JAI MEHENDRAN REVIEW: करप्शन की कहानी, कॉमेडी की चुटकी! करप्शन की हार या ईमानदारी की होगी जीत?

Written by: Arslan
Publish On: September 13, 2025 12:57 PM (IST)
Jai mehendran movie review in hindi

सोनी लिव के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर १० अक्टूबर को एक नई मलयालम इंडस्ट्री की वेब सीरीज रिलीज की गई है, जिसका नाम ‘जय महेंद्रन’ है। इसके जॉनर की बात करें तो यह कॉमेडी और ड्रामा है।

इसके टोटल 6 एपिसोड हैं, जिनकी लेंथ 30 से 35 मिनट के अंदर है। इसके डायरेक्टर ‘श्रीकांत मोहन’ हैं, जिन्होंने इससे पहले ‘मधुरम’ और ‘केरल क्राइम फाइल्स’ जैसी क्राइम थ्रिलर सीरीज में अपना योगदान दिया है। फिल्म की कहानी एक तहसीलदार पर बेस्ड है, जो कि शुरुआत में सिस्टम का फायदा उठाकर लोगों का शोषण करता है और काफी करप्ट भी है।

कहानी

फिल्म की स्टोरी ‘जय मोहन’ (साइजु कुरुप) के किरदार पर बेस्ड है, जो कि एक डिप्टी तहसीलदार है, और सभी तरह के गलत कामों को करता है, फिर चाहे वह रिश्वतखोरी हो या फिर कुछ और। सीरीज की कहानी में ट्विस्ट तब आता है,

जब मोहन का ट्रांसफर एक नई लोकेशन पर हो जाता है, जहां पर उसका सीनियर अफसर काफी ईमानदारी से काम करता है और वह ये भी चाहता है कि उसके अंडर में जितने भी लोग हैं, वह भी अच्छे से काम करें। और तभी इन दोनों के व्यक्तित्व की लड़ाई कहानी में देखने को मिलती है,

जिसे देखकर दर्शकों को काफी मजा आने वाला है। फिल्म हमें बताती है कि पहले किस तरह से बड़े पदों पर बैठे हुए लोग सिस्टम को मात्र एक खिलौना समझते हैं और लोगों को अपनी उंगलियों पर नचाते हैं, लेकिन बाद में वही सिस्टम मोहन के गले में फंसी हुई हड्डी बन गया।

टेक्निकल एस्पेक्ट

इस वेब सीरीज की सिनेमैटोग्राफी काफी अच्छी है, जिसकी तारीफ बनती है। कैमरा एंगल्स और बैकग्राउंड म्यूजिक भी अपनी जगह ठीक हैं, जो कि फिल्म की थीम के हिसाब से सटीक हैं। सीरीज में कैमरा एंगल्स का अच्छा इस्तेमाल किया गया है, अगर बात करें इसके कलर ग्रेडिंग की, तो वह भी स्क्रीन पर काफी कलरफुल दिखाई देता है।

खामियां

सीरीज को बहुत सारी भाषाओं में रिलीज किया गया है, जिस कारण से शायद इसके हिंदी डब पर खास ध्यान नहीं दिया गया, जो कि और अच्छा हो सकता था।

फाइनल वर्डिक्ट

अगर आपको कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज देखना पसंद है, तो आप इसे रिकमेंड कर सकते हैं, क्योंकि यह इन दोनों ही फील्ड में खरी उतरती है, और आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करती। इसके मेकर्स ने कैरेक्टर डेवलपमेंट पर अच्छा काम किया है, जिसके कारण आप सभी किरदारों से अच्छे से अटैच हो जाते हैं।

फिल्म में किसी भी प्रकार की न्यूडिटी नहीं है, जिसके कारण आप इसे अपनी पूरी फैमिली के साथ भी इंजॉय कर सकते हैं।

READ MORE

11 October 2024 Ott Releases: NCR, वाजहाई, लांधर,सरफिरा, पूलमैन और डिसक्लेमर जैसी कई फ़िल्में होंगी ott पर रिलीज

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment