इस बार मिस ना करें ब्लॉकबस्टर आमरण मूवी का होने वाला है टीवी प्रीमियर

Written by: Anam
Publish On: September 22, 2025 2:08 PM (IST)
Amaran movie tv premiere

साउथ एक्ट्रेस सई पल्लवी की फिल्म अमरन का टीवी प्रीमियर होने वाला है, अगर आप इस फिल्म को सिनेमाघर में नहीं देख पाए हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। यह फिल्म 31 अक्टूबर 2024 को हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में रिलीज की गई थी। इस फिल्म का बजट लगभग 70 करोड़ था, जो बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ का कलेक्शन कर के ऑल टाइम हिट साबित हुई। जानें कब और कहां देखें इस फिल्म को टीवी पर फ्री में।

फिल्म के बारे में

राजकुमार पेरियासामी द्वारा निर्देशित अमरन फिल्म बायोग्राफी वार एक्शन ड्रामा फिल्म थी। यह फिल्म ट्रू स्टोरी ऑफ मॉडर्न मिलिट्री हीरोज नामक बुक पर आधारित थी, जिसमें एक सच्ची घटना को बहुत करीब से दिखाया गया है। 2 घंटे 49 मिनट की इस फिल्म में शिव कार्तिकेयन ने (मेजर मुकुंद वरदराजन) और सई पल्लवी ने (इंदु रेबेका) का रोल निभाया था। इनके अलावा फिल्म में भुवन अरोड़ा, राहुल बोस, श्याम और लल्लू श्रीकुमार जैसे कलाकार भी नजर आए।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इस फिल्म को भारत में 1800 स्क्रीन के साथ रिलीज किया गया, ओवरसीज में इस फिल्म को 1200 स्क्रीन मिली, वहीं टोटल स्क्रीन की बात करें तो यह फिल्म 3000 स्क्रीन के साथ रिलीज हुई।

बात करें फिल्म के कलेक्शन की, तो इस फिल्म ने इंडिया में अपने रिलीज के पहले दिन 22 करोड़ 10 लाख का कलेक्शन किया, वहीं पहले वीकेंड में 85 करोड़ 20 लाख का कलेक्शन करती नजर आई, और पहले हफ्ते में 118 करोड़ का कलेक्शन कर लिया।

इंडिया में 220 करोड़ 50 लाख का लाइफटाइम कलेक्शन, 265 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन, ओवरसीज 80 करोड़ कलेक्शन और बात करें टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन की, तो यह फिल्म 350 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करती नजर आई।

कब होगा टीवी प्रीमियर

जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे, वह इस फिल्म का काफी समय से टीवी पर इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हुआ।

अमरन मूवी का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर की बात की जाए, तो यह फिल्म स्टार गोल्ड पर गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी 2026 को रात 8 बजे टीवी पर आएगी, जिसमें आप शिव कार्तिकेयन और सई पल्लवी का दमदार परफॉर्मेंस देख पाएंगे।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

हेलबॉय: द क्रुकड मैन हिंदी ओटीटी रिलीज़ डेट

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment