इंडोनेशियन इंडस्ट्री की तरफ से हिंदी भाषा में एक नई हॉरर फिल्म उपलब्ध हुई है, जिसका नाम ‘कुंतीलनक 2’ है। इसकी लंबाई तकरीबन 1 घंटा 40 मिनट की है। बात करें फिल्म के जॉनर की, तो यह हॉरर और थ्रिलर है।
जिसका निर्देशन ‘रिजाल मंटोवानी’ ने किया है, जिन्होंने 2018 में आई फिल्म ‘कुंतीलनक’ और ‘सुजावो’ जैसी फिल्मों में अपना निर्देशन दिया है। फिल्म की कहानी कुंतीलनक नाम की एक पौराणिक आत्मा पर आधारित है।
कहानी
फिल्म की कहानी में हमें ‘डोना’ फैमिली देखने को मिलती है, जिसमें उनके बच्चे जूलिया, अंबर, मिको, कृष्ण, पंजी और जूलिया का बॉयफ्रेंड एडविन भी शामिल हैं। फिल्म की कहानी में तब नया मोड़ आता है, जब मिसेज ‘कर्मिला’ नाम की एक महिला मिसेज डोना के पास आती है और वह अंबर को अपने साथ ले जाने की बात करती है, जिसे वह बचपन में ही एक अनाथ आश्रम के बाहर छोड़कर चली गई थी।
जिसे सुनकर बाकी बच्चे और मिसेज डोना काफी इमोशनल हो जाते हैं। इसके बाद वह अंबर को कर्मिला के घर भेज देती हैं, जिसके साथ बाकी बच्चे भी जाना चाहते हैं, ताकि उसे कुछ समय तक बुरा न लगे। लेकिन जब यह सारे बच्चे एक साथ कर्मिला के घर जाते हैं, तब बहुत सारे ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलते हैं, जिसमें सबसे बड़ा ट्विस्ट यह है कि मिसेज कर्मिला कोई सामान्य महिला नहीं, बल्कि एक शैतान है।
जिनके अंदर कुंतीलनक की आत्मा है। आगे की कहानी में यह सभी बच्चे किस तरह से ‘कुंतीलनक’ की आत्मा से बचते हैं और कैसे यह सभी सुरक्षित अपने घर पर पहुंचते हैं, यह सब जानने के लिए आपको देखनी पड़ेगी यह फिल्म, जो कि नेटफ्लिक्स और जी5 के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी में उपलब्ध है।
टेक्निकल एस्पेक्ट
फिल्म का वीएफएक्स काफी कम क्वालिटी का है, जिसे देखने पर यह साफ पता चलता है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी काफी अच्छी है, जिसमें स्क्रीन पर काफी ब्राइट और वाइब्रेंट रंग नजर आते हैं, जो कि दर्शकों को काफी आकर्षित करेंगे।
खामियां
फिल्म की सबसे बड़ी कमी इसकी कहानी है, जो कि काफी धीमी है, जिसे थोड़ा तेज किया जा सकता था। मूवी में दिखाया गया वीएफएक्स वर्क काफी कम क्वालिटी का है, जिसके कारण बच्चे इस फिल्म से ज्यादा कनेक्ट नहीं हो पाएंगे।
फाइनल वर्डिक्ट
अगर आपको हैरी पॉटर जैसी फिल्में देखना पसंद है, जिनमें बहुत सारे किरदार और बच्चे शामिल हैं, तो आप इस फिल्म को बेझिझक रिकमेंड कर सकते हैं। हालांकि इस फिल्म की कहानी व्यस्क लोगों को अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पाएगी। क्योंकि यह पूरी तरह से बच्चों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। ‘कुंतीलनक 2 मूवी’ में सभी कलाकारों ने उम्दा अभिनय किया है, जिनसे आप बिल्कुल भी निराश नहीं होंगे।
READ MORE
नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन प्लान लिया और ये न देखा “धिक्कार” है
Uprising Korean Movie Review: राजा और नौकर की बचपन की दोस्ती, क्यों बदली दुश्मनी में???











