Waack Girl Review: 6 ऐसी लड़कियों की कहानी जो डांस के क्षेत्र में बनाएंगे अपनी नई पहचान

Written by: Arshi
Publish On: September 16, 2025 11:05 PM (IST)
Waack Girl Review In Hindi

प्राइम वीडियो के प्लेटफॉर्म पर हिंदी लैंग्वेज की एक वेब सीरीज 22 नवंबर 2024 को रिलीज की गई है, जिसका नाम वाक गर्ल्स है। इस शो के टोटल 9 एपिसोड रिलीज किए गए हैं, लेकिन शो की कहानी अभी पूरी नहीं है, ओपन एंडिंग शो की आपको देखने को मिलेगी, जिससे यह तय है कि इसका अगला सीजन भी आएगा। शो के एपिसोड के रनिंग टाइम की बात की जाए तो 30 से 35 मिनट का एक एपिसोड है।

आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे इस शो की कहानी किस तरह की है और क्या-क्या शो की कमियां और खूबियां हैं, जिसकी वजह से इस शो को देखना चाहिए या नहीं।

कहानी – Waack Girls Story

इस शो की कहानी की शुरुआत कोलकाता की 6 ऐसी लड़कियों से होती है, जो वाक डांस के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं, जहां पर डांस, नृत्य वगैरह को बहुत ही गलत नजर से देखा जाता है। वाक, डांस का एक ऐसा रूप, एक ऐसी स्टाइल है, जिसके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। नृत्य की शौकीन, नृत्य में रुचि रखने वाली 6 लड़कियों के एक ऐसे ग्रुप के बारे में आप इस शो में जानेंगे, जिनके लिए सब कुछ नृत्य ही है।

शो की कहानी मुख्य रूप से दो किरदारों पर आधारित है।

जिसमें से पहली तो है ईशानी (मेखला बोस), जो वाक डांस ग्रुप की लीडर और वाक डांस की अच्छी जानकारी रखने वाली है, और शो की दूसरी महत्वपूर्ण कलाकार है लोपा (रीताशा राठौर), जिसका जुनून है वाक डांस में अपनी पहचान बनाना। अपने सपने को पूरा करने के लिए लोपा ईशानी की मदद लेती है।

क्योंकि लोपा का कैरेक्टर एक समलैंगिक कैरेक्टर की तरह हमारे सामने रखा गया है, जिसकी वजह से उसके पिता उसके विरोधी बन जाते हैं। यह एक ऐसा कैरेक्टर है, जिसे रियल लाइफ में कुछ लोग पसंद नहीं करते हैं, लेकिन मेकर्स ने अच्छी खासी एंटरटेनिंग कहानी में इस इफेक्ट को डालकर थोड़ा सा मजा किरकिरा करने वाला काम किया है। जिस चीज को कुछ लोग रियल लाइफ में पसंद नहीं करते हैं, उसे किसी शो में देखना भी शायद कुछ लोगों को पसंद न आने की वजह बन सकती है।

अब आगे क्या होगा, क्या लोपा और ईशानी का वाक डांस की एक अलग पहचान बनाने का सपना पूरा हो पाएगा या नहीं, यह सब जानने के लिए आपको एंटरटेनमेंट से भरे इस शो को देखना होगा।

शो के पॉजिटिव पॉइंट

शो की कहानी बहुत ही इंगेजिंग है, आपको पूरी तरह से बांध लेगी। सारे शॉट्स बहुत ही क्लियर बनाए गए हैं, जिन्हें देखकर आपको सब कुछ आसानी से समझ में आएगा। आपको दिमाग का बहुत ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना है, एक इंटरटेनिंग शो है, जो आपको पूरे मजे देने के लिए तैयार है। शो में आपको कैरेक्टर के साथ बहुत ज्यादा कनेक्ट करने की स्ट्रेंथ नहीं है, लेकिन शो की कहानी आपको इंगेज करके रखने वाली है।

शो के नेगेटिव पॉइंट

शुरुआत से आपको कहानी बहुत ज्यादा इंगेजिंग लगेगी, एंटरटेनमेंट से भरी हुई, जिसमें अलग-अलग तरह के कॉम्पिटिशन वगैरह दिखाए गए हैं, जो आपकी रुचि को भी बनाए रखते हैं। शो में पांचवें एपिसोड में दिखाया गया है कि यह डांस ग्रुप एक प्रोग्राम में गेस्ट्स के वेलकम के लिए एक डांस प्रोग्राम करने के लिए जाता है, लेकिन सब कुछ उल्टा-सीधा होता चला जाता है, जिसका आपको पहले से आभास होने लगेगा, यहां तक कि यह डांस ग्रुप के लोग उनके गेस्ट को ही मारने लग जाते हैं।

फाइनल वर्डिक्ट

कुल मिलाकर एक बेहतरीन इंगेजिंग शो है, जिसकी कहानी आपको लास्ट के सातवें, आठवें एपिसोड में थोड़ा सा बोर करती हुई नजर आएगी, जब इस ग्रुप को अपनी डांस वीडियो बनानी होती है। अगर आपको डांसिंग का शौक है, तो यह शो आप जरूर देखिए, जिसमें आपको खूब सारी कॉमेडी और एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा। इस शो को मेरी तरफ से 5 में से 3 स्टार दिए जाते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

ये काली काली आंखें सीजन 2 वेब सीरीज

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment