Until Dawn Trailer: हॉरर और मिस्ट्री से भरपूर फिल्म अंटील डॉन की पहली झलक।

Written by: Arslan
Publish On: September 27, 2025 3:14 PM (IST)
UNTIL DAWN

अगर आप हॉरर जॉनर की फ़िल्में देखना पसंद करते हैं और साइकोलॉजिकल थ्रिलर में रुचि रखते हैं तो सोनी पिक्चर्स की ओर से एक नई फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया है जिसका नाम ‘अंटील डाउन’ है।

फिल्म की कहानी पूरी तरह से ब्रूटल एक्टिविटी और हॉरर थीम पर बेस्ड है। जिसका निर्देशन ‘डेविड एफ.सैंडबर्ग’ ने किया है, जो इससे पहले भी बहुत सारी मूवीज़ को डायरेक्ट कर चुके हैं।

साथ ही अगर इसके जॉनर की बात करें तो यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर कैटेगरी के अंतर्गत आता है। जिसके मुख्य किरदारों में ‘एला रुबिन,ओडेसा एज़ियोन और माइकल सिमिनो’ नज़र आते हैं।

कहानी ब्रेकडाउन-

फिल्म की कहानी मुख्य तौर पर क्लेवर,मैक्स, नीना और मेगन जैसे किरदारों पर आधारित है। जिनकी जिंदगी एक ऐसे भंवर में फंस चुकी है। जिससे बाहर निकलना मुश्किल ही नहीं ना मुमकिन भी है।

जैसा कि इसके पहले ट्रेलर के साथ देखने को भी मिल जाता है, जिसमें एक ही टाइमलाइन को बार-बार रिपीट होते हुए दिखाया गया है। इसी तरह का कॉन्सेप्ट साल 2019 में आई तापसी पन्नू की फिल्म गेम ओवर में भी देखने को मिला था।

हालांकि फिलहाल पूरी तरह से तो नहीं कहा जा सकता कि अंटील डाउन की कहानी भी उसी तरह से रची गई है क्योंकि अभी सिर्फ इसका पहला टीचर ही देखने को मिला है, जिससे कहानी का कुछ हद तक अंदाज़ लगाया जा सकता है। मूवी का फुल रिव्यू जानने के लिए बने रहे हमारी वेबसाइट पर।

रिलीज़ डेट-

25 अप्रैल 2025 के दिन देशभर के सिनेमाघरों में फिल्म अंटील डाउन को रिलीज कर दिया जाएगा जिसे आप इंग्लिश लैंग्वेज के साथ-साथ हिंदी में भी देख सकेंगे। क्योंकि यह सोनी पिक्चर्स के प्रोडक्शन में बनी फिल्म है जिस कारण इसके भीतर आपको बेहतरीन विजुअल इफेक्ट्स के साथ-साथ दमदार कहानी और प्रोडक्शन क्वालिटी भी देखने को मिलेगी।

बुलेट पॉइंट्स-

बैग्राउंड म्यूजिक-

जिस तरह से अंटील डाउन के ट्रेलर में मूवी के बीजीएम को दर्शाया जा रहा है, वह देखने में काफी इंप्रेसिव है।

हॉरर का तड़का-

अगर बात करें इसके हॉरर एलिमेंट की तो यह भी किसी से कम नहीं। जिसे साल 2017 में आई सुपरहिट हॉरर फिल्म इट से,सीधे तौर पर कंपेयर कर सकते हैं।

लोकेशंस-

कहानी में अधिकतर जंगल की लोकेशन को दिखाया गया है, जो और भी ज्यादा इंटेंस माहौल क्रिएट करती है जिससे दर्शकों में दहशत और उत्सुकता बनी रहे।

निष्कर्ष-

यदि आप एक सच्चे हॉरर फैन है और रेजिडेंट इविल, एविल डेथ, इट जैसी फिल्में देखना पसंद करते हैं, तब आप अंटील डाउन मूवी को बिल्कुल भी मिस ना करें। क्योंकि यह आपको हॉरर का हैवी डोज देने के साथ-साथ खौफनाक दुनिया से भी रूबरू कराती है। जिसे देखने के लिए करना होगा आपको 25 अप्रैल तक का इंतजार।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Pyar Ka Professor Series Review: लड़कियों को पटाने के जबरदस्त तरीके: संदीपा धर और प्रणव सचदेवा के साथ सीखें!

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment