नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक नई एनिमेटेड सीरीज़ रिलीज़ की गई है, जिसका नाम टॉम्ब रेडर: द लीजेंड ऑफ लारा क्रॉफ्ट है। इसका जॉनर एनिमेशन, एक्शन और थ्रिलर है। सीरीज़ में कुल 8 एपिसोड हैं, जिनमें से प्रत्येक एपिसोड 24 से 30 मिनट का है।
सीरीज़ का निर्देशन जोई मेयर, ट्रॉय पार्कर और डेविड फ्रॉयड ने किया है। कहानी लारा क्रॉफ्ट की पारंपरिक कहानियों की तरह ही रची गई है, जिसमें लारा अपने मिशन पर निकलती है।
इस बार कहानी में लारा क्रॉफ्ट का बदला देखने को मिलता है। जैसा कि पिछले सभी संस्करणों में देखा गया है, लारा एक नए खतरनाक मिशन पर निकलती है। इस सीरीज़ में भी उसे एक नई जगह पर जाते हुए दिखाया गया है, जहां उसे कई खतरनाक प्राणियों का सामना करना पड़ता है।
वह इन प्राणियों को हराकर जीत हासिल करती है। तभी उसे पता चलता है कि उसके पिता के करीबी दोस्त, जिन्हें वह अपने पिता समान मानती थी, की हत्या कर दी गई है। कहानी के अंत तक वह अपने इस करीबी के हत्यारे को ढूंढती है, जिसमें कई ट्विस्ट देखने को मिलते हैं।
जैसा कि आप जानते हैं, टॉम्ब रेडर अपने अनूठे यूनिवर्स के लिए प्रसिद्ध है। इसकी फैन फॉलोइंग भी काफी बड़ी है। टॉम्ब रेडर के सभी प्रशंसकों को इसकी नई सीरीज़ का बेसब्री से इंतज़ार था, जो अब खत्म हो चुका है। सीरीज़ में कुछ अनावश्यक चीज़ें भी जोड़ी गई हैं, जिनकी ज़रूरत महसूस नहीं होती। हालांकि, ये आपको सीरीज़ देखने के बाद ही पता चलेगा।
टेक्निकल एस्पेक्ट
सीरीज़ के एक्शन सीक्वेंस काफी शानदार हैं, जो बड़ी से बड़ी एनिमेटेड सीरीज़ पर भारी पड़ सकते हैं।
सीरीज़ का बैकग्राउंड वर्क बहुत सधा हुआ है, जिसमें किसी भी प्रकार की कमी नज़र नहीं आती।
इसकी हिंदी डबिंग उत्कृष्ट है, जिसमें कोई खामी नहीं दिखती।
खामियां
सीरीज़ की कहानी कुछ ज़्यादा लंबी है, जिसकी अवधि को कम किया जा सकता था।
कहानी में ज्यादा नयापन नहीं है, और यह उसी पुरानी थीम को फॉलो करती नज़र आती है।
फाइनल वर्डिक्ट
सीरीज़ में प्रभावशाली एक्शन सीक्वेंस जोड़े गए हैं, जिससे यह और भी रोमांचक बनती है। अगर आप एक्शन और एडवेंचर से भरी एनिमेटेड सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, और एनिमेशन आपकी पहली प्राथमिकता है, तो आप इस सीरीज़ को देख सकते हैं, जो नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
The Wild Robot Review: आईस एज और द क्रूड जैसी फिल्मों के शौखिन बिल्कुल भी मिस न करें।







