क्यों नहीं कर पा रही बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस पर कमाई?

Written by: Arslan
Publish On: September 20, 2025 3:07 PM (IST)
WHY baby john box office struggle

25 दिसंबर क्रिसमस के दिन वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘बेबी जॉन’ को रिलीज़ किया गया था। हालांकि सिनेमाघरों में आज आने के तीसरे दिन भी, यह फिल्म अपनी लागत के अनुसार कमाई नहीं कर पा रही। क्योंकि वरुण धवन की इस फिल्म को बनाने में तकरीबन 160 करोड़ रुपए की लागत आई है।

इसके पिछले तीन दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो अब तक इस फिल्म ने मात्र 31 करोड़ रुपए की कमाई की है। जो कि किसी भी मूवी के लिए काफी दुखदाई है, खासकर तब जब फिल्म से इंडस्ट्री के बड़े-बड़े नाम और दिग्गज सितारे जुड़े हुए हों। आइए बढ़ते हैं हमारे आर्टिकल की तरफ और जानते हैं क्या है फिल्म में कमियां।

डायरेक्टर एटली का प्रोडक्शन

साउथ इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर्स की लिस्ट में एटली का नाम सबसे ऊपर आता है। जिन्होंने साल 2023 में आई शाहरुख की फिल्म जवान का भी निर्देशन किया था और अपना डंका बॉलीवुड में भी बजाया। परिणाम स्वरूप फिल्म जवान ने तकरीबन 1148 करोड़ रुपए से भी ज्यादा कलेक्शन दुनियाभर में किया। इसी को देखते हुए इस बार एटली ने डायरेक्शन ना करके फिल्म बेबी जॉन को प्रोड्यूस करने का मन बनाया। जोकि एक गलत फैसला था।

सलमान खान का कैमियो

बीते दिनों बहुत सारी बॉलीवुड फिल्मों में सलमान गेस्ट अपीयरेंस के रोल में नजर आए थे। हालांकि इन सभी फिल्मों में सलमान के होने से कुछ खास फर्क नहीं पड़ा। या फिर यूं कहें कि फिल्म की कहानी अच्छी न होने के कारण सल्लू भाई के कैमियो का भी जादू ना चल सका। ठीक यही बेबी जॉन के साथ भी होता हुआ दिखाई दे रहा है।

वरुण धवन का एक्शन रोल

जिस तरह से वरुण धवन अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए प्रसिद्ध माने जाते हैं। उस तरह से अपनी एक्शन फिल्मों के लिए नहीं। क्योंकि हर कलाकार हर तरह के रोल में फिट नहीं बैठता। इसी तरह वरुण धवन को भी स्क्रीन पर एक्शन और मारधाड़ करते हुए दर्शक ज्यादा पसंद नहीं करते।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Sikander Trailer: अब चलेगा सिकंदर का जादू, दबंग का जलवा होगा फीका।

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment