बेहतरीन लव स्टोरी के साथ 5 कोरियन शोज़ हिंदी में।

Written by: Arslan
Publish On: September 24, 2025 1:05 PM (IST)
Top 5 free Hindi Korean Drama list 2025

1-समर स्ट्राइक

अगर आप ट्रेजेडी वाली कहानी देखना पसंद करते हैं तब आपके लिए समर स्ट्राइक एक बेहतर शो के रूप में सामने आता है, जिसमें आपको, एक ऐसी लड़की की कहानी देखने को मिलती है, जो अपने घर और परिवार जैसी सभी चीजों को खो चुकी है।

और अब उसे सिर्फ सुकून की तलाश है, पर इस सफर में उसकी मुलाकात एक लड़के से होती है जिससे मिलकर इन दोनों की दुनिया ही बदल जाती है। कहानी में सब कुछ ठीक चल रहा होता है पर तभी एक ट्विस्ट देखने को मिलता है, जिसे जानने के लिए आपको देखनी होगी यह सीरीज। जो कि नेटफ्लिक्स और एमएक्स प्लेयर पर हिंदी में उपलब्ध है।

2-मैरिज कांट्रैक्ट

अगर आप इमोशनल फ़िल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं तब आप इस कोरियन ड्रामा को रिकमेंड कर सकते हैं, जिसका नाम मैरिज कांट्रैक्ट है। बात करें इस शो की कहानी की, तो इसमें एक ऐसी लेडी की कहानी को दर्शाया गया है, जो कांट्रैक्ट मैरिज करती है।

हम आपको बता दें कांट्रैक्ट मैरिज वह सिचुएशन होती है जिसमें दो लोग कागजी कार्यवाही में बंध कर शादी करते हैं, जो कि असली शादी से बिल्कुल ही अलग होती है। हालांकि यह शादी करने के बाद उसके साथ कई सारी परेशानियां पेश आने लगती हैं।

अब क्या है वह दिक्कत और परेशानियां जो कहानी को नया मोड़ प्रदान करती हैं, जिन्हें जानने के लिए आपको देखनी होगी मैरिज कांट्रैक्ट। जो कि अमेज़न मिनी टीवी और नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। हालांकि अगर आपके पास इन का सब्सक्रिप्शन प्लान नहीं है, तो आप इसे एमएक्स प्लेयर पर बिल्कुल फ्री में भी देख सकते हैं।

3-दा सीक्रेट लाइफ ऑफ़ माई सेक्रेटरी

इस लिस्ट के तीसरे के ड्रामा की बात करें तो यह काफी अजीबो गरीब स्टोरी के साथ आता है। जिसमें एक ऐसा लड़के की कहानी देखने को मिलती है, जिसमें लोगों को पहचानने की क्षमता खो चुका है, जो कि उन लोगों के लिए काफी सूटेबल है

जिन्हें प्यार मोहब्बत वाले शो देखने का आनंद आता है। अब कैसे यह लड़का अपनी सेक्रेटरी के साथ जुड़ता है और उसके बाद क्या-क्या ट्विस्ट एंड टर्न कहानी में देखने को मिलते हैं इन्हें जानने के लिए आपको देखनी होगी यह सीरीज, जो कि नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है साथ ही आप इसे फ्री में एमएक्स प्लेयर पर भी हिंदी में देख सकते हैं।

4-लिव ऑन

अगर आपको टीन लाइफ वाली फिल्में देखना पसंद हैं जिनमें कॉलेज लाइफ और रोमांस भी शामिल हो। तो आप लिव ऑन को रिकमेंड कर सकते हैं। जिसमें एक ऐसी लड़की की स्टोरी को दिखाया गया है, जिससे उसके कॉलेज टाइम से ही काफी ट्रोल किया जाता था पर जैसे-जैसे उसकी उम्र बढ़ती है, वह कॉलेज से तो निकल जाती है

पर अपने डार्क पास्ट को पीछे नहीं छोड़ पाती। जिसमें उसे किसी खास इंसान के द्वारा ब्लैकमेल किया जाने लगता है। अब क्या है इस लड़की का डार्क पास्ट और कौन है वह ब्लैकमेलर इन सब रहस्यों को जानने के लिए आपको देखनी होगी यह कोरियन सीरीज जो कि अमेज़न मिनी टीवी पर उपलब्ध है, और अगर आप इसे बिल्कुल मुफ्त में देखना चाहते हैं तो इसे एमएक्स प्लेयर पर भी हिंदी में देख सकते हैं।

5-मिसिंग नाइन

यह कोरियन ड्रामा मिस्ट्री और थ्रिलर से भरपूर है अगर आप सर्वाइवल फिल्में देखने के शौकीन हैं तो मिसिंग नाइन को बिल्कुल भी मिस ना करें। शो की शुरुआत 9 लोगों के एक ग्रुप से होती है, जिनका प्लेन क्रैश हो जाता है। पर कहानी में ट्विस्ट तब आता है,

जब इस प्लेन दुर्घटना से बचकर एक सर्वाइवर वापस आ जाती है। अब यह बची हुई करैक्टर जिस तरह से अपने बीते दिनों की कहानी सुनाती है, वह देखने में काफी दिलचस्प दिखाई देती है। जिसे जानने के लिए आपको देखना होगा यह शो जो कि एमएक्स प्लेयर पर हिंदी में उपलब्ध है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

स्काई फोर्स कास्ट

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment