Cash Out Movie Review: प्यार में धोका खाया आशिक़ करता है बैक रॉबरी क्या मिल पाता है इसे दोबरा अपना प्यार

Written by: Amir khan
Publish On: September 18, 2025 12:37 PM (IST)
Cash Out Movie Review in Hindi

एक घंटा 30 मिनट की यह फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी में देखने को मिल जाएगी। जिसकी हिंदी डबिंग ठीक-ठाक है, कहानी अमेलिया और मेसन गोडार्ड के इर्द-गिर्द घूमती है। मेसन गोडार्ड को फिल्म में एक चोर के रूप में पेश किया गया है। वहीं अमेलिया को एक एफबीआई सीक्रेट एजेंट के रूप में दिखाया गया है।

पर इस बात से मेसन गोडार्ड अनजान होता है कि अमेलिया एक सीक्रेट एजेंट है। फिल्म की शुरुआत में मेसन गोडार्ड को महंगी कारों की चोरी करते दिखाया जाता है, जहां अमेलिया उसको पकड़ने की कोशिश करती है, पर मेसन गोडार्ड उसके हाथों से निकल कर भागने में कामयाब रहता है।

पर मेसन गोडार्ड का दिल तब टूटता है, जब उसे पता लगता है कि जिस लड़की को वह प्यार करता था, वह एक सीक्रेट एजेंट है, और वो उसे पकड़ना चाहती है।

यहां से फिल्म की कहानी 3 महीने आगे की दिखाई जाती है, जहां शुरू होता है बैंक रॉबरी का सफर। यहां पर दिखाया गया है कि मेसन गोडार्ड और उसका भाई एक बैंक लूटने का प्लान बना रहे हैं। वहीं पर अमेलिया आ जाती है, जो वहां के लोगों को बचाने की कोशिश करती है। इसी तरह से फिल्म अपने ट्विस्ट और टर्न के साथ आगे बढ़ती दिखती है।

अब क्या मेसन गोडार्ड बैंक को लूट पाता है, अमेलिया और मेसन गोडार्ड दोनों आपस में मिल पाते हैं, यह समझने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।

पॉजिटिव और नेगेटिव पॉइंट

यह वन टाइम वॉच फिल्म है, जिसे आप देख तो सकते हैं, पर ज्यादा उम्मीद लगाए बिना। कहानी में किसी भी तरह का नयापन देखने को नहीं मिलता है। इस तरह की कहानी पहले भी हमने कई फिल्मों में देख रखी है।

कहानी काफी प्रेडिक्टेबल है, जहां पर आप बहुत सारी चीजों को पहले ही प्रेडिक्ट कर लेते हैं, कि आगे क्या होने वाला है, और ठीक वैसा ही आपको फिल्म में आगे देखने को भी मिलता है।

अगर आपको लव स्टोरी देखना पसंद है, तो इसमें आपको थोड़ी बहुत लव स्टोरी भी देखने को मिलेगी। अगर आपको बैंक की चोरी से जुड़ी हुई फिल्में देखना पसंद है, तब आप इस फिल्म को देख सकते हैं। फिल्म की प्रोडक्शन क्वालिटी, सिनेमैटोग्राफी, कैरेक्टर परफॉर्मेंस डीसेंट है।

निष्कर्ष

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और हिंदी डबिंग अच्छे से की गई है, जो इस फिल्म का प्लस पॉइंट भी है। इसे आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं, किसी भी तरह की वल्गैरिटी, एडल्ट सीन आपको फिल्म में देखने को नहीं मिलते हैं। अगर आपको हाइस्ट जैसी फिल्में देखना पसंद है, तब यह फिल्म आपको जरूर पसंद आने वाली है। फिल्मी ड्रिप की तरफ से इस फिल्म को 5 में से 2 स्टार दिए जाते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

No Good Deed Netflix Review: 12 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई नेटफ्लिक्स की नई इंग्लिश सीरीज

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment