Yudhra: आगया किल का बाप, मार काट में किल और एनिमल भी है फेल,

Written by: Arshi
Publish On: October 2, 2025 11:35 PM (IST)
Yudhra Movie Review Hindi

दोस्तों आज 20 सितंबर 2024 को थिएटर्स में एक फिल्म रिलीज हुई है जिसका नाम है युध्रा, ये फिल्म एक्शन थ्रिलर लवर्स के लिए एक पावर पैक होने वाली है। फिल्म में आपको जिस लेवल की मार काट के साथ स्टोरी लाइन देखने को मिलेगी तो ये फिल्म राघव जुयाल की विलेन वाले रोल में बेस्ट फिल्म है।

फ़िल्म के मेन लीड किरदार है सिद्धांत चतुर्वेदी, जो इससे पहले आपको गली बॉय,गहराइयाँ,खो गए हम कहाँ जैसी फिल्मों में देखने को मिले थे। फिल्म की हीरोइन है मालविका मोहनन जो अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए फेमस है, इनके पिता एक सिनेमेटोग्राफर है।मालविका मुख्य रूप से तमिल और मलयालम फिल्मों में काम करने के लिए जानी जाती है।

युध्रा जैसी एक्शन थ्रिलर फिल्म जिसमें आपको डायरेक्टर रवि उदयावर का डायरेक्शन देखने को मिलेगा अब तक की सारी एक्शन थ्रिलर फिल्मों को फेल करने वाली है ये फिल्म। फिल्म में जिस तरह के एक्शन दिखाए गए है अगर आप कमजोर दिल वाले है तो इस फिल्म को देखने से पहले अच्छी तरह सोच कर ही देखें।

फिल्म की कहानी –

युध्रा फिल्म की कहानी युध्रा नाम के ही एक गुस्से वाले लड़के के चारों ओर घूमती है जिसका किरदार फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी निभा रहे है। युध्रा को गुस्से की समस्या है जिसकी वजह से उसे बहुत ही ज्यादा गुस्सा आता है।

लेकिन जब कुछ गलत होता है तब। फिल्म की कहानी बहुत ही इंट्रेस्टिंग है युध्रा शफीक यानि कि राघव जुयाल और शफीक के पिता के द्वारा चलाया जा रहा ड्रग्स का धंधा खत्म करने के लिए पूरी तरह से लगा हुआ जिस पूरे मिशन में आपको जिस तरह कि मारधाड़ देखने को मिलेगी आपका दिल धड़कने वाला है।

फिल्म में मालविका मोहनन ‘निखात’ के रोल में नजर आएंगी जो युध्रा कि गर्लफ्रेंड दिखाई गयी है और युध्रा के गुस्से को काफी हद तक कंट्रोल करती है मालविका यानि कि युध्रा की निखात।इस एक्शन फिल्म में आपको राम कपूर भी नजर आने वाले है जो युध्रा के गुस्से का इसका इस्तेमाल करने के लिए गाइड करता है।

असल में फिल्म में युध्रा के माता-पिता मर चुके हैं जब युध्रा अपनी माँ के गर्भ में था तब ही और उसके पिता के सारे गुण अब युध्रा में है जिसकी वजह से कुछ भी फ्रॉड, या फिर गैरकानूनी काम इसको बर्दाश्त नहीं होता है।

अब जो राम कपूर है वो इसके गाइड है और युध्रा के गुस्से का इस्तेमाल शफीक और उसके पिता के द्वारा चलाया जा रहा ड्रग्स बिजनेस को पूरी तरह से रोकने के लिए करता है।

फिल्म में जो आपको ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे आपकी आंखें और दिमाग की बत्ती जला देंगे।कैसे युध्रा शफीक के गैरकानूनी धंधों को रोकने में अपने गुस्से का इस्तेमाल करता है और ढेर सारे एक्शन के साथ अपने एइम को पूरा कर पायेगा या नहीं ये जानने के लिए आपको इस फिल्म को ज़रूर देखना चाहिए।

फिल्म का प्रोडक्शन –

इस एक्शन फिल्म के प्रोडक्शन की बात करें तो इस फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट कंपनी के द्वारा बनाया गया है जिसमें रवि उदयावर का डायरेक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी लिखी है फरहान अख्तर, अक्षत और श्रीधर राघवन ने।इस एक्शन फिल्म को प्रोड्यूस किया है फरहान अख्तर और रितेश सिद्वानी ने।फिल्म के रनिंग टाइम की बात करें तो 2 घंटे 22 मिनट है।

निष्कर्ष :

एक्शन और थ्रिलर से भरी एक बेहतरीन फिल्म है जिसमें आपको डायलॉग, किरदार रिप्रेजेंटेशन, फिल्म की सिनेमेटोग्राफी सब कुछ बेस्ट मिलने वाली है इस जॉनर में इंट्रेस्ट है तो एक बार इस एक्शन फिल्म को ज़रूर देखे आप किल और एनिमल ब्रूटेलिटी के मेल में सब भूल जायेंगे। फिल्म को गूगल पर 70% लोगों ने लाइक किया है और मेरी तरफ से फिल्म को 8.5* की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

लाइफ हिल गई जियोहॉटस्टार सीरीज रिव्यू इन हिंदी

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Leave a Comment