हेलबॉय: द क्रुकड मैन हिंदी ओटीटी रिलीज़ डेट

Written by: Arslan
Publish On: September 22, 2025 1:43 PM (IST)
Hellboy The Crooked Man hindi ott release date

हॉलीवुड की डार्क हॉरर फिल्म हेलबॉय,इस फ्रैंचाइज़ी के अंतर्गत इससे पहले तीन फिल्में रिलीज़ की जा चुकी हैं,जिसका पहला पार्ट हेलबॉय 2004 में,दूसरा पार्ट हेलबॉय: द गोल्डन आर्मी 2008 में और तीसरा पार्ट हेलबॉय 2019 में रिलीज़ किया गया था।

और अब पूरे 5 साल बाद साल 7 अक्टूबर 2024 में हेलबॉय फ्रैंचाइज़ी की चौथी फिल्म हेलबॉय: द क्रुकड मैन को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज़ किया गया,जिसके हिंदी ओटीटी रिलीज़ डेट का दर्शकों को बेचैनी से इंतज़ार था। अब इसी इंतज़ार को खत्म करते हुए “फिल्म हेलबॉय: द क्रुकड मैन की हिंदी ओटीटी रिलीज़ डेट” निकल कर सामने आ चुकी है।

फिल्म की कहानी संक्षिप्त में

कहानी को साल 1950 की टाइम लाइन में सेट किया गया है,जिसमें हेलबॉय अपने कुछ दोस्तों के साथ एक मिस्ट्री बॉक्स को एक इलाके से दूसरे इलाके तक ले जा रहा होता है पर तभी, होता कुछ यूँ है कि वह मिस्ट्री बॉक्स किसी तरह से टूट जाता है।

जिसके बाद हेलबॉय और उस बॉक्स से निकले क्रिएचर के बीच दमदार एक्शन सीन देखने को मिलता है हालांकि बाद में हेलबॉय उस ट्रेन से नीचे गिर जाता है और एक ऐसी काली घाटी में फंस जाता है,जहां मॉन्स्टर और मिस्टीरियस लोगों का वास है।

अब कैसे हेलबॉय खुद को और अपने दोस्तों को यहां से सही सलामत बाहर निकालता है यह सब जानने के लिए देखनी होगी आपको यह फिल्म।

जैक केसी की 30वीं फिल्म

27 अगस्त 1986 में जन्मे एक्टर जैक ने वैसे तो टेलीविजन के साथ-साथ बहुत सारी फिल्मों में भी काम किया है पर उनके कुछ मुख्य किरदारों की बात करें तो, 2018 में आई फिल्म डेडपूल 2 के लिए काफी फेमस हुए थे।

इसके बाद इन्होंने हॉलीवुड की इसी साल आई एक और फिल्म हेलबॉय: द क्रुकड मैन में भी काम किया। भले ही फिल्म ने उतना अच्छा प्रदर्शन ना किया हो पर जिस तरह की दमदार एक्टिंग उन्होंने की उसके लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे।

हेलबॉय: द क्रुकड मैन हिंदी ओटीटी रिलीज़ डेट

जैसा कि आप जानते हैं फिल्म हेलबॉय: द क्रुकड मैन को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुए अब 2 महीने से अधिक हो चुके हैं जिसे देखते हुए अब इस फिल्म को लायंसगेट प्ले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शुक्रवार 17 जनवरी 2025 के दिन हिंदी भाषा में रिलीज़ कर दिया जाएगा।

हेलबॉय: द क्रुकड मैन बजट

हेलबॉय फ्रैंचाइज़ी की इस चौथी फिल्म को बनाने में तकरीबन 20 मिलियन डॉलर का खर्च आया है। हालांकि यह फिल्म अपने अनुमान अनुसार अपनी लागत को पूरा नहीं कर पाई और इसने फिलहाल मात्र 2 मिलियन डॉलर की ही कमाई की है। और साथ ही आईएमडीबी पर भी इस फिल्म को काफी कम रेटिंग दी गई है जोकी केवल 10/4.2 है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

पब्लिक डिसऑर्डर रिव्यू हिंदी में

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment