War 2 Three Big Updates: ह्रितिक और जूनियर एनटीआर होंगे आमने सामने, स्टंट्स की होगी बारिश

Written by: Arshi
Publish On: August 16, 2025 1:04 PM (IST)
War 2 Three Big Updates

War 2:ह्रितिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मोस्ट अवेटेड फिल्म वार 2 को लेकर तीन बड़ी अपडेट सामने आयी है। एक्शन और स्टंट के शौक़ीन लोगों के लिए ये फिल्म किसी तोहफे से कम नहीं होने वाली है इस फिल्म के एक्शन और स्टंट सीन्स के लिए मेकर्स विशेष रूप से कार्य कर रहे है

ताकि फिल्म को एक अलग लेवल का बनाया जा सके और फैन्स की उम्मीदों को पूरा किया जा सके।फिल्म में आपको ह्रितिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर भी नज़र आने वाले है जिसके लिए मेकर्स खास तैयारी में लगे हुए है। इस फिल्म में तीन नई और बड़ी चीज़ें होने वाली है जो इस फिल्म को अब तक की yrf स्पाई की बेस्ट फिल्म बनाने वाली है।


आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे आने वाली फिल्म वार 2 से जुड़ी तीनों बड़ी अपडेट के बारे में जिनमें से एक है स्पीड बोट चेज।Yrf स्पाई यूनिवर्स की अगले सालों में आने वाली कई फिल्मों का अनाउंसमेंट हो चुका है जिसमें से एक है वार 2 जो साल 2019 में आयी वार फिल्म का अगला पार्ट होने वाला है इसके अलावा आने वाली फिल्मों में टाइगर वर्सेज पठान,आलिया भट्ट की अपकमिंग स्पाई फिल्म और पठान 2 फिल्मे शामिल है।

1- स्पीड बोट चेज सीन –

ह्रितिक रोशन की आने वाली इस फिल्म में आपको स्टंट से भरे हुए कई सीन्स के साथ स्पीड बोट चेज सीन भी देखने को मिलेगे।फिल्म की लगभग आधी शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब इसके बचे हुए शेडूल को जल्द पूरा करने की तैयारी है।

आपको बता दें हाल ही में तेलुगु 360 डॉट कॉम की एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है कि फिल्म में एक आकर्षक स्टंट देखने को मिलेगा जिसके लिए ह्रितिक और जूनियर एनटीआर आमने सामने होंगे। फिल्म का ये स्टंट सीन स्पीड बोट चेज सीन होगा जिसके लिए कई स्टंट मेन की मदद ली गयी है।

2- हाई बजट के साथ डिज़ाइन किये गए एक्शन स्टंट –

फिल्म के ज़यादातर एक्शन स्टंट सीन्स को यूरोप में शूट किया गया है और बाकी बचे हुए शेडूल को भी बहुत जल्द पूरा किया जायेगा। फिल्म के स्टंट्स और एक्शन सीन्स को शूट करने के लिए एक हाई बजट कन्फर्म किया गया है। सूत्रों की माने तो फिल्म के एक्शन को डिज़ाइन करने में मेकर्स को पूरे तीन महीने का समय लग गया था।

फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने फिल्म की टीम के साथ छः दिनों की शूटिंग को पूरा कर लिया है और अभी बाकी का शेडूल पूरा करना बाकी है। इन एक्शन सीन्स को शूट करने के लिए साउथ अफ्रीका के एक्शन डायरेक्टर फ्रांस स्पील्हाऊस की मदद ली गयी है इसी के साथ को – ऑर्डिनेटर जेसन मार्टिन का नाम भी जुड़ चुका है।

3- फिल्म के लिए 11 स्टंटमेन को किया गया है हायर –

इस स्टंट और एक्शन फिल्म को बनाने में पूरे 11 स्टंट मैन की मदद ली गयी है।वार 2 की शूटिंग इस साल के लास्ट तक पूरी कर ली जाएगी और अगले साल इस फिल्म को रिलीज कर दिया जायेगा।इस फिल्म में एक बड़ी एंट्री साउथ के बेहतरीन कलाकार जूनियर एनटीआर की हुई है

जिनको ह्रितिक रोशन के अगेंस्ट दिखाया जायेगा। अब ये देखना इंट्रेस्टिंग होगा कि जूनियर एनटीआर की एंट्री ह्रितिक की लोकप्रियता पर कितना असर डालेगी।फिल्म में ये दोनों कलाकार रॉ एजेंट की भूमिका निभाने वाले है और फिल्म के लीड फीमेल रोल में किआरा अडवाणी भी नज़र आने वाली है।

कल्कि कौन है ? और 2898 ad का मतलब क्या है ?

War 2 में बड़ा ट्विस्ट: सलमान-शाहरुख नहीं, ये सुपरस्टार करेगा धमाकेदार कैमियो

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Leave a Comment