पुष्प 2 ने रिलीज से पहले कैसे कमाए 1060 करोड़ रुपये?

Written by: Arslan
Publish On: September 17, 2025 9:14 PM (IST)
How Pushpa 2 earned Rs 1060 crores before release

आने वाले गुरुवार को अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 रिलीज होने जा रही है। फिल्म के गानों की बात हो या इसके एडवांस बुकिंग की, सभी छाए हुए हैं।
इसके एडवांस बुकिंग की बात करें तो पुष्पा 2 ने 2 दिन में ही 10 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं।

आने वाली फिल्म पुष्पा 2 ने बहुत सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिनमें से पुष्पा: द राइज भी शामिल है, जिसे देखकर बहुत सारे फिल्मी समीक्षकों ने पहले से ही यह घोषणा कर दी है कि 5 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में भूचाल आने वाला है, क्योंकि यह फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई करेगी।

किस दिन रिलीज होगी पुष्पा 2

पुष्पा 2: द रूल फिल्म की रिलीज डेट 5 दिसंबर रखी गई है, जिसमें इस फिल्म को वीकेंड के साथ-साथ 2 दिन एक्स्ट्रा भी मिल सकेंगे, जो कि गुरुवार और शुक्रवार हैं।

देखा जाए तो नॉर्मली सभी फिल्में शुक्रवार के दिन ही भारत में रिलीज की जाती हैं, पर पुष्पा 2 के साथ ऐसा नहीं है, क्योंकि इसके मेकर्स फिल्म की प्रसिद्धता का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं, जिस कारण से वे इसे शुक्रवार को रिलीज न करके एक दिन पहले गुरुवार को ही रिलीज कर देंगे।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का अनुमान

जैसे-जैसे पुष्पा 2 की रिलीज डेट पास आ रही है, वैसे-वैसे इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के नए-नए प्रेडिक्शंस भी निकलकर सामने आ रहे हैं, जिसमें टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक फिल्म पुष्पा पहले दिन लगभग 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई करेगी।

तो वहीं बॉलीवुड की एक काफी प्रसिद्ध और सटीक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार पहले दिन यह फिल्म 200 से 250 करोड़ के बीच में कलेक्शन करेगी।

कैसे कमाए पहले ही 1060 करोड़ रुपये

किसी भी फिल्म के रिलीज होने से पहले इसके म्यूजिक राइट्स, थियेट्रिकल राइट्स और ओटीटी राइट्स को भी बेचकर फिल्म के मेकर्स मोटी कमाई करते हैं। अगर बात करें पुष्पा 2 के थियेट्रिकल राइट्स की, तो इन्हें तकरीबन 600 करोड़ रुपये में बेचा गया है, वहीं साथ ही इसके ओटीटी राइट्स लगभग 460 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं, क्योंकि इस फिल्म के ओटीटी पार्टनर नेटफ्लिक्स हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Kafir Movie Review: काफिर मूवी का फिल्म वर्जन Zee5 पर रिलीज

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment