‘रोनी सैंडहल’ के द्वारा बनाई गई हेलिकॉप्टर हीस्ट नाम की एक क्राइम थ्रिलर सीरीज को हिंदी में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया है। IMDb पर इसे 7.1 की रेटिंग मिली है।
सीरीज में टोटल 6 एपिसोड देखने को मिलते हैं, जिनकी लंबाई 40 से 45 मिनट के बीच की है। ये सीरीज एक असल घटना पर आधारित है, जो कि “जोनास बोनीयर द्वारा लिखित हेलिकॉप्टर डकैती” किताब से ली गई है। यह घटना 23 सितंबर 2009 को स्वीडन में घटित हुई थी।
शो को देखकर आपका अनुभव अच्छा रहने वाला है, बस शो की कहानी को बिल्ड होने के लिए आपको इसे थोड़ा वक्त देना होगा। यह सीरीज अपने चौथे एपिसोड तक आते-आते आपको एक रोमांचक यात्रा के दर्शन कराने लगेगी। नेटफ्लिक्स के अनुसार बताया गया है।
कहानी में बचपन के दो दोस्त मिलकर अपनी ज़िंदगी की एक आखिरी डकैती करने के बारे में सोचते हैं। ये दोनों स्वीडन में सबसे सुरक्षित स्थान से करोड़ों की चोरी करने की योजना बनाते हैं, जहां इनके पीछे पुलिस पहले से ही पड़ी होती है।
कहानी
सीरीज में दो दोस्तों की कहानी को दिखाया गया है, जो बहुत समय के बाद आपस में मिलते हैं। तब ये दोनों मिलकर एक योजना बनाते हैं, अपनी ज़िंदगी की सबसे बड़ी और आखिरी चोरी करने की। अब ये दोनों इस चोरी को कैसे करते हैं, कर भी पाते हैं या नहीं, अगर करते हैं तो क्या इन्हें पुलिस पकड़ लेती है, ये सब जानने के लिए आपको इसके सभी एपिसोड को देखना होगा।
शो का पहला एपिसोड थोड़ा धीमा है। शुरू के तीन एपिसोड तक ये लोग सिर्फ़ प्लानिंग ही करते रहते हैं कि इस चोरी को अंजाम कैसे दिया जाए। हालांकि ये प्लानिंग मनी हाइस्ट के प्रोफ़ेसर की तरह नहीं की जाती, जो कि बहुत आकर्षक होकर रखे।
शो के चौथे एपिसोड में इनके पीछे पुलिस लग जाती है और इन लोगों को पुलिस से छिपना होता है। और आगे के एपिसोड में ये उस चोरी को अंजाम देते हैं। शो के चौथे एपिसोड के बाद जो तनाव शुरू होता है, वो आपको रोमांच से भर देगा।
ये पूरी चोरी की घटना को देखकर आपको मज़ा आता है। शो की कहानी आपको अपने साथ जोड़ने में कामयाब रहती है।
चौथे एपिसोड में चोरी से पहले ही इनके ग्रुप के एक व्यक्ति के पीछे पुलिस लग जाती है। यह पूरा सीन थ्रिल से भरा है। उस सीन को देखकर आपको बहुत मज़ा आने वाला है।
पांचवें और छठे एपिसोड में जो पुलिस इन्वेस्टिगेशन होती दिखाई गई है, वो आपको पूरी तरह से आकर्षित करके रखती है।
शो के पॉज़िटिव और निगेटिव पॉइंट
शो की सबसे बड़ी समस्या है इसकी लंबाई, जो कि बहुत लंबी रखी गई है। शुरू के तीन एपिसोड को हटाया जा सकता था। बेवजह इन एपिसोड में सीरीज को खींचा गया है। इस रॉबरी की प्लानिंग इस ढंग से की गई है, जिसे देख आपकी आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। जिस तरह से ये लोग प्लान करते हैं कि एक बिल्डिंग के टॉप फ्लोर से हेलिकॉप्टर से जाकर पैसा लाना है, यह प्लानिंग ही इस सीरीज का प्लस पॉइंट है।
यह शो इसलिए और अच्छा लगने लगता है, जब हमें मालूम होता है कि जो कुछ हम देख रहे हैं, वो सब असल ज़िंदगी में घटित हो चुका है। बस आपको इसके शुरू के दो से तीन एपिसोड तक थोड़ा इंतज़ार करना होगा। इसके बाद की सीरीज आपको निराश नहीं करेगी और आप शो की पिछली कमियों को भुला देंगे। सीरीज को पूरी तरह से इसी सीजन में खत्म कर दिया गया है। आगे इसके सीजन हमें देखने को नहीं मिलेंगे।
निष्कर्ष
अगर आप असल ज़िंदगी पर आधारित फ़िल्में या वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं, तब आप इस शो को अपना समय दे सकते हैं, जो आपको अच्छी फीलिंग देगा। ये सीरीज आपके नेटफ्लिक्स के सब्सक्रिप्शन प्लान का पैसा वसूल कर देगी। पर हां, ये शो उन दर्शकों के लिए नहीं है, जिन्हें मास मसाला फ़िल्में देखना पसंद है।
सीरीज धीमी है, लंबी है, पर आकर्षक है। हमारी राय है कि अगर इस कहानी पर एक फ़िल्म बनाई जाती, तो वह ज़्यादा अच्छी रहती। सभी एक्टर ने अच्छा प्रदर्शन किया है। शो का म्यूज़िक, प्रोडक्शन वैल्यू, सिनेमैटोग्राफी, विज़ुअल, कलर ग्रेडिंग सब कुछ अच्छा है। एक-दो किस सीन के साथ सीरीज में थोड़ी गालियां भी देखने को मिलती हैं, तब आप इस सीरीज को अपनी फैमिली और बच्चों के साथ न देखें। हमारी तरफ़ से इसे पांच में से तीन स्टार दिए जाते हैं।
READ MORE







