49 की उम्र में बिना शादी के है दो बेटियों का परिवार, जानिए सुष्मिता के जीवन के गहरे रहस्य

Written by: Arshi
Publish On: September 16, 2025 10:18 PM (IST)
sushmita sen at the age of 49 has a family of two daughters

बॉलीवुड की एक खूबसूरत अभिनेत्री, जिन्होंने विश्व सुंदरी का खिताब हासिल किया है, वो आज पूरे 50 साल की हो चुकी हैं और अपने इस जीवन काल में इन्होंने कई अफेयर्स शुरू किए, लेकिन उनमें से एक को भी शादी के बंधन तक नहीं पहुंचा पाई।

अगर इनके अफेयर्स की बात करें, तो अभी तक लगभग 10 लोगों के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं। लेकिन एक भी रिश्ते को शादी के बंधन में बांधने में कामयाबी नहीं मिली है। शादी न करके अकेली रह रही सुष्मिता सेन एक लग्जरियस लाइफ जी रही हैं।

सुष्मिता सेन का जन्म 19 नवंबर 1975 में हैदराबाद शहर में हुआ था और आज यह खूबसूरत अभिनेत्री अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं।

मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय

सुष्मिता सेन ने अपनी खूबसूरती और अपने टैलेंट से 1994 में मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स का ताज अपने सिर पर सजाया था। वह भारत की पहली सुंदरी हैं, जिन्होंने विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम किया। इनका जन्म आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एक बंगाली परिवार में हुआ था।

इनके पिता शुभीर सेन भारतीय वायु सेना के पूर्व विंग कमांडर थे, और इनकी मां सुभ्रा सेन ज्वेलरी डिजाइनर हैं, जिनका खुद का एक ज्वैलरी स्टोर दुबई में भी है। सुष्मिता सेन के छोटे भाई का नाम राजीव सेन है, जिन्होंने टेलीविजन एक्ट्रेस चारु असोपा से शादी की थी, हालांकि अब उनकी शादी टूट चुकी है।

बिना शादी के दो बेटियों की हैं मां

सुष्मिता सेन ने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन बिना शादी के उनका एक हंसता खेलता परिवार है, जिसमें उनकी दो बेटियां शामिल हैं। बड़ी बेटी का नाम रेने सेन और छोटी बेटी का नाम अलिशा सेन है।

उनके जन्मदिन के मौके पर बड़ी बेटी रेने सेन ने अपनी मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक वीडियो पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें बैकग्राउंड में आपको “तुम्हें जो मैंने देखा” गाना बजता हुआ सुनाई देगा। उन्होंने लिखा है कि, भगवान के द्वारा मिले सबसे खूबसूरत और कीमती तोहफे को जन्मदिन की बधाई।

दोनों बहनों को बेहतरीन जीवन देने के लिए किया शुक्रिया

रेने सेन ने आगे लिखा कि, अलिशा और रेने दोनों को सबसे बेहतरीन जीवन देने के लिए और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मां सुष्मिता सेन का बहुत-बहुत शुक्रिया। और आगे उन्होंने लिखा कि, सबसे ज्यादा इंपॉर्टेंट चीज जो मां के द्वारा हम दोनों को मिली है, वह है एक बेहतर इंसान बनाकर हम दोनों बहनों को तैयार किया।

आखिर क्यों नहीं की 50 साल की सुष्मिता ने अभी तक शादी

आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत की पहली सुंदरी, जिन्होंने विश्व सुंदरी होने का खिताब अपने नाम किया, उसके साथ ही उन्होंने एक या दो नहीं, बल्कि लगभग 10 लोगों के साथ अपना अफेयर भी शुरू किया और फिर भी आज भी वह कुंवारी लड़कियों में अपनी गिनती बनाए हुए हैं। उनके एक्स बॉयफ्रेंड्स में बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार, क्रिकेटर, और बड़े-बड़े बिजनेसमैन का नाम शामिल है।

सुष्मिता सेन जैसी खूबसूरत एक्ट्रेस का नाम रणदीप हुड्डा, विक्रम भट्ट, बिजनेसमैन अनिल अंबानी, बिजनेसमैन इम्तियाज खत्री जैसी कई मशहूर हस्तियों के साथ जुड़ा हुआ है। फिल्मी गलियारों में आए दिन इनकी चर्चाएं चलती रहती थीं और लोगों के बीच उनके अफेयर खूब सुर्खियों में रहे थे।

भारत से भागे ललित मोदी के साथ भी जुड़ा था सुष्मिता सेन का नाम

काले धन के मामले में भारत से भगोड़ा घोषित हो चुके ललित मोदी, जो भारत छोड़ने से पहले एक बड़े बिजनेसमैन की तरह अपनी पहचान बनाए हुए थे, उन्होंने भी सुष्मिता सेन के साथ कुछ प्राइवेट फोटो शेयर करके दोनों के बीच रिश्ते को सबके सामने लाने की कोशिश की थी, लेकिन इस मामले में सुष्मिता सेन ने कभी भी अपनी तरफ से पुष्टि नहीं दी।

खुद से 15 साल कम उम्र के लड़के के साथ अक्सर देखी जाती हैं सुष्मिता सेन

आपको बता दें, भले ही ललित मोदी के साथ सुष्मिता सेन ने अपने रिश्ते को आम न किया हो, लेकिन खुद से 15 साल छोटे रोहमन शॉल के साथ मीडिया के सामने आने से बिल्कुल भी नहीं कतराती हैं सुष्मिता सेन।

आए दिन दोनों एक साथ स्पॉट किए जाते हैं और फैन्स का कहना तो यही है कि बहुत जल्द दोनों शादी के रिश्ते में बंध जाएंगे, लेकिन अभी दोनों की तरफ से कोई भी कंफर्मेशन नहीं दी गई है।

बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्री में होती है गिनती

सुष्मिता सेन बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस में से एक हैं, जिनकी अगर नेट वर्थ की बात की जाए, तो लगभग 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो इंडियन रुपये में लगभग 83 करोड़ के बराबर है। सुष्मिता सेन ने अपनी एक्टिंग के दम पर पैसा भी कमाया और प्रॉपर्टी भी बनाई है।

आज अपनी दो बेटियों के साथ एक आलीशान जिंदगी जी रही हैं सुष्मिता सेन, जिन्होंने शादी के बंधन में बंधने की तरफ अभी कोई भी इशारा नहीं किया है।

अब यह देखना इंटरेस्टिंग होगा कि 51 की होने से पहले सुष्मिता सेन अपनी शादी की खबर देकर फैन्स को एक नया तोहफा देंगी या फिर कुंवारी ही रहकर अपनी दो बेटियों के साथ अपना पूरा जीवन बिता देंगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Small Things like These Review: डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के दर्शकों के लिए बेहतरीन फिल्म।

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment