यह एक कॉमेडी थ्रिलर शो है, जिसके फर्स्ट सीजन को 4 अगस्त 2024 को रिलीज किया गया था, और अब इसका सीजन 2 भी हम सबके बीच आ चुका है।
जिसमें आपको पहले से बहुत सी चीजों में सुधार देखने को मिलेगा। 10 जून की रात सीजन 2 को 1 नवंबर 2024 को जियो सिनेमा के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है।
इस शो के निर्देशक हैं तबरेज खान, और शो के मुख्य कलाकारों में आपको तुषार कपूर, प्रियंका चाहर चौधरी, शान ग्रोवर, सुमित अरोड़ा आदि कलाकार नजर आएंगे। आइए जानते हैं शो की कहानी के बारे में, आपको इस शो को देखकर कैसा एक्सपीरियंस मिलने वाला है, और क्यों ये शो देखना चाहिए।
कहानी
इस शो की कहानी पनौती (तुषार कपूर) नाम के एक बंदे के चारों ओर घूमती है, जो मेनका नाम के एक थिएटर को चलाता है, लेकिन वो थिएटर पूरी तरह से फेल होता है, क्योंकि जब भी वो कुछ करना चाहता है, उस थिएटर में जैसे ही किसी से बात भी करता है,
या कोई काम शुरू करता है, तो वो वहीं पर खत्म हो जाता है, कोई भी काम आगे नहीं बढ़ पाता, और न ही उस थिएटर में कोई एक भी प्रोग्राम हो पाता है, जिसकी वजह से इस हीरो का नाम पनौती पड़ जाता है।
इस शो में आपको पनौती का एक जिगरी दोस्त देखने को मिलेगा, जिसका नाम बट्टू (शान ग्रोवर) है, और ये पूरी तरह से पनौती पर ही आधारित होता है। बट्टू की लाइफ में एक लड़की आ जाती है, जिसकी वजह से इन लोगों को प्रॉब्लम फेस करनी पड़ती है।
इस शो की कहानी में आपको ट्विस्ट और टर्न्स तब देखने को मिलेंगे, जब कुछ लोग इस मेनका नाम के इस थिएटर को हड़पने के उद्देश्य से सामने आते हैं, क्योंकि इस मेनका नाम के थिएटर में किसी खजाने का नक्शा छुपा हुआ है।
उस खजाने तक पहुंचने के लिए नक्शे की तलाश करने के लिए कुछ लोग उस थिएटर में जाना चाहते हैं, लेकिन कुछ लोग हैं, जो उन लोगों को रोकने का भी काम करेंगे। एक इंट्रेस्टिंग कहानी आपको इस शो में देखने को मिलेगी।
सीजन 2 में आपको क्या-क्या देखने को मिलेगा?
सबसे पहले तो इस सीजन में आपको पनौती नाम के इस बंदे के पिता की मौत से जुड़े कुछ रहस्य देखने को मिलेंगे, जो इस मेनका के थिएटर से जुड़े हुए हैं।
इसके अलावा आपको इस शो में कई अलग-अलग हत्याएं होती हुई नजर आएंगी, और वह सभी लोग उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने या तो इन मर्डर्स को होते हुए देखा होता है, या फिर पनौती के पिता की मृत्यु से जुड़े रहस्यों के बारे में जानने वाले लोग हैं।
इस शो में पनौती नाम का बंदा, जिसे तीन-तीन बड़ी मिस्ट्री को सुलझाना है, जिसमें से सबसे पहले अपने पिता की मृत्यु से जुड़े सभी रहस्यों पर से पर्दा उठाना है, उसके बाद उस सीरियल किलर का पता लगाना है, जो एक-एक करके सबको मार रहा होता है, और लास्ट में जब उस थिएटर में छुपे खजाने के बारे में पता लगता है, तो उसे भी खोजना होता है।
आगे क्या होगा, क्या बट्टू और पनौती मिलकर इन तीनों रहस्य को सुलझा पाएंगे या नहीं, यह सब जानने के लिए आपको इस शो को देखना होगा।
निष्कर्ष
ये एक मस्ट वॉच शो है, जिसमें आपको कॉमेडी, सस्पेंस, रोमांच, और रोमांस सब कुछ देखने को मिलेगा। आपको इसे टोटल 12 एपिसोड देखने होंगे। शो की IMDB रेटिंग है 4.3*, और मेरी तरफ से दिए जाते हैं 5 में से 2*।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Azaad Movie Trailer: सिंघम अगेन के बाद अजय देवगन की नई फिल्म “आज़ाद”










