18 Entertaining Must Watch Shows: लाइफ है बेरंग, तो देखें ये 18 शो, आपकी लाइफ हसीं के रंगो से भर जाएगी

Written by: Arshi
Publish On: September 12, 2025 4:05 PM (IST)
18 Entertaining Must Watch Shows

जीवन में होने वाले उतार-चढ़ाव से परेशान हैं तो इन शोज़ को ज़रूर देखें। ये सभी शोज़ अपनी कॉमेडी, इमोशन और साथ में एक इनोवेटिव मैसेज के साथ एंटरटेनमेंट का एक अलग एक्सपीरियंस कराएंगे।

आपकी लाइफ बोरिंग और टॉक्सिक एलिमेंट से भर गयी है, हंसी की कोई वजह नहीं बची है तो ये शो देखकर आप बैठे-बैठे हंसना सीख जाएंगे। ये सभी शोज़ आपको आसानी से देखने के लिए मिल जाएंगे।

आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए ऐसे शोज़ की पूरी सजेशन लिस्ट लेकर आए हैं जिन्हें आपको एक बार ज़रूर देखना चाहिए।

1- Gullak गुल्लक – सोनी लिव

गुल्लक एक वेब सीरीज़ है जिसे IMDb पर 8.6* की रेटिंग मिली हुई है। इस शो को दर्शकों का इतना प्यार मिला है कि हर साल इसका एक सीज़न लाया जाता है और 2019 से अब तक इस शो के 4 सीज़न आ चुके हैं जिसमें मुख्य रूप से मिश्रा फैमिली से आपको मिलाया जाएगा जो आपको खूब सारे इमोशंस के साथ हंसने की कई वजह भी देगी। इस कहानी के चारों सीज़न आपको एक बार ज़रूर देखना चाहिए।

2- Ye Meri Family ये मेरी फैमिली – अमेज़न मिनी टीवी

ये शो भी आपको गुड फील के लिए ज़रूर देखना चाहिए। अगर आपकी फैमिली में भी छोटे बच्चे हैं तो आपको उनको कैसे हैंडल करना है, उनकी हर बात को कैसे समझना है और उनको अपनी बात कैसे समझाना है, ये सब जानने के लिए ये शो देखना ज़रूरी है।

इस शो को 2018 में स्ट्रीम किया गया था अमेज़न मिनी टीवी पर और इसके भी पूरे 4 सीज़न मेकर्स बना चुके हैं जिसे लोगों का खूब प्यार मिला है। कहानी मुख्य रूप से ऋषि अवस्थी (अंगद राज) जो 12 साल का लड़का दिखाया गया है और मुख्य फैमिली का छोटा बेटा है, के चारों ओर घूमती है। इंट्रेस्टिंग और फुल ऑफ कॉमेडी सीरीज़ है जिसे IMDb पर 8.5* की रेटिंग मिली है। एक बार आपको ज़रूर ट्राय करना चाहिए इस शो को।

3- Panchayat पंचायत – अमेज़न प्राइम

साल 2020 में आई कॉमेडी ड्रामा सीरीज़ जिसके आपको टोटल 24 एपिसोड देखने को मिलेंगे टोटल 3 सीज़न के। इस शो में फुलेरा गाँव में पंचायत सचिव के रूप में नियुक्त अभिषेक की कहानी दिखाई गयी है।

इस शो में आपको राजनीति, लव एंगल और खूब सारी कॉमेडी देखने को मिलेगी जिससे आप इमोशनली टच फील करेंगे। शो को IMDb पर 8.9* की रेटिंग मिली हुई है। इस शो को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

4- Hostel Daze हॉस्टल डेज़ – अमेज़न प्राइम

ये शो साल 2019 में आया था जिसमें आपको 4 दोस्तों की कहानी दिखाई गयी है जो एक साथ पढ़ते हैं। जो अलग-अलग जगहों से आए हैं और अब एक ही हॉस्टल में एक साथ रहते हैं।

बहुत ही कॉमेडियन लेकिन इमोशंस से भरी हुई कहानी है, आपको एक अच्छे एक्सपीरियंस के लिए इस शो को ज़रूर देखना चाहिए। जिसे IMDb पर 8.5* की रेटिंग मिली हुई है। शो के टोटल चार सीज़न हैं, प्रत्येक में आपको लगभग 30 मिनट के 22 एपिसोड देखने होंगे।

5- Cheese Cake चीज़केक – एमएक्स प्लेयर

साल 2019 का ये शो आपको एक रोमांटिक लव स्टोरी को बहुत ही कॉमेडियन वे में दिखाता है। इस शो के निर्माता हैं पलाश वासवानी और मुख्य कलाकारों के तौर पर आकांक्षा ठाकुर, जितेंद्र कुमार, कुमार वरुण। शो की IMDb रेटिंग है 8.3* की।

इस शो के आपको 5 एपिसोड देखने होंगे जिनकी लेंथ लगभग 28-30 मिनट है। बात करें अगर इस शो की कहानी की तो इसमें आपको नील और समीरा की कहानी दिखाई जाएगी। जिनके बीच एक अच्छी केमिस्ट्री होती है लेकिन इनका जीवन एक इंसिडेंट की वजह से पूरी तरह से बदल जाता है।

6- Please Find Attached प्लीज़ फाइंड अटैच्ड – अमेज़न मिनी टीवी

साल 2019-2022 तक चलने वाला ये शो दर्शकों के द्वारा खूब पसंद किया गया है। इस शो में आपको एक खूबसूरत जोड़ी की कहानी दिखाई जाएगी जो कॉलेज से एक साथ थे, उसके बाद एक ही ऑफिस में जॉब भी करते हैं और एक साथ रूममेट की तरह रहने का डिसीज़न करते हैं।

इस सबके बीच दोनों में आपको एक अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलेगी जो प्यार में बदल जाती है। दोनों के इस प्यार के सफ़र को बहुत कॉमेडियन सीन्स के साथ दिखाया गया है जिसमें आपको रोमांस भी एक्सपीरियंस करने को मिलेगा। अच्छे टाइम पास के लिए आप एक बार इस शो को देख सकते हैं।

7- Tripling ट्रिपलिंग – ज़ी5

2016 का ये एक कॉमेडी ड्रामा है जिसके 3 सीज़न आपको देखने को मिलेंगे। शो को IMDb पर 8.5* की रेटिंग मिली हुई है। इस शो के प्रत्येक सीज़न में आपको 5-6 एपिसोड देखने होंगे। TVF के इस शो में आपको तीन भाई-बहनों की कहानी देखने को मिलेगी। शो को कई अवार्ड्स भी मिले हैं और साल 2016 के बेस्ट शो का ख़िताब भी इसी शो के नाम किया गया था।

शो में आपको मुख्य भूमिका में आमोल पाराशर, सुमीत व्यास, मानवी गागरू, कुणाल राय कपूर आदि देखने को मिलेंगे। इस शो को आप ज़ी5 के प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

8- Life Hill Gayi लाइफ हिल गयी – जिओ हॉटस्टार

साल 2024 की एक कॉमेडी ड्रामा सीरीज़ है जिसमें आपको टोटल 6 एपिसोड देखने होंगे। शो की कहानी दो भाई-बहन के साथ आगे बढ़ती है जो अपने पिता के द्वारा दिए गए एक चैलेंज को जीतने के लिए एक-दूसरे के चैलेंजर बन जाते हैं।

शो में दिखाया गया है कि दोनों में जो भी पिता के सालों से बंद पड़े होटल को, जो पहाड़ी इलाके में है, फिर से चालू करेगा, उसको ही वो होटल दे दिया जाएगा। अब इस चैलेंज में कौन जीतेगा, जानने के लिए आपको ये शो देखना होगा।

9- Little Things लिटिल थिंग्स – नेटफ्लिक्स

साल 2016 की एक नेटफ्लिक्स ओरिजिनल सीरीज़ जिसमें आपको खूब सारा कॉमेडी ड्रामा और रोमांस एक्सपीरियंस करने को मिलेगा। शो के टोटल 4 सीज़न बनाए गए हैं जिनके टोटल 21 एपिसोड आपको देखने होंगे पूरी कहानी जानने के लिए। हर एपिसोड की लेंथ लगभग 20-30 मिनट की है।

शो की कहानी एक ऐसे जोड़े पर आधारित है जो मुंबई जैसे शहर में रह रहे होते हैं और दोनों अपनी जॉब में बिज़ी हैं। दोनों की ऐज 20 के आसपास की है। ये दोनों अपनी लाइफ को कैसे मैनेज करेंगे, ये सब देखना आपको बहुत इंट्रेस्टिंग लगने वाला है। शो को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं जिसकी IMDb रेटिंग है 8.2*।

10- Feels Like Ishq फील्स लाइक इश्क – नेटफ्लिक्स

साल 2021 में 23 जुलाई को ये शो नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया गया था। इस शो में टोटल 6 एपिसोड देखने को मिलेंगे। शो का अभी सिर्फ एक ही सीज़न आया है और दूसरे सीज़न का इंतज़ार दर्शकों को बेसब्री से है।

इसके 6 एपिसोड में आपको 6 शॉर्ट लव स्टोरीज़ दिखाई जाएंगी कि कैसे प्यार में पड़े युवाओं का इधर-उधर मिलना-जुलना कितना चुनौतीपूर्ण होता है। शो की स्टोरी आपको एक अच्छा अनुभव देगी। इसकी IMDb रेटिंग की बात करें तो 6.5* है।

11- Ishq Next Door इश्क नेक्स्ट डोर – जिओ हॉटस्टार

साल 2023 में एक कॉमेडी ड्रामा सीरीज़ रिलीज़ की गयी थी जिसके टोटल 10 एपिसोड आपको देखने होंगे, पूरी कहानी जानने के लिए। इस शो की कहानी एक ऐसे जोड़े पर आधारित है जो एक-दूसरे से मिलने से पहले एक नीरस और जॉयलेस जीवन जी रहे थे लेकिन एक-दूसरे से मिलने के बाद इनके जीवन में एक नई तरंग पैदा हो जाती है।

एक इंट्रेस्टिंग कहानी है जिसे आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। इस शो को IMDb पर 8.0* की रेटिंग मिली हुई है।

12- Chacha Vidhayak Hain Humare चाचा विधायक हैं हमारे – अमेज़न मिनी टीवी

साल 2018 में इस शो को रिलीज़ किया गया था, जिसके तीन सीज़न अभी तक आ चुके हैं। पहला सीज़न 18 मई 2018 को और दूसरा सीज़न 26 मार्च 2021 को, उसके बाद तीसरा सीज़न 25 अप्रैल 2024 को आया था। इस शो में आपको ज़ाकिर खान, अलका अमीन और ज़ाकिर हुसैन का अभिनय मिलेगा।

13- Humorously Yours ह्यूमरसली योर्स – ज़ी5

साल 2016 में आई ये एक मिनी वेब सीरीज़ है जिसके टोटल 16 एपिसोड हैं। इस शो को IMDb पर 8.6* की रेटिंग मिली हुई है। विपुल गोयल एक कॉमेडियन के जीवन पर आधारित ये शो बनाया गया है।

अपने टाइम को हंसी के पंच देने के लिए आप इस शो को देख सकते हैं, जिसके तीनों सीज़न ज़ी5 के प्लेटफॉर्म पर अवेलेबल हैं। इसमें आपको खूब सारा ड्रामा, कॉमेडी और रोमांस एक्सपीरियंस करने को मिलेगा।

14- Ghar Wapsi घर वापसी – जिओ हॉटस्टार

ये शो भी कॉमेडी और इमोशंस से भरा एक इंट्रेस्टिंग शो है, जिसमें आपको शेखर नाम के बंदे की स्टोरी मुख्य रूप से दिखाई गयी है। शेखर सालों बाद शहर से अपने घर वापस आता है

और बेरोजगार शेखर अपने सामने कई चुनौतियों को खड़ा देखता है। अब इन सभी चुनौतियों से शेखर कैसे निपटता है, ये इस शो को कॉमेडी, इमोशनल टच और खूब सारे मस्ती भरे माहौल में बदल देता है।

शो को 2022 में शुरू किया गया था और इसके टोटल 6 एपिसोड हैं जिन्हें आप डिज़्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इस शो की IMDb रेटिंग 8.7* की मिली है।

15- Home Shanti होम शांति – जिओ हॉटस्टार

साल 2022 में इस शो को रिलीज़ किया गया था जिसमें आपको एक मिडिल क्लास फैमिली की कहानी खूब सारे उतार-चढ़ाव के साथ दिखाई गयी है। कहानी में आपको इस फैमिली का सपना जीने का मौका मिलेगा जो अपना घर बनाने का सपना लिए हुए जी रहे होते हैं

लेकिन इस सपने को पूरा करना इनके लिए एक टेढ़ी खीर साबित होती है। शो की IMDb रेटिंग है 8.0*। आपको एक बार ये शो ज़रूर देखना चाहिए।

16- Do Gubbare दो गुब्बारे – जियो सिनेमा

साल 2023 में फील गुड ये ड्रामा रिलीज़ किया गया था, जिसमें आपको रोहित नाम के एक नौजवान की कहानी दिखाई गयी है जो अपना घर छोड़कर इंदौर से पुणे चला जाता है अपने फ्यूचर के बिल्डिंग अप के लिए और पुणे में एक पेइंग गेस्ट की तरह रहता है।

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब इस रोहित नाम के किरायदार को मकान मालिक की बेटी से प्यार हो जाता है। इस शो को IMDb पर 8.5* की रेटिंग मिली हुई है। लाइफ में कुछ करने की चाहत है तो एक बार इस शो को ज़रूर देखें।

17- Sarabhai vs Sarabhai साराभाई vs साराभाई – जिओ हॉटस्टार

इस कॉमेडी टच वाले इमोशन्स से भरे शो को 2004 में रिलीज़ किया गया था जिसके 2 सीज़न आए थे। शो में आपको मुख्य रूप से मोनिशा की कहानी दिखाई गयी है जो एक मध्य वर्ग से आती है और उसकी शादी साराभाई फैमिली में हो जाती है जो बहुत अमीर लोग हैं।

इस ऊंच-नीच, अमीर-गरीब वाली कहानी को आपके सामने बहुत ही खूबसूरत तरीके से रखा गया है। एक बार आपको इस 8.7* की IMDb रेटिंग वाले शो को ज़रूर देखना चाहिए।

18- Happy Family Conditions Apply हैप्पी फैमिली कंडीशंस अप्लाई – प्राइम वीडियो

साल 2023 में इस शो को स्ट्रीम किया गया था, ये एक फैमिली ड्रामा है जिसमें आपको एक घर में, एक छत के नीचे ढोलकिया फैमिली की 4 पीढ़ियां एक साथ रहते हुए दिखाई गयी हैं।

इन चारों पीढ़ी का आपस में रहन-सहन, प्यार, और साथ ही में थोड़ा तकरार वाली मज़ेदार कहानी देखकर आपको भी मज़ा आने वाला है। इस शो की IMDb रेटिंग है 6.6* की जिसके टोटल 10 एपिसोड आपको देखने होंगे इस कहानी का मज़ा लेने के लिए। अपनी नीरस चल रही ज़िंदगी में हैप्पी वाली फीलिंग्स लाने के लिए।

READ MORE

Ramayan Movie Confirmation: सुभाष घई ने किये है कई बड़े खुलासे जो आपके सारे डाउट्स कों कर देगा खत्म

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Leave a Comment