अभिषेक बच्चन की मुख्य भूमिका वाली ड्रामा फिल्म, जिसका डायरेक्शन शूजित सिरकार ने किया है, इसकी कहानी लिखी है रितेश शाह ने। प्रोडक्शन किनो वर्क्स और राइजिंग सन फिल्म्स के द्वारा किया गया है।
जिस तरह से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया था, उसे देखने के बाद फैंस और क्रिटिक्स दोनों को इसकी रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार था।
ट्रेलर में हमें अभिषेक बच्चन की आवाज़ में एक डायलॉग सुनने को मिला था। वह डायलॉग है, “हर स्टोरी का कोई परपज़, कोई मीनिंग होता है, परपज़ उनको सॉरी बोलने का जिनको हर्ट किया है और मीनिंग जिसके बारे में कुछ नहीं पता है।” यह काफी है दर्शकों को फिल्म की ओर आकर्षित करने के लिए।
कैसा आया फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद क्रिटिक्स का नजरिया
अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म “आई वांट टू टॉक” की रिलीज़ डेट 22 नवंबर 2024 थी, लेकिन 18 नवंबर को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग कर दी गई थी, जिसके बाद फैंस और क्रिटिक्स ने अपने-अपने रिव्यू देना शुरू कर दिए हैं।
कैसी है यह फिल्म, क्या आपको इस फिल्म को अपना टाइम देना चाहिए, आपको किस तरह का एक्सपीरियंस देने वाली है ये फिल्म।
कैसी है फिल्म, जानिए खुद शूजित सिरकार के रिव्यू से
फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद खुद फिल्म के डायरेक्टर शूजित सिरकार ने अपने रिव्यू को सोशल साइट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि इसकी कहानी दिल जीत लेने वाली है, वास्तव में आपका दिल जीतने की ताकत आपको फिल्म में देखने को मिलेगी।
फिल्म का स्क्रीनप्ले, रिप्रेजेंटेशन, एक्टर्स की एक्टिंग, स्पेशली अभिषेक बच्चन ने जिस तरह की एक्टिंग की है और जिस तरह की कहानी आपको देखने को मिलेगी, वह आपको फुल एंटरटेन करने के साथ, आपके ऊपर इमोशनली अटैक भी करेगी।
जिस तरह अभिषेक बच्चन ने अर्जुन के रोल को एक पिता की तरह निभाया है, पिता और बेटी (अहिल्या) का प्यार भरा रिश्ता आपको रुला देगा।
एक सीन में अभिषेक कॉलर पहनकर बैठे हैं और उन्हें बोलने के लिए बेटी प्रैक्टिस करवा रही है। अभिषेक, जो अर्जुन के रोल में हैं, उन्हें बोलने में काफी दिक्कत है। वे एक तरह की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इसी वजह से फिल्म का टाइटल “आई वांट टू टॉक” रखा गया है।
जॉनी लिवर के हैं फैन तो ये फिल्म आपके लिए है
इस फिल्म में आपको काफी लंबे समय के बाद जॉनी लिवर देखने को मिलेंगे, जिन्होंने अपने फॉरएवर कॉमेडियन रोल को बखूबी से निभाया है।
एक अच्छी कॉमेडी वो होती है, जो एक सही समय पर आए और दर्शकों को हंसाए, जिसे जॉनी लिवर ने अच्छे से किया है। आपको कॉमेडी के साथ-साथ एक सीरियस और अहम रोल की तरह नजर आएंगे, जो कॉमेडी और संवेदनशीलता में बैलेंस बनाकर रखता है।
फिल्म प्रोडक्शन से जुड़ी इनफॉर्मेशन
इस फिल्म में आपको अविक मुकर्जी की सिनेमाटोग्राफी देखने को मिलेगी, जिसे अच्छे से प्रेजेंट किया गया है। इस फिल्म को आपको किसी भी हालत में मिस नहीं करना है। जिस तरह का डायरेक्शन इसमें आपको देखने को मिलता है, वो आपके लिए एकदम नया और बेहतरीन एक्सपीरियंस होने वाला है। ये किसी भी तरह से आपको डिसपॉइंट नहीं करती। यह आपको 22 नवंबर, फ्राइडे को थिएटर्स में देखने को मिलेगी।
फिल्म से जुड़ा एक फैक्ट
फिल्म को लेकर एक फैक्ट सामने आया है, जो आपको हैरान कर सकता है। मेकर्स पहले इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ करने की प्लानिंग बना चुके थे, लेकिन किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इसके राइट्स को खरीदने के लिए हां नहीं की और मेकर्स को अपना फैसला बदलना पड़ा।
तब जाकर इसको थिएटर्स पर रिलीज़ करने का फैसला लिया गया और अब यह फिल्म 22 नवंबर को थिएटर में धूम मचाने के लिए तैयार थी, जिसकी स्क्रीनिंग के बाद काफी अच्छे रिव्यू सामने आए हैं।
फिल्म को मिले कितने रिव्यू
जो भी लोग इसके प्रीमियर शो में शामिल हुए थे, सभी ने फिल्म को 3 स्टार से कम रिव्यू नहीं दिए। हमारी तरफ से भी अभिषेक बच्चन की फिल्म “आई वांट टू टॉक” को पांच में से तीन स्टार दिए जाते हैं।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
49 की उम्र में बिना शादी के है दो बेटियों का परिवार, जानिए सुष्मिता के जीवन के गहरे रहस्य







