंगे।
धवल ठाकुर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि कुलदीप का किरदार प्ले करना इतना आसान नहीं था। ये किरदार इतना इमोशन से भरा हुआ था कि इसे करने में काफी दिक्कतें सामने आईं। धवल ठाकुर ने आगे यह भी बताया कि वह लेखक और डायरेक्टर का शुक्रिया कहना चाहते हैं, जिनकी मदद से वह इस किरदार को इतने अच्छे से निभा सके। वहीं संचिता बसु ने कहा कि यह कहानी किसी के भी दिल को चुभ सकती है। संचिता बसु के द्वारा निभाया हुआ किरदार ऊपर से तो सख्त दिखता है, पर अंदर से उतना ही नरम है।
READ MORE








