फिल्म इंडस्ट्री के खिलाड़ी नंबर वन अक्षय कुमार की एक लंबी फैन फॉलोइंग है। जिस तरह के वह कलाकार हैं, उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में बॉलीवुड के नाम की हैं।
अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री के वह कलाकार हैं जिन्होंने सिनेमा जगत की जिस भी हीरोइन के साथ काम किया है, दर्शकों ने उनकी जोड़ी को हिट बना दिया। फिल्म इंडस्ट्री की लगभग सभी हसीनाओं के साथ अक्षय कुमार फिल्में कर चुके हैं और लगभग हर जोड़ी को दर्शकों के द्वारा खूब पसंद भी किया गया।
अक्षय कुमार के छक्के छुड़ाने वाली हीरोइन
फिल्म इंडस्ट्री के खिलाड़ी के बारे में एक ऐसा सच, जो शायद आप नहीं जानते होंगे, एक ऐसी हीरोइन भी फिल्म इंडस्ट्री में रह चुकी हैं जिन्होंने अक्षय कुमार जैसे खिलाड़ी के भी छक्के छुड़ा दिए थे। फिल्म के एक सीन को शूट करने के लिए 36 बार रीटेक करना पड़ा था।
अक्षय कुमार वो कलाकार हैं जिन्हें इंडस्ट्री में एक्शन, कॉमेडी, इमोशनल हर तरह की फिल्में करने के लिए जाना जाता है, जिन्हें आप बॉलीवुड का ऑल राउंडर कह सकते हैं। लेकिन एक ऐसी हसीना भी बॉलीवुड में थीं, जिनके साथ शूटिंग करते समय अक्षय कुमार का नर्वस लेवल इतना हाई हो गया था कि इस टैलेंटेड एक्टर ने एक सीन को परफेक्टली शूट करने के लिए 36 बार ट्राय किया था। आइये जानते हैं कौन थीं वो?
किस फिल्म की कौन सी हीरोइन, आइये जानते हैं
2 जुलाई 2004 को रिलीज़ होने वाली फिल्म “मेरी बीवी का जवाब नहीं”, वो फिल्म है जिसके एक सीन को शूट करने के लिए अक्षय को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। फिल्म की हीरोइन थीं श्रीदेवी, जो इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती और अदाओं के लिए जानी जाती थीं।
इसके निर्देशक थे पंकज पाराशर और उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार और श्रीदेवी से जुड़े शूटिंग के दौरान के दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं। जिनमें से एक ये भी है, उन्होंने बताया जब एक ही सीन को शूट करने के लिए अक्षय कुमार ने 36 बार ट्राय किया, जिस वजह से श्रीदेवी इरिटेट होने लगी थीं।
आज भले ही रूप की रानी श्रीदेवी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अक्षय कुमार और श्रीदेवी की कैमिस्ट्री वाली इस फिल्म का एक सीन को 36 बार शूट करने वाला यह किस्सा हम लोगों के बीच हमेशा यादगार बनकर रहेगा।
READ MORE







