Naam Movie Review: क्या यह आपके समय के लायक है?

Written by: Arshi
Publish On: September 16, 2025 11:14 PM (IST)
Ajay devgan Naam Movie Review In Hindi

साल 2004 में बनी एक फिल्म, जिसके एक्टर और मेकर्स कोई भी इस फिल्म को रिलीज करना नहीं चाहते थे, लेकिन इस फिल्म को 22 नवंबर 2024 को थिएटर में रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के निर्देशक हैं अनीस बज़्मी और कहानी लिखी है हुमायूँ मिर्ज़ा और अनीस बज़्मी ने। इस फिल्म को खुद अजय देवगन ने प्रोड्यूस किया था, जिसे कुछ कारणों के चलते रिलीज से रोक दिया गया था, वो भी पूरे 20 साल के लिए।

2 घंटे 16 मिनट की यह फिल्म है, जिसकी कहानी एक्शन, क्राइम और थ्रिलर पर आधारित है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में आपको अजय देवगन, समीरा रेड्डी, भूमिका चावला, राहुल देव, श्रिया शर्मा, शरत सक्सेना, संजय दत्त, लीजा रे आदि नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं फिल्म की स्टोरी के बारे में, क्या इस फिल्म को आपको अपना टाइम देना चाहिए।

फिल्म की कहानी

इस फिल्म की कहानी एक ऐसे किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो फिल्म का मुख्य किरदार है और उस किरदार को अजय देवगन ने निभाया है। फिल्म में आपको देखने को मिलेगा कि अजय देवगन एक गुंडा टाइप किरदार प्ले कर रहे हैं, जिन्होंने कई मर्डर भी किए हुए हैं। एक एक्सीडेंट के बाद वह अपनी पहचान, यहाँ तक कि नाम भी भूल जाता है और बाकी फिल्म की पूरी कहानी इसके द्वारा अपनी पहचान खोजने में ही निकलती है, जो आपको शुरू से आखिर तक बाँधकर रखने वाली है।

इस फिल्म की कहानी आपको हू-ब-हू प्राइम वीडियो पर हाल ही में रिलीज हुए शो सिटाडेल से मिलती-जुलती लगने वाली है। इसके अलावा हॉलीवुड में भी फेस/ऑफ नाम की एक फिल्म बनी है, जिसकी कहानी भी नाम फिल्म जैसी ही है।

अगर अजय देवगन के फैन हैं तो देखें ये फिल्म

अगर आप अजय देवगन के फैन हैं और आपको उनकी एक्शन थ्रिलर से भरी फिल्में देखना पसंद है, जिसमें वह आपको एक कॉमेडियन रोल से हटकर थोड़े राउडी टाइप के नजर आएं, तो आप इस फिल्म को जरूर देख सकते हैं।

लेकिन अगर आप इस फिल्म को बहुत ज्यादा हाई एक्सपेक्टेशंस के साथ देखेंगे, तो यह फिल्म आपको सिर्फ परेशान ही करेगी। इतने पुराने समय की बनी हुई फिल्म आज की ऑडियंस को खुद से जोड़ने में इतनी कारगर नहीं रहेगी। फिल्म का प्रोडक्शन और कहानी सब कुछ बेहतरीन है, लेकिन वह इतने पुराने समय की है कि आज के समय में वह थोड़ी पुरानी ही लगेगी और उसमें आपको कई तरह की कमियाँ भी नजर आएंगी।

निष्कर्ष

अगर आप एक्शन थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं और बहुत ज्यादा प्रो ऑडियंस नहीं हैं, तो आप इस फिल्म को देख सकते हैं, जिसमें आपको कॉमेडी और एक्शन के साथ आइटम सॉन्ग का तड़का भी मिलने वाला है। लेकिन फिल्म को हम आउटडेटेड ही रखेंगे, जिसे मेरी तरफ से 5 में से 2* की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

The Helicopter Heist Review: मनी हाइस्ट का बाप!असल घटना पर आधारित सीरीज

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment