कहानी
फ़िल्म की स्टोरी ‘बेला’ नाम की एक लड़की की है, जो अभिनेत्री बनने का ख्वाब लिए हुए है। वह अपनी आत्मकथा पर फिल्म बनाना चाहती है, लेकिन पैसों की कमी के कारण यह फ़िल्म अभी तक अटकी हुई है। एक दिन उसे ‘अंशु’ नाम का एक एक्टर मिलता है, जो पेशे से एक बड़ा बिजनेसमैन भी है। वह बेला की कहानी सुनकर उसे पैसे देने के लिए तैयार हो जाता है, क्योंकि वह भी एक एक्टर है।
इस कारण वह दूसरे एक्टर्स के दर्द को अच्छे से समझ सकता है। फिल्म बनाने के लिए अंशु, बेला को 10 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर देता है। इसके बाद कहानी में नए-नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं, जिन्हें जानने के लिए आपको यह गुजराती फिल्म देखनी होगी, जो कि अमेज़न प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो चुकी है।
खामियां
इस फिल्म की सबसे बड़ी खामी इसकी प्रोडक्शन क्वालिटी है, जो कि काफी कम बजट की है। फिल्म की दूसरी सबसे बड़ी कमी यह है कि इसमें लिए गए सभी एक्टर्स नए हैं, जिससे दर्शक किसी भी तरह का जुड़ाव महसूस नहीं कर पाते। यह इस फिल्म के लिए एक बड़ा डिसएडवांटेज है।
फाइनल वर्डिक्ट
अगर आप एक सीरियस कहानी देखना चाहते हैं, जिसमें कम बजट और नए एक्टर्स होने पर भी आपको फर्क नहीं पड़ता, तो आप इसे रिकमेंड कर सकते हैं। क्योंकि यह फिल्म गुजराती इंडस्ट्री की है, जिससे सभी गुजराती इससे काफी जुड़ाव महसूस करेंगे।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Paani Movie Review: इस गांव के लोगों की शादी नहीं होती,एक गंभीर समस्या से झूझते लोग।







